• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Wednesday, February 18, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

टूटू क्षेत्र की समस्याओं को लेकर नगर निगम आयुक्त से मिला शिमला नागरिक सभा का प्रतिनिधिमंडल

Himachal Now by Himachal Now
October 7, 2022
in Himachal
0
टूटू क्षेत्र की समस्याओं को लेकर नगर निगम आयुक्त से मिला शिमला नागरिक सभा का प्रतिनिधिमंडल
0
SHARES
37
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला : टूटू क्षेत्र की समस्याओं को लेकर शिमला नागरिक सभा की टूटू इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम शिमला के आयुक्त आशीष कोहली से मिला व उन्हें टूटू वार्ड के टूटू,लोअर टूटू,विजयनगर,गोबिंद मोहल्ला व बंगाला कॉलोनी की समस्याओं के बाबत बीस सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। आयुक्त ने इन मांगों का तुरन्त समाधान करने का आश्वासन दिया। नागरिक सभा ने चेताया है कि अगर ये मांगें पूर्ण न हुईं तो टूटू की जनता आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। प्रतिनिधिमंडल में विजेंद्र मेहरा,हेमराज चौधरी,कुंदन शर्मा,भूपेंद्र सिंह,रजनी,संजीव,बालक राम, रंजीव कुठियाला, रामप्रकाश,कपिल नेगी,अंजना,पम्मी,विकास,रीना,मिंटू,मुकेश,भरत सिंह,महेंद्र,मोहर सिंह आदि मौजूद रहे।

शिमला नागरिक सभा सह संयोजक विजेंद्र मेहरा,टूटू इकाई सचिव हेमराज चौधरी,कुंदन शर्मा व रजनी देवी ने कहा कि विजयनगर,यादगार व बंगाला कॉलोनी में बरसात में हुए भूस्खलन की जगहों पर तुरन्त पक्के डँगों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए। मजठाई विजयनगर सड़क का कार्य तीव्र गति से पूर्ण किया जाए। इसके लिए उचित बजट का प्रबंध किया जाए। वार्ड में पार्किंग कार्यों को युद्धस्तर पर किया जाए। टूटू में नई पार्किंगों का निर्माण किया जाए। पीने के पानी व कूड़े को उठाने की व्यवस्था हर रोज़ की जाए। नगर निगम शिमला,जलशक्ति विभाग व एसजेपीएनएल के बीच समन्वय स्थापित करके नियमित पानी की व्यवस्था की जाए। नए व बड़े टैंकों का निर्माण किया जाए। टूटू चौक व बंगाला कॉलोनी के शौचालयों का उचित रख – रखाव किया जाए तथा मंडी रोड़, लोअर टूटू व विजयनगर में निर्माणाधीन शौचालयों में आधुनिक सेंसर लगाकर इनका तुरन्त लोकार्पण किया जाए। गोबिंद मोहल्ला,सीनियर सेकंडरी स्कूल क्षेत्र,बंगाला कॉलोनी,लोअर टूटू,विजयनगर,टूटू बाजार तथा वार्ड के हर हिस्से में स्ट्रीट लाइटों का उचित प्रबंध किया जाए। टूटू क्षेत्र के लिए दो नई एचआरटीसी बसों की व्यवस्था की जाए जोकि शिवनगर से शिमला व शिमला से शिवनगर के बीच परिवहन सेवाएं दें। ये बसें हर आधे घण्टे में चलनी चाहिए। इसी तर्ज़ पर शिवनगर से सीटीओ के मध्य एक अतिरिक्त एचआरटीसी टेम्पो ट्रेवलर की व्यवस्था की जाए। टूटू क्षेत्र के एंट्री व एक्जिट पॉइंटों टूटू चौक,यादगार चौक व विजयनगर पर प्रवेश द्वारों का निर्माण किया जाए। टूटू चौक पर जनता की सुरक्षा हेतु ओवरहैड ब्रिज का निर्माण किया जाए। टूटू चौक,लोअर टूटू व विजयनगर में स्मार्ट सिटी के तहत आधुनिक वर्षा शालिकाओं का निर्माण किया जाए जिसमें मोबाइल चार्जिंग प्वांइट भी हों। टूटू क्षेत्र की सभी निर्माणाधीन एम्बुलेंस सड़कों व रास्तों का कार्य तुरन्त पूर्ण किया जाए व सभी मोहल्लों में नई एम्बुलेंस सड़कों व रास्तों का निर्माण किया जाए। टूटू चौक की हाई मास्क लाइट का मुरम्मत कार्य तुरन्त किया जाए। टूटू से शिमला रेलवे स्टेशन के मध्य लोकल ट्रेन का प्रबंध किया जाए। टूटू में आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण किया जाए। सीनियर सेकंडरी व प्राथमिक स्कूल का आधुनिकरण किया जाए व यहां पर उचित आधारभूत संरचना उपलब्ध करवाई जाए। टूटू क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए उचित भवनों का निर्माण करवाया जाए। टूटू पीएचसी में डॉक्टरों,नर्सों,पैरामेडिकल व अन्य स्टाफ की पूर्ण भर्ती की जाए व अनाडेल पीएचसी की तर्ज़ पर इसका आधुनिकीकरण किया जाए। टूटू पीएचसी में सभी आधुनिक मशीनों व उपकरणों को उपलब्ध करवाया जाए। टूटू क्षेत्र के सभी भवनों को “जैसा है,जहां है” की तर्ज़ पर नियमितीकरण किया जाए। टूटू में नगर निगम शिमला की ओर से नए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाए। जतोग पुलिस चौकी को अपग्रेड करके पूर्ण थाना का दर्ज़ा देकर इसे टूटू में स्थापित करवाने के लिए उचित पहलकदमी की जाए।

