• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Tuesday, November 24, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

अपनों ने ठुकराया तो वृद्धाश्रम में मिला हमसफर, बिलासपुर में सात फेरे लेंगे 75 साल के कन्हैया और 63 साल की सबीना

Himachal Now by Himachal Now
November 24, 2026
in Himachal
0
अपनों ने ठुकराया तो वृद्धाश्रम में मिला हमसफर, बिलासपुर में सात फेरे लेंगे 75 साल के कन्हैया और 63 साल की सबीना
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिलासपुर: किसी को अपनों ने घर से बेदखल किया तो कोई अनजाने सफर में अपनों से बिछड़कर बेसहारा हो गई. जिंदगी के थपेड़ों ने दोनों को अलग-अलग रास्तों से वृद्धाश्रम तक पहुंचाया, लेकिन यहीं उनकी मुलाकात ने जिंदगी की दिशा बदल दी. अकेलेपन के बीच एक-दूसरे का सहारा बने 63 वर्षीय सबीना और 75 वर्षीय कन्हैया लाल अब हमसफर बनने जा रहे हैं. 25 नवंबर को दोनों सात फेरे लेकर अपने जीवन की नई पारी शुरू करेंगे.
बिलासपुर जिला के घाघस क्षेत्र के दयोली स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में यह पहला मौका होगा, जब यहां रहने वाले दो बुजुर्ग शादी के बंधन में बंधेंगे. कोलकाता की रहने वाली 63 वर्षीय सबीना और मंडी जिला के जंजैहली क्षेत्र के थुनाग गांव निवासी 75 वर्षीय कन्हैया लाल ने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का फैसला लिया है. दोनों का विवाह पहले बुधवार को बिलासपुर न्यायालय में करवाया जाएगा. इसके बाद वृद्धाश्रम में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी की रस्में निभाई जाएंगी. कभी जिंदगी के कठिन हालात से जूझ रहे इन दोनों बुजुर्गों के लिए अब वृद्धाश्रम ही ऐसा ठिकाना बन गया है, जहां उन्हें एक-दूसरे के रूप में जीवनसाथी मिल गया.
वृद्धाश्रम के अनुसार, मंडी जिला के जंजैहली क्षेत्र के थुनाग गांव निवासी कन्हैया लाल की जिंदगी में भी कभी परिवार और अपने गांव की दुनिया थी. वह खेतीबाड़ी कर अपना जीवनयापन करते थे, उनकी धर्मपत्नी की लंबी बीमारी के चलते मृत्यु हो गई और उनकी कोई संतान नहीं थी. उन्होंने अपनी जमीन भी भाइयों के नाम कर दी थी. इसके बावजूद बाद में उन्हीं भाइयों ने उन्हें घर से बेदखल कर दिया. अपनों से मिले इस आघात ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया. घर से निकाले जाने के बाद उनकी मानसिक स्थिति भी प्रभावित हुई और वह जंगल में एक गुफा में रहने लगे. जिंदगी के इस कठिन दौर में वर्ष 2022 में उन्हें बिलासपुर लाया गया. इसके बाद से वह अपना घर वृद्धाश्रम दयोली में रह रहे हैं. करीब चार वर्षों से यही आश्रम उनका घर बना हुआ है।

चार साल नारी निकेतन में रही सबीना

दूसरी तरफ कोलकाता की रहने वाली 63 वर्षीय सबीना की जिंदगी का सफर भी कई मुश्किलों से होकर गुजरा. वह घूमने के लिए शिमला निकली थीं, लेकिन सफर करते हुए मशोबरा पहुंच गईं. वहां रास्ता भटकने और मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण पुलिस ने उन्हें रेस्क्यू कर नारी निकेतन मशोबरा पहुंचाया. करीब चार वर्षों तक वह मशोबरा में ही रहीं. इसके बाद वर्ष 2025 में उन्हें बिलासपुर जिला के दयोली स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में स्थानांतरित कर दिया गया. यहां पहुंचने के बाद उनकी जिंदगी में भी बदलाव आने लगा. जिस आश्रम में उन्हें रहने के लिए सुरक्षित ठिकाना मिला, वहीं उनकी मुलाकात कन्हैया लाल से हुई

दयोली वृद्धाश्रम में सबीना और 75 वर्षीय कन्हैया लाल 25 नवंबर को शादी करेंगे. दोनों ने अकेलेपन, संघर्ष के बीच एक-दूसरे को जीवनसाथी चुना


