झाकड़ी, 14 अक्टूबर : एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री भूपेंद्र गुप्ता ने जानकारी दी कि एसजेवीएन के और देश के सबसे बड़े भूमिगत 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन (एनजेएचपीएस) ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए प्रतिष्ठित वर्ल्ड सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएसओ) ओएचएस एंड ई अवार्ड 2026 के अंतर्गत “मोस्ट आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस – प्लैटिनम 5-स्टार ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र 2026” प्राप्त किया है।
यह प्रतिष्ठित सम्मान वर्ल्ड सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन–इंडिया के मूल्यांकनकर्ता द्वारा किए गए स्थल निरीक्षण तथा तत्पश्चात डब्ल्यूएसओ के निर्णायक मंडल द्वारा किए गए अंतिम मूल्यांकन के आधार पर प्रदान किया गया।
इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान एनजेएचपीएस की टीम के निरंतर प्रयासों, कार्यस्थल पर उच्च सुरक्षा मानकों को बनाए रखने, व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता तथा दैनिक कार्यप्रणाली में सुरक्षा को अभिन्न अंग बनाने के संकल्प का प्रमाण है।
मुंबई में कल 13 अक्तूबर को आयोजित डब्ल्यूएसओ-इंडिया के 5वें राज्य स्तरीय ओएचएस एंड ई पुरस्कार समारोह में एनजेएचपीएस के महाप्रबंधक श्री सोनी कुमार ने स्टेशन की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया।
अध्यक्ष महोदय ने परियोजना प्रमुख राजीव कपूर को इस उत्कृष्ट उपलब्धि अवार्ड के लिए बधाई दी और कहा कि नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करने की परंपरा से सदैव सभी को आश्चर्यचकित करता रहा है l
नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन को प्रतिष्ठित डब्ल्यूएसओ-इंडिया प्लेटिनम अवार्ड से नवाज़ा गया
झाकड़ी, 14 अक्टूबर : एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री भूपेंद्र गुप्ता ने जानकारी दी कि एसजेवीएन के और...
Read more








