• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Wednesday, November 25, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

लोक निर्माण मंत्री ने सुन्नी में आयोजित महिला सम्मेलन में की मुख्यातिथि के रूप में शिरकत, जानिए क्षेत्र के लिए क्या क्या दी सौगात

Himachal Now by Himachal Now
January 11, 2025
in Himachal
0
लोक निर्माण मंत्री ने सुन्नी में आयोजित महिला सम्मेलन में की मुख्यातिथि के रूप में शिरकत, जानिए क्षेत्र के लिए क्या क्या दी सौगात
0
SHARES
43
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


*** कहा….सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाऐं चलाने के साथ-साथ उनकी की हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने का कर रही है प्रयास
*** कैबिनेट मंत्री ने 70 करोड़ रुपए की लागत से अपग्रेड किए जा रहे सलापड़- तत्तापानी-सुन्नी-लुहरी संपर्क सड़क की रखी आधारशिला तथा 30 लाख रूपये की लागत से सुन्नी में निर्मित पशुपालन हस्पताल के नए भवन का भी किया उद्घाटन
शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत सुन्नी में बसंतपुर खंड की 81 महिला मंडलों के लिए आयोजित महिला सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं का परिवार एवम् समाज में अहम स्थान है इसलिए वर्तमान सरकार महिलाओं के उत्थान एवम् उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा कर उनके अधिकार सुरक्षित करने के लिए महिला सशक्तीकरण बहुत आवश्यक है सरकार का प्रयास है कि महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित की जाए, इसके लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाऐं चलाई गई है। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज संस्थाओं में भी महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई है ताकि महिलाएं चुनाव लड़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर घर-गांव एवं समाज का विकास कर गर्व महसूस कर सके। उन्होने कहा कि महिलाएं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से भी सब्जी एवं फल विक्रय के साथ साथ सिलाई-बुनाई-कढ़ाई व अन्य आकर्षक चीजें तैयार कर स्वरोजगार के कार्य बखूबी निभा रही है, जिसके लिए उन्होंने महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि सरकार भी हिमईरा योजना के माध्यम से स्थानीय व्यंजनों तथा उत्पादों को बेचने के लिए महिला मण्डलों एवं स्वयं सहायता समूह को प्रोत्साहित कर रही है ताकि उनकी आर्थिकी सुदृढ़ हो सके और वे समृद्ध हो सके।
उन्होंने बसंतपुर खण्ड की आमंत्रित सभी 81 महिला मण्डलों को एक–एक सिलाई मशीन तथा प्रोत्साहन राशि के रूप में 5-5 हजार रुपये की राशि तथा स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम के लिए 5 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा भी की।
इससे पूर्व लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने सुन्नी में 70 लाख रुपए की लागत से अपग्रेड किए जा रहे सलापड़-तत्तापानी-सुन्नी-लुहरी संपर्क सड़क की आधारशिला रखी तथा 30 लाख रूपये की लागत से सुन्नी में निर्मित पशुपालन हस्पताल के नए भवन का उद्घाटन भी किया।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य वर्तमान सरकार कर रही है। क्षेत्र के विकास की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इन दो वर्षों के दौरान शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में लगभग 350 से 400 करोड रुपये की राशि विभिन्न विकास कार्यों के निर्माण के लिए स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अंतर्गत प्रदेश में 1500 किलोमीटर अतिरिक्त सड़कों का निर्माण किया जाएगा जिसमें कच्ची सड़कों को पक्का किया जाना भी शामिल है । उन्होंने कहा कि सुन्नी में एक रिवर फ्रंट मनाया जाएगा तथा पर्यटन की दृष्टि से जल क्रीड़ाओं को भी बढ़ावा दिया जाएगा जिससे रोजगार एवम् स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
