मशोबरा : नवरात्रों के पावन पर्व की शुरुआत को खास बनाने के उद्देश्य से निष्काम सृजन फाउंडेशन ने बालिका आश्रम, मशोबरा में रह रही बालिकाओं के साथ समय बिताया। इस अवसर पर व्यक्तिगत स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक मैत्रीपूर्ण संवाद सत्र आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं से व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वस्थ आदतों और स्वयं की देखभाल के महत्व पर बातचीत की गई। उन्हें बताया गया कि अच्छी स्वच्छता स्वस्थ रहने के साथ-साथ आत्मविश्वास और बेहतर जीवनशैली के लिए भी आवश्यक है।
इस अवसर पर फाउंडेशन की ओर से बालिकाओं को गर्म इनर सेट (वॉर्मर्स) तथा व्यक्तिगत उपयोग एवं स्वच्छता से जुड़ी आवश्यक वस्तुएँ भेंट की गईं। इस पहल का उद्देश्य बदलते मौसम में उनकी जरूरतों का ध्यान रखने के साथ-साथ उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और अपनी देखभाल के लिए प्रोत्साहित करना था।
फाउंडेशन का मानना है कि त्योहारों की सच्ची खुशी दूसरों के साथ खुशियाँ बाँटने और समाज में स्नेह, संवेदना एवं अपनेपन का भाव मजबूत करने में है। इसी भावना के साथ बालिकाओं के बीच नवरात्रों की शुरुआत को यादगार बनाने और उन्हें सकारात्मकता व आत्मविश्वास का संदेश देने का प्रयास किया गया।
इस सेवा पहल में फाउंडेशन की सदस्य ऊषा सूद, तरुणा कौशल, माला सिंह, नीलम गुप्ता, गुरप्रीत सोंध, प्रिया भोज और मननदीप सोंध उपस्थित रहीं। सभी ने बालिकाओं के साथ आत्मीयता के पल साझा किए और उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
निष्काम सृजन फाउंडेशन सेवा, संवेदना और सकारात्मक बदलाव की ओर एक सार्थक पहल।
निष्काम सृजन फाउंडेशन ने बालिका आश्रम मशोबरा में बालिकाओं संग मनाई नवरात्रों की शुरुआत
मशोबरा : नवरात्रों के पावन पर्व की शुरुआत को खास बनाने के उद्देश्य से निष्काम सृजन फाउंडेशन ने बालिका आश्रम,...
Read more