Previous Post

रामपुर में दर्दनाक हादसे में एक की मौत, 2 अन्य घायल

Next Post

मुख्यमंत्री ने 6.45 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राज्य कृषि विपणन बोर्ड के कांप्लेक्स का लोकार्पण किया

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
मुख्यमंत्री ने 6.45 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राज्य कृषि विपणन बोर्ड के कांप्लेक्स का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री ने 6.45 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राज्य कृषि विपणन बोर्ड के कांप्लेक्स का लोकार्पण किया

Latest News

हिमाचल में 11 DSP पदोन्नत, बने ASP, देखिए किसे मिला पदोन्नति का तोहफा
Breaking

हिमाचल में 11 DSP पदोन्नत, बने ASP, देखिए किसे मिला पदोन्नति का तोहफा

by Himachal Now
February 18, 2026
0

Read more
राज्यसभा चुनावों की घोषणा, हिमाचल में भी हो रही है एक सीट खाली, जानिए कब होंगे चुनाव….

राज्यसभा चुनावों की घोषणा, हिमाचल में भी हो रही है एक सीट खाली, जानिए कब होंगे चुनाव….

February 18, 2026
अनुराग चंद्र होंगे कुल्लू के नए डीसी, पति और पत्नी बने जिलों के DC, IAS अधिकारियों के तबादले…..

अनुराग चंद्र होंगे कुल्लू के नए डीसी, पति और पत्नी बने जिलों के DC, IAS अधिकारियों के तबादले…..

February 17, 2026
राजनीति के नाम पर व्यवस्था-मर्यादा सब तार-तार : जयराम ठाकुर

राजनीति के नाम पर व्यवस्था-मर्यादा सब तार-तार : जयराम ठाकुर

February 16, 2026
केंन्द्रीय बजट 2026-27 हिमाचल के लिए निराशाजनक और अन्यायपूर्ण : सुक्खू

मेडिकल कॉलेजों और सुपर स्पेशियलिटी संस्थानों के आधुनिकीकरण के लिए 1617 करोड़ रुपये किए स्वीकृत

February 15, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

हिमाचल में 11 DSP पदोन्नत, बने ASP, देखिए किसे मिला पदोन्नति का तोहफा

हिमाचल में 11 DSP पदोन्नत, बने ASP, देखिए किसे मिला पदोन्नति का तोहफा

February 18, 2026
राज्यसभा चुनावों की घोषणा, हिमाचल में भी हो रही है एक सीट खाली, जानिए कब होंगे चुनाव….

राज्यसभा चुनावों की घोषणा, हिमाचल में भी हो रही है एक सीट खाली, जानिए कब होंगे चुनाव….

February 18, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In