शिमला : निष्काम सृजन फाउंडेशन द्वारा रझाना स्थित गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल में छह सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों (खलीनी क्लस्टर) के लिए अंतरविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल विकास नगर, पट्टी, खलीनी, बीसीएस ,न्यू शिमला तथा रझाना के लगभग 120 विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया।
बच्चों की आयु एवं कक्षाओं के अनुरूप प्रतियोगिताओं को तीन श्रेणियों—पहली कक्षा, दूसरी एवं तीसरी कक्षा तथा चौथी एवं पांचवीं कक्षा—में विभाजित किया गया। विभिन्न श्रेणियों में दौड़, रस्साकशी, रिले रेस, म्यूजिकल फ्रीज सहित अनेक मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। बच्चों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए, जबकि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चे को सहभागिता प्रमाण-पत्र, कॉपी एवं पेंसिल देकर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती निशा बलूनी, उप निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा, जिला शिमला तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधान श्री नरेश कुमार व उप प्रधान ग्राम पंचायत र झा।ना उपस्थित रहे। खेल गतिविधियों का संचालन श्री सुंदर काल्टा ने किया। बच्चों ने कार्यक्रम का आगाज श्रीमती इन्दु नेगी
के स्वागत भाषण से हुयी।
श्रीमती निशा बलूनी ने निष्काम सृजन फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, सहयोग और टीम भावना विकसित करने के साथ-साथ उन्हें शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालयों के शिक्षकों एवं स्टाफ का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। गवर्नमेंट हाई स्कूल रझाना की प्रधानाचार्य श्रीमती कृष्णा राणा ने निष्काम सृजन फाउंडेशन की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आपसी मेलजोल बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।
खेल प्रतियोगिताओं के उपरांत सभी बच्चों एवं उपस्थित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।
कार्यक्रम के समापन पर निष्काम सृजन फाउंडेशन की ओर से श्रीमती माला सिंह ने मुख्य अतिथि श्रीमती निशा बलूनी, विशिष्ट अतिथि श्री नरेश कुमार, प्रधानाचार्य श्रीमती कृष्णा राणा, सभी शिक्षकगण, स्टाफ सदस्यों एवं बच्चों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा श्री आषीश कोहली का इस आयोजन के लिए सहयोग एवं प्रोत्साहन देने पर धन्यवाद किया।