किसी को अपनों ने घर से बेदखल किया तो कोई अनजाने सफर में अपनों से बिछड़कर बेसहारा हो गई. जिंदगी के थपेड़ों ने दोनों को अलग-अलग रास्तों से वृद्धाश्रम तक पहुंचाया, लेकिन यहीं उनकी मुलाकात ने जिंदगी की दिशा बदल दी. अकेलेपन के बीच एक-दूसरे का सहारा बने 63 वर्षीय सबीना और 75 वर्षीय कन्हैया लाल अब हमसफर बनने जा रहे हैं. 25 नवंबर को दोनों सात फेरे लेकर अपने जीवन की नई पारी शुरू करेंगे।

बिलासपुर जिला के घाघस क्षेत्र के दयोली स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में यह पहला मौका होगा, जब यहां रहने वाले दो बुजुर्ग शादी के बंधन में बंधेंगे. कोलकाता की रहने वाली 63 वर्षीय सबीना और मंडी जिला के जंजैहली क्षेत्र के थुनाग गांव निवासी 75 वर्षीय कन्हैया लाल ने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का फैसला लिया है. दोनों का विवाह पहले बुधवार को बिलासपुर न्यायालय में करवाया जाएगा. इसके बाद वृद्धाश्रम में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी की रस्में निभाई जाएंगी. कभी जिंदगी के कठिन हालात से जूझ रहे इन दोनों बुजुर्गों के लिए अब वृद्धाश्रम ही ऐसा ठिकाना बन गया है, जहां उन्हें एक-दूसरे के रूप में जीवनसाथी मिल गया।

कन्हैया लाल अपनों से मिला दर्द

वृद्धाश्रम के अनुसार, मंडी जिला के जंजैहली क्षेत्र के थुनाग गांव निवासी कन्हैया लाल की जिंदगी में भी कभी परिवार और अपने गांव की दुनिया थी. वह खेतीबाड़ी कर अपना जीवनयापन करते थे, उनकी धर्मपत्नी की लंबी बीमारी के चलते मृत्यु हो गई और उनकी कोई संतान नहीं थी. उन्होंने अपनी जमीन भी भाइयों के नाम कर दी थी. इसके बावजूद बाद में उन्हीं भाइयों ने उन्हें घर से बेदखल कर दिया. अपनों से मिले इस आघात ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया. घर से निकाले जाने के बाद उनकी मानसिक स्थिति भी प्रभावित हुई और वह जंगल में एक गुफा में रहने लगे. जिंदगी के इस कठिन दौर में वर्ष 2022 में उन्हें बिलासपुर लाया गया. इसके बाद से वह अपना घर वृद्धाश्रम दयोली में रह रहे हैं. करीब चार वर्षों से यही आश्रम उनका घर बना हुआ है।

चार साल नारी निकेतन में रही सबीना

दूसरी तरफ कोलकाता की रहने वाली 63 वर्षीय सबीना की जिंदगी का सफर भी कई मुश्किलों से होकर गुजरा. वह घूमने के लिए शिमला निकली थीं, लेकिन सफर करते हुए मशोबरा पहुंच गईं. वहां रास्ता भटकने और मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण पुलिस ने उन्हें रेस्क्यू कर नारी निकेतन मशोबरा पहुंचाया. करीब चार वर्षों तक वह मशोबरा में ही रहीं. इसके बाद वर्ष 2025 में उन्हें बिलासपुर जिला के दयोली स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में स्थानांतरित कर दिया गया. यहां पहुंचने के बाद उनकी जिंदगी में भी बदलाव आने लगा. जिस आश्रम में उन्हें रहने के लिए सुरक्षित ठिकाना मिला, वहीं उनकी मुलाकात कन्हैया लाल से हुई।

वृद्धाश्रम में एक दूसरे के करीब आए सबीना

वृद्धाश्रम में साथ रहते हुए दोनों के बीच धीरे-धीरे अपनापन बढ़ने लगा. दोनों एक-दूसरे के काम में हाथ बंटाते थे और जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे का सहारा बनते थे. इतना ही नहीं, दोनों एक-दूसरे के स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखते थे. जिंदगी में अकेलेपन और अपनों से मिले दर्द को झेल चुके इन दोनों बुजुर्गों को एक-दूसरे का साथ अच्छा लगने लगा. समय के साथ यह अपनापन गहरे रिश्ते में बदल गया. दोनों के बीच ऐसा लगाव पैदा हुआ कि उन्होंने अब जिंदगी के शेष सफर को भी एक-दूसरे के साथ बिताने की इच्छा जाहिर कर दी।

