• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Friday, May 22, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

पीएम मोदी का यह कहना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण कि विकास तभी होगा, जब भाजपा को वोट देंगे : कांग्रेस

Himachal Now by Himachal Now
November 10, 2022
in Himachal, Politics
0
पीएम मोदी का यह कहना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण कि विकास तभी होगा, जब भाजपा को वोट देंगे : कांग्रेस
0
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पीएम मोदी का यह बयान देश के संघीय ढांचे के खिलाफ

हिमाचल की जनता से किया कोई वादा पीएम मोदी ने नहीं किया पूरा, न आए खाते में 15-15 लाख रुपए और न मिला हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार – चौहान

शिमला : कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए अब निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आई है। उसने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कहना कि विकास तभी होगा, जब डबल इंजन की भाजपा सरकार को वोट देंगे, सरासर देश के संघीय ढांचे पर हमला है। कांग्रेस ने भाजपा से पूछा कि वह अपने पांच साल के शासनकाल का रिपोर्ट जनता के सामने रखने से क्यों भाग रही है। कांग्रेस ने दावा किया है कि हिमाचल प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनावों में कांग्रेस दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान ने वीरवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल में जनसभाओं में यह कहना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्हें वोट दें, तभी विकास होगा। उन्होंने कहा कि कोई भी केंद्र सरकार किसी भी राज्य के हिस्से को देने से इनकार नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि देश का संघीय ढांचा ऐसा है, जहां केंद्र और राज्यों में अलग-अलग दलों की सरकारें रही हैं। देश में कांग्रेस के शासनकाल में राज्यों में अलग-अलग दरों की सरकारें रही हैं और कांग्रेस ने सभी राज्यों को साथ लेकर विकास की गति बढ़ाया था। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, न कि भाजपा के। ऐसे में उनसे यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि विकास चाहिए तो भाजपा को वोट दिया जाए। उन्होंने इसकी कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और हिमाचल की जनता भी जान चुकी है कि प्रधानमंत्री को यह कहने की जरूरत क्यों पड़ी।

नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल की जनता अब भाजपा के जुमलों में फंसने वाली नहीं है क्योंकि इस पहाड़ी राज्य से भाजपा की विदाई तय है। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना लिया है और अब वह भाजपा नेताओं के झांसे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से वादा किया था कि विदेशों में जमा काला धन वापस आएगा और हर व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख रुपए आएंगे, लेकिन आज तक किसी के खाते में यह धन नहीं आया। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन का वादा करने वाले भाजपा के शासनकाल में लोग बुरे दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा करने वाले भाजपा के शासनकाल में बेरोजगारी की दर सबसे अधिक हुई है। इससे साफ है कि भाजपा के लिए जनता से किए गए वादे, वादे नहीं बल्कि जुमले हैं।

नरेश चौहान ने कहा कि पीएम मोदी ने हिमाचल की आर्थिकी में अहम रोल अदा करने वाले सेब को बचाने के लिए विदेशों से आने वाले सेब पर आयात शुल्क बढ़ाकर 100 फीसदी करने का वादा किया था, लेकिन वह भी जुमला ही साबित हुआ। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने हिमाचल की जनता से जो भी वादे किए, वे पूरे नहीं किए और अब यहां जनता भी जान चुकी है कि प्रधानमंत्री जो भी बोलते हैं और वादा करते हैं, वे केवल जुमले होते हैं।

चौहान ने प्रदेश की भाजपा सरकार को भी आड़े हाथ लिया और कहा कि चुनाव के अंतिम दिन तक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की जनता के समक्ष अपना रिपोर्ट कार्ड नहीं रखा। उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि भाजपा सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है और अब पीएम मोदी के नाम पर ही चुनाव में अपनी वैतरणी पार लगाने के प्रयास में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान-बागवानों की मांगों को लेकर सरकार ने कोई कदम नहीं उठाए। उल्टे खादों और अन्य रासायनिक और दूसरी दवाओं के दाम कई गुणा बढ़ा लिए। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल में हालात यह है कि समाज का हर वर्ग भाजपा के खिलाफ है, क्योंकि भाजपा सरकार ने इनके उत्थान के लिए कोई कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी सरकार से खासे नाराज हैं और वे सड़कों पर उतरकर आंदोलनरत रहे हैं। उन्होंने कहा कि 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी और राज्य में दो-तिहाई बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाएगी।

बाक्स

आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद इस तरह के ओपिनियन पोल दिखाना सरासर गलत, आचार संहिता का उल्लंघन, कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

नरेश चौहान ने देश के कुछ मीडिया चैनलों द्वारा मतदान से पहले दिखाए गए सर्वे पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद इस तरह के ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल दिखाना सरासर गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कुछ मित्रों ने अपनी सारी सीमाओं का उल्लंघन करते हुए यह कृत्य किया है और इसकी कांग्रेस कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ निर्वाचन आयोग को लिखित शिकायत भी दी है और उनसे इस पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के दबाव में कुछ चैनलों ने यह काम किया है और जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया है। लेकिन हिमाचल की जनता किसी से भ्रमित होने वाली नहीं है, क्योंकि इसने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बनाया हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने राज्य में बदलाव का मन बनाया हुआ है और अब कोई भी ओपिनियन पोल उन्हें भ्रमित नहीं कर सकता।

Previous Post

भूपेश बघेल वो ही वादे हिमांचल में दोहरा रहे जसे छत्तीसगढ़ में वे पूरा नहीं कर पाए : कश्यप

Next Post

कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला का दावा :- हिमाचल में दो-तिहाई बहुमत से बन रही कांग्रेस सरकार

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला का दावा :- हिमाचल में दो-तिहाई बहुमत से बन रही कांग्रेस सरकार

कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला का दावा :- हिमाचल में दो-तिहाई बहुमत से बन रही कांग्रेस सरकार

Latest News

रामपुर एचपीएस द्वारा मिनी मैराथन का आयोजन
Himachal

रामपुर एचपीएस द्वारा मिनी मैराथन का आयोजन

by Himachal Now
May 20, 2026
0

रामपुर: रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन में एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज20 मईको प्रातः 6:00 बजे मिनी...

Read more
तेलंगाना के समग्र शिक्षा निदेशक डॉ. ई. नवीन निकोलस ने की समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा से मुलाकात

तेलंगाना के समग्र शिक्षा निदेशक डॉ. ई. नवीन निकोलस ने की समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा से मुलाकात

May 20, 2026
एसजेवीएन ने एनजेएचपीएस में बांध सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

एसजेवीएन ने एनजेएचपीएस में बांध सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

May 19, 2026
एसजेवीएन ने अपनी सभी परियोजनाओं एवं कार्यालयों में ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ का शुभारंभ किया

एसजेवीएन ने अपनी सभी परियोजनाओं एवं कार्यालयों में ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ का शुभारंभ किया

May 18, 2026
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ

May 16, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

रामपुर एचपीएस द्वारा मिनी मैराथन का आयोजन

रामपुर एचपीएस द्वारा मिनी मैराथन का आयोजन

May 20, 2026
तेलंगाना के समग्र शिक्षा निदेशक डॉ. ई. नवीन निकोलस ने की समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा से मुलाकात

तेलंगाना के समग्र शिक्षा निदेशक डॉ. ई. नवीन निकोलस ने की समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा से मुलाकात

May 20, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In