• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Friday, May 15, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

लोक निर्माण मंत्री ने किया शिमला ग्रामीण विस क्षेत्र की तीन सड़कों का लोकार्पण

Himachal Now by Himachal Now
January 31, 2025
in Himachal
0
लोक निर्माण मंत्री ने किया शिमला ग्रामीण विस क्षेत्र की तीन सड़कों का लोकार्पण
0
SHARES
30
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कहा लगभग 3 करोड़ से बनी इन सड़कों को जल्द किया जाएगा पक्का

शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बसंतपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत करयाली के लगभग 3 करोड़ रूपए से बने 3 संपर्क मार्ग का लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि आज इन तीन सड़कों का लोकार्पण किया गया है जोकि इस क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि शाडा से नलाह संपर्क मार्ग का निर्माण 1 करोड़ 12 लाख, शाडा से नदोहत संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य 1 करोड़ 42 लाख एवं करयाली से मटेवग संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य 32 लाख रुपए से पूर्ण किया गया है।
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त गांव खूण के संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिस पर लगभग 13 लाख रुपए खर्च किए जा रहे है।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि इन सड़कों को विधायक प्राथमिकता के तहत जल्द ही पक्का किया जाएगा ताकि क्षेत्र के लोगों को इन सड़कों का अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत करयाली में विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए लगभग 11 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की जा चुकी है, जिसमें नवयुवक मंडल, महिला मंडल रास्ते एवं एम्बुलेंस सड़क का निर्माण किया जा रहा है।

25 करोड़ की पेयजल योजना का जल्द होगा लोकार्पण
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि तहसील सुन्नी के अंतर्गत पंदोआ खड्ड से काली बागड़ी पेयजल योजना का जल्द ही लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजना का लगभग 95 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है तथा मार्च माह के अंत तक निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। योजना पर लगभग 25 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा रही है। योजना से सराज क्षेत्र की सभी पंचायतों को पेयजल समस्या से निजात मिलेगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 22 केवी की एचटी लाइन का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है जिसका कार्य 15 से 20 दिनों के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके निर्माण कार्य से क्षेत्र में बिजली की समस्या का समाधान भी सुनिश्चित होगा।

50 लाख रुपए मिलेगी मुआवजा राशि
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि निर्माणाधीन सुन्नी डैम जल विद्युत परियोजना की वजह से जिन कृषकों की फसलों को नुकसान पहुंचा है उसके लिए लगभग 50 लाख रुपए की राशि वितरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुआवजे की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है तथा जल्द ही कंपनी द्वारा पैसे वितरित किए जाएंगे।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलोग का मरम्मत कार्य भी जल्द आरंभ किया जाएगा तथा आवश्यक मशीनें भी उपलब्ध की जाएगी ताकि क्षेत्र के लोगों को उसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि करयाली के वन विभाग के विश्राम गृह का उन्नयन भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग विभागीय मंत्री के पास रखी जाएगी। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की खराब छत को ठीक करने का भी आश्वासन दिया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में शिमला ग्रामीण में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं तथा बचे कार्यों को पूरा करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि दूरदराज के क्षेत्रों में लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके ।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि क्षेत्र का विकास योजना के आधार पर किया जाएगा ताकि यहां के लोगों को शिमला आने की जरूरत न पड़े। उन्होंने कहा कि इसी दृष्टि से शिमला ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे ताकि शिक्षा की दृष्टि से शिमला शहर की ओर स्थानांतरित हो रहे लोगों को घर द्वार पर ही सारी सुविधा मिल सके।
उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचना चाहिए और इसी दृष्टि से सभी को कार्य करने की भी आवश्यकता है।

यह भी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल शर्मा, निदेशक सहकारी बैंक हरि कृष्ण हिमराल, जिला महासचिव महेश्वर वर्मा, जिला परिषद सदस्य रीना कश्यप, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लेख राम कौंडल, स्थानीय पंचायत प्रधान कमलेश कश्यप, उप प्रधान विनोद कुमार, उपाध्यक्ष ब्लॉक समिति कमल प्रकाश, नगर पंचायत सुन्नी अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, बीडीसी सदस्य नेक चंद, भूप राम शर्मा, जगदीश वर्मा, रोशनी शर्मा, पवन वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Previous Post

दुर्घटना में घायलों की मदद करना पुनीत कार्य – ओंकार शर्मा

Next Post

सरकार ने 4 रिटायरियों को दिया फिर से रोजगार, देखिए….

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
सरकार ने 4 रिटायरियों को दिया फिर से रोजगार, देखिए….

सरकार ने 4 रिटायरियों को दिया फिर से रोजगार, देखिए....

Latest News

वोकेशनल शिक्षा को नई दिशा, विद्यार्थियों को उद्योगों से जोड़ रहा समग्र शिक्षा
Himachal

वोकेशनल शिक्षा को नई दिशा, विद्यार्थियों को उद्योगों से जोड़ रहा समग्र शिक्षा

by Himachal Now
May 15, 2026
0

4416 विद्यार्थियों को हिमाचल से बाहर बड़े संस्थानों में ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग शिमला : समग्र शिक्षा ने वोकेशनल शिक्षा को रोजगार...

Read more
हिमाचल पुलिस एवं ड्रग विभाग की बद्दी में एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई : 2.23 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल पुलिस एवं ड्रग विभाग की बद्दी में एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई : 2.23 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

May 8, 2026
भारत सरकार के सचिव (विद्युत)  पंकज अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश में एसजेवीएन की जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा की

भारत सरकार के सचिव (विद्युत) पंकज अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश में एसजेवीएन की जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा की

May 1, 2026
नगर परिषद रोहडू वह नगर पंचायत नारकंडा के चावन की घोषणा, जानिए कब भरे जाएंगे नामांकन और कब होगी वोटिंग

नगर परिषद रोहडू वह नगर पंचायत नारकंडा के चावन की घोषणा, जानिए कब भरे जाएंगे नामांकन और कब होगी वोटिंग

April 27, 2026
नाथपा बांध पर मॉक ड्रिल से आपदा प्रबंधन व्यवस्था का परीक्षण

नाथपा बांध पर मॉक ड्रिल से आपदा प्रबंधन व्यवस्था का परीक्षण

April 27, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

वोकेशनल शिक्षा को नई दिशा, विद्यार्थियों को उद्योगों से जोड़ रहा समग्र शिक्षा

वोकेशनल शिक्षा को नई दिशा, विद्यार्थियों को उद्योगों से जोड़ रहा समग्र शिक्षा

May 15, 2026
हिमाचल पुलिस एवं ड्रग विभाग की बद्दी में एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई : 2.23 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल पुलिस एवं ड्रग विभाग की बद्दी में एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई : 2.23 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

May 8, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In