आश्रम में दोनों के बीच बढ़ते लगाव और एक-दूसरे के प्रति अपनापन देखकर अपना घर वृद्धाश्रम दयोली के संस्थापक एडवोकेट प्रकाश बंसल ने दोनों से बातचीत की. उन्होंने दोनों बुजुर्गों की भावनाओं और भविष्य की इच्छा को समझने का प्रयास किया. इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे के साथ शादी करने की इच्छा जाहिर की. इसके बाद आश्रम प्रबंधन ने भी उनके फैसले का सम्मान करते हुए विवाह करवाने की तैयारियां शुरू कर दीं. अब 25 नवंबर को दोनों पहले बिलासपुर न्यायालय में विवाह करेंगे।

वृद्वाश्रम में दो बुजुर्ग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. 25 नवंबर को दोनों बुजुर्गों की शादी करवाई जाएगी, इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है. शादी से पहले बिलासपुर कोर्ट में इनकी शादी होगी, उसके बाद हिंदू रिति रिवाजों के साथ उनकी शादी होगी.-प्रकाश बंसल, अपना घर वृद्धाश्रम दयोली, संस्थापक।

शादी के बाद नालागढ़ वृद्धाश्रम में होंगे शिफ्ट

कोर्ट में शादी के बाद दयोली स्थित वृद्धाश्रम में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की रस्में पूरी की जाएंगी. इस तरह दोनों एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार कर नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे. इसी के साथ, विवाह के बाद सबीना और कन्हैया लाल को दयोली से नालागढ़ स्थित नए वृद्धाश्रम में स्थानांतरित किया जाएगा. अपना घर वृद्धाश्रम के संस्थापक एडवोकेट प्रकाश बंसल ने बताया कि नालागढ़ में एक नया वृद्धाश्रम भी खोला गया है. शादी के बाद इस जोड़े को वहां भेजा जाएगा, जहां दोनों एक साथ रहकर अपने जीवन की नई शुरुआत करेंगे।

Previous Post

निष्काम सृजन फाउंडेशन रझाना में आयोजित की अंतरविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता, 120 बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

Himachal Now

Himachal Now

Latest News

अपनों ने ठुकराया तो वृद्धाश्रम में मिला हमसफर, बिलासपुर में सात फेरे लेंगे 75 साल के कन्हैया और 63 साल की सबीना
Himachal

अपनों ने ठुकराया तो वृद्धाश्रम में मिला हमसफर, बिलासपुर में सात फेरे लेंगे 75 साल के कन्हैया और 63 साल की सबीना

by Himachal Now
November 24, 2026
0

बिलासपुर: किसी को अपनों ने घर से बेदखल किया तो कोई अनजाने सफर में अपनों से बिछड़कर बेसहारा हो गई....

Read more
निष्काम सृजन फाउंडेशन रझाना में आयोजित की अंतरविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता, 120 बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

निष्काम सृजन फाउंडेशन रझाना में आयोजित की अंतरविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता, 120 बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

November 22, 2026
18 से 59 वर्ष की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

18 से 59 वर्ष की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

November 13, 2026
राज्यपाल  कविंदर गुप्ता  ने अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 के अवसर पर एसजेवीएन प्रदर्शनी का उदघाटन किया”

राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 के अवसर पर एसजेवीएन प्रदर्शनी का उदघाटन किया”

November 13, 2026
खाली पदों पर दूसरे कैडर के कर्मचारियों की तैनाती पर रोक, एक माह में होगी समीक्षा

खाली पदों पर दूसरे कैडर के कर्मचारियों की तैनाती पर रोक, एक माह में होगी समीक्षा

November 11, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • टीसीपी ने भवन निर्माण नियमों में किया बदलाव, जानिए अब सैट बैक के लिए क्या होंगे नियम, जानिए

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

अपनों ने ठुकराया तो वृद्धाश्रम में मिला हमसफर, बिलासपुर में सात फेरे लेंगे 75 साल के कन्हैया और 63 साल की सबीना

अपनों ने ठुकराया तो वृद्धाश्रम में मिला हमसफर, बिलासपुर में सात फेरे लेंगे 75 साल के कन्हैया और 63 साल की सबीना

November 24, 2026
निष्काम सृजन फाउंडेशन रझाना में आयोजित की अंतरविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता, 120 बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

निष्काम सृजन फाउंडेशन रझाना में आयोजित की अंतरविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता, 120 बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

November 22, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In