• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Thursday, May 14, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

मुख्यमंत्री ने 6.45 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राज्य कृषि विपणन बोर्ड के कांप्लेक्स का लोकार्पण किया

Himachal Now by Himachal Now
October 7, 2022
in Himachal
0
मुख्यमंत्री ने 6.45 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राज्य कृषि विपणन बोर्ड के कांप्लेक्स का लोकार्पण किया
0
SHARES
31
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां खलीणी में 6 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से निर्मित हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के कांप्लेक्स का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भवन की आधारशिला वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में उनके द्वारा ही वर्ष 2020 में रखी गई थी और आज यह भवन पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और बागवानों के उत्थान तथा उनकी फसल उत्पादकता को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि उनकी आर्थिकी को सुदृढ़ किया जा सके।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों और बागवानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलवाने के लिए राज्य कृषि विपणन बोर्ड सराहनीय कार्य कर रहा है। प्रदेश सरकार कृषि विपणन बोर्ड के माध्यम से किसानों-बागवानों को उनकी उपज को बेचने के लिए आधारभूत सुविधाएं एवं सेवाएं उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लगभग 242 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश में नई सब्जी मंडियों का निर्माण और पुरानी मंडियों का विस्तार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोल्ड स्टोर बनाने पर विशेष बल दिया जा रहा है। कोल्ड स्टोर्स के माध्यम से भी किसानों-बागवानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि किसानों को उनकी उपज के उचित दाम मिले और फसल बेचने के लिए अपने क्षेत्र के नजदीक ही सुविधा मिल सके, इस दिशा में सरकार ने प्रभावी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अनेक स्थानों पर छोटे सब्जी संग्रहण केंद्र और मार्केट यार्ड बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि विपणन बोर्ड के अन्तर्गत जिला स्तर पर कुल 10 मंडियां क्रियाशील हैं और उपमंडियों के माध्यम से भी किसानों को विपणन सुविधा प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि कृषक कल्याण को सर्वाेच्च अधिमान देते हुए राज्य सरकार कृषि को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए खाद, उपकरण और बीज खरीदने पर उपदान दे रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में कृषकों के उत्थान के लिए कृषि से सम्पन्नता योजना, कृषि उत्पादन संरक्षण योजना, मुख्यमंत्री ग्रीन हाउस नवीकरण योजना जैसी योजनाएं भी चलाई की जा रही हैं। प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं भी सफलतापूर्वक लागू की जा रही हैं, जिनसे प्रदेश के किसानों की जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं और उपज में बढ़ोतरी से उनकी आर्थिकी भी सुदृढ़ हो रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड काल में भी प्रदेश सरकार ने किसानों-बागवानों की हरसंभव मदद की है। किसानों-बागवानों को इस मुश्किल दौर में भी फलों के अच्छे दाम मिले और कोई मंडी बंद नहीं रही। इस दौरान किसानों-बागवानों को सभी तरह की सुविधाएं प्रदान की गई।
इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, ग्रामीण विकास, पंचायतीराज और कृषि मंत्री वीरेन्द्र कंवर, राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव सिंह भंडारी, एपीएमसी के अध्यक्ष नरेश शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी व पदाधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Previous Post

टूटू क्षेत्र की समस्याओं को लेकर नगर निगम आयुक्त से मिला शिमला नागरिक सभा का प्रतिनिधिमंडल

Next Post

हिमाचल में 75 नायब तहसीलदारों के तबादले, जानिए किसे कहां दी तैनाती

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
हिमाचल में 75 नायब तहसीलदारों के तबादले, जानिए किसे कहां दी तैनाती

हिमाचल में 75 नायब तहसीलदारों के तबादले, जानिए किसे कहां दी तैनाती

Latest News

हिमाचल पुलिस एवं ड्रग विभाग की बद्दी में एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई : 2.23 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Breaking

हिमाचल पुलिस एवं ड्रग विभाग की बद्दी में एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई : 2.23 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

by Himachal Now
May 8, 2026
0

शिमला : हिमाचल प्रदेश में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत आज दिनांक 08.05.2026 को पुलिस...

Read more
भारत सरकार के सचिव (विद्युत)  पंकज अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश में एसजेवीएन की जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा की

भारत सरकार के सचिव (विद्युत) पंकज अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश में एसजेवीएन की जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा की

May 1, 2026
नगर परिषद रोहडू वह नगर पंचायत नारकंडा के चावन की घोषणा, जानिए कब भरे जाएंगे नामांकन और कब होगी वोटिंग

नगर परिषद रोहडू वह नगर पंचायत नारकंडा के चावन की घोषणा, जानिए कब भरे जाएंगे नामांकन और कब होगी वोटिंग

April 27, 2026
नाथपा बांध पर मॉक ड्रिल से आपदा प्रबंधन व्यवस्था का परीक्षण

नाथपा बांध पर मॉक ड्रिल से आपदा प्रबंधन व्यवस्था का परीक्षण

April 27, 2026
हिमाचल के स्कूलों में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

हिमाचल के स्कूलों में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

April 24, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

हिमाचल पुलिस एवं ड्रग विभाग की बद्दी में एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई : 2.23 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल पुलिस एवं ड्रग विभाग की बद्दी में एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई : 2.23 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

May 8, 2026
भारत सरकार के सचिव (विद्युत)  पंकज अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश में एसजेवीएन की जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा की

भारत सरकार के सचिव (विद्युत) पंकज अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश में एसजेवीएन की जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा की

May 1, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In