• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Wednesday, August 26, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला का दावा :- हिमाचल में दो-तिहाई बहुमत से बन रही कांग्रेस सरकार

Himachal Now by Himachal Now
November 10, 2022
in Himachal, Politics
0
कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला का दावा :- हिमाचल में दो-तिहाई बहुमत से बन रही कांग्रेस सरकार
0
SHARES
24
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कहा- प्रधानमंत्री मोदी ने भी माना कि हिमाच में आ रही है कांग्रेस

शिमला : प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एवं सांसद राजीव शुक्ला ने दावा किया है कि हिमाचल प्रदेश में दो तिहाई बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यह मान चुके हैं कि हिमाचल में कांग्रेस सत्ता में आ रही है। तभी प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि यदि हिमाचल में भाजपा सरकार नहीं बनी तो केंद्र से सहयोग नहीं मिलेगा।

शुक्ला ने वीरवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हिमाचल में भाजपा सरकार ने पांच साल में कोई कार्य नहीं किया और यही कारण है कि भाजपा ने 2017 में किए वादों को 2022 में फिर से दोहराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा, काम नहीं करती है और वह केवल प्रचार ही करती है। भाजपा नेता प्रचार कर जनता को गुमराह करने का प्रयास करते हैं और वादों को पूरा नहीं करते। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को झूठ बोलने की आदत पड़ चुकी है और यह हिमाचल की जनता भी जान गई है।

राजीव शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बार-बार डबल इंजन का बखान करते हैं और विकास के लिए इसे जरूरी बताते हैं, लेकिन सवाल यह है कि यदि डबल इंजन में विकास होता है तो हिमाचल पर 70 हजार करोड़ रुपए का कर्ज क्यों है। उन्होंने कहा कि इससे अच्छी तो छत्तीसगढ़ की सरकार है, जो सिंगल इंजन की है और उस राज्य पर एक रुपए का भी कर्ज नहीं है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ने ओपीएस को लागू किया है और विकास में काफी निकला है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि हिमाचल की जनता से कांग्रेस ने जो वादे किए हैं और जो गारंटी दी है, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहली बैठक में ओपीएस को लागू करेगी और महिलाओं के खाते में हर माह 1500 रुपए जमा करने का पैसला लेगी। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी कम करने को अहम फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो वादे करती है, उसे पूरा करती है, जबकि भाजपा केवल बड़े-बड़े भाषण देती है और विकास और वादे पूरा नहीं करती। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी तेजिंद्र पाल बिट्टू, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप कुमार, प्रदेश महासचिव देवेंद्र बुशैहरी भी मौजूद थे।

ओपीएस पर घेरी भाजपा, कहा- भाजपा के राज में हुआ था एमओयू साइन – शुक्ला

राजीव शुक्ला ने हिमाचल में न्यू पेंशन स्कीम लागू करने पर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल 1999 को हिमाचल की भाजपा सरकार ने एनपीएस लागू करने को एमओयू पर साइन किए थे। उन्होंने भाजपा से पूछा कि 1999 में कौन सी सरकार हिमाचल में थी। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल झूठ बोलती है और लोगों को गुमराह करने का प्रयास करती है। उन्होंने इससे संबंधित कुछ दस्तावेज मीडिया में जारी किए और कहा कि इसमें सारी जानकारी है कि किसने कब इसे लागू किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है और यहां पर सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में ओपीएस को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां पर मुख्यमंत्री प्रचार के अंतिम दिन फिर कर्मचारियों को गुमराह करने लगे हैं और अब कह रहे हैं कि ओपीएस को वे ही लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ओपीएस पर हमेशा कर्मचारियों में भ्रम फैलाया है और अब सत्ता से जाते-जाते भी यही काम कर रही है।

Previous Post

पीएम मोदी का यह कहना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण कि विकास तभी होगा, जब भाजपा को वोट देंगे : कांग्रेस

Next Post

ईवीएम पर उंगली उठाना कांग्रेस की बौखलाहट लोकतंत्र पर नहीं उनका विश्वास भाजपा की जीत कर दी पक्की: सीएम

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
ईवीएम पर उंगली उठाना कांग्रेस की बौखलाहट लोकतंत्र पर नहीं उनका विश्वास भाजपा की जीत कर दी पक्की: सीएम

ईवीएम पर उंगली उठाना कांग्रेस की बौखलाहट लोकतंत्र पर नहीं उनका विश्वास भाजपा की जीत कर दी पक्की: सीएम

Latest News

हिमाचल देशभर में फिर अव्वल, समग्र शिक्षा के इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों में जीरो पेंडेंसी
Himachal

हिमाचल देशभर में फिर अव्वल, समग्र शिक्षा के इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों में जीरो पेंडेंसी

by Himachal Now
August 18, 2026
0

निर्धारित समय में इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य पूरे करने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने हिमाचल की पीठ थपथपाई शिमला : समग्र शिक्षा...

Read more
मुख्यमंत्री ने चौपाल क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं के लिए 27 करोड़ रुपये जारी किए

मुख्यमंत्री ने चौपाल क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं के लिए 27 करोड़ रुपये जारी किए

August 17, 2026
रामपुर जल विद्युत परियोजना में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया

रामपुर जल विद्युत परियोजना में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया

August 15, 2026
राष्ट्रभक्ति के उल्लास और देशप्रेम की भावना से सराबोर हुआ नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन, धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

राष्ट्रभक्ति के उल्लास और देशप्रेम की भावना से सराबोर हुआ नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन, धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026
एसजेवीएन ने बिहार में 75 मेगावाट जमुई सौर विद्युत परियोजना की सीओडी हासिल की

एसजेवीएन ने बिहार में 75 मेगावाट जमुई सौर विद्युत परियोजना की सीओडी हासिल की

August 12, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

हिमाचल देशभर में फिर अव्वल, समग्र शिक्षा के इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों में जीरो पेंडेंसी

हिमाचल देशभर में फिर अव्वल, समग्र शिक्षा के इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों में जीरो पेंडेंसी

August 18, 2026
मुख्यमंत्री ने चौपाल क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं के लिए 27 करोड़ रुपये जारी किए

मुख्यमंत्री ने चौपाल क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं के लिए 27 करोड़ रुपये जारी किए

August 17, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In