उन्होंने कहा कि सलापड़-तत्तापानी-सुन्नी-लुहरी संपर्क सड़क सुरक्षा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण सड़क है इसलिए इस सड़क को राष्ट्रीय उच्च मार्ग में परिवर्तित किया जाएगा जिसके लिए भारत सरकार के सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय से वार्ता जारी है इस सड़क के राष्ट्रीय उच्च मार्ग में परिवर्तित होने से एक तो चंडीगढ़ से लुहरी-रामपुर-किन्नौर की दूरी बहुत कम हो जाएगी दूसरा स्थानीय लोगों बेहतर सड़क सुविधा मिलने के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि प्रथम चरम इस सड़क को खैरा तक चौड़ा एवम् पक्का किया जाए रहा है।
उन्होंने ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा पिछले काफी समय से इस क्षेत्र के लोगों का सुन्नी में एसडीएम कार्यालय खोलने की मांग को देखते हुए सरकार ने कैबिनेट से एसडीएम खोलने की स्वीकृति दे दी है शीघ्र ही नोटिफिकेशन कर सुन्नी में एसडीएम कार्यालय का शुभारंभ कर दिया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि अमरूद योजना के तहत सुन्नी शहर तथा साथ लगते क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त पेयजल मिले इसके लिए 25 करोड़ रुपए की राशि से पेयजल योजना का निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि सुन्नी में एक लाइब्रेरी की आवश्यकता को देखते हुए नगर पंचायत सुन्नी को जगह तलाश करने के लिए कहा गया है । उन्होंने कहा कि 2 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से हनुमान मंदिर सुन्नी में एक बड़ा सामुदायिक भवन निर्मित किया गया है । इसके अतिरिक्त 5 लाख रुपए की राशि सुन्नी शहर की नालियों को पक्का करने पर खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुन्नी नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा देने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सुन्नी सतलुज नदी के किनारे गंगा घाट की तर्ज पर सतलुज घाट बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी ताकि सतलुज नदी के किनारे आरती प्रक्रिया आरंभ की जा सके।
कैबिनेट मंत्री ने कहा की सन्नी के पशुपालन अस्पताल भवन में जो कमियां महसूस होगी उसको पूर्ण करने के लिए अतिरिक्त राशि स्वीकृत की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सुन्नी नगर पंचायत के नए भवन निर्माण के लिए 70 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं जबकि दशहरा मेला मैदान को पक्का करने एवं इंटरलॉकिंग टाइल लगाने के लिए 20 लाख रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि मार्च अप्रैल के महीने से महिला मंडलों और युवक मंडलों के लिए जॉन वाइज खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी । उन्होंने कहा कि सुन्नी बस अड्डे को सब- डिपो में स्तरोन्नत करने के लिए मुख्यमंत्री एवं उप-मुख्यमंत्री से बात की जाएगी ।
विक्रमादित्य सिंह ने बस की उपलब्धता या नई बसे आने पर चौथा के लिए वाया चेबड़ी, शिमला से पनेहरा मकड़चा तक तथा तातापानी से पीजीआई के लिए बस लगाने का आश्वासन भी दिया । उन्होंने कहा कि प्रयागराज के लिए सुन्नी-ततापानी से स्पेशल बसें लगाई जाएगी ताकि इस क्षेत्र के ग्रामीण महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा सके।
इस अवसर पर नगर पंचायत सुन्नी के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, उपाध्यक्ष श्यामा एवं अन्य पार्षदगण, बीडीसी अध्यक्ष करमचंद, उपाध्यक्ष प्रकाश कमल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नीमचंद वर्मा, शिमला ग्रामीण महिला कांग्रेस की अध्यक्ष निर्मला ठाकुर, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीता शर्मा, महासचिव किरण शर्मा, एसजेवीएनएल के महा प्रबंधक राजीव अग्रवाल, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ नीरज मोहन, खंड विकास अधिकारी स्पर्श शर्मा, तहसीलदार चंद्र मोहन, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी राजेश अग्रवाल, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पार्टी प्रभारी एवं हिमरी पंचायत प्रधान जगदीश वर्मा, पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधि, बसंतपुर खंड की 81 महिला मंडलो के पदाधिकारी एवम् सदस्यगण , वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Previous Post

हिमाचल में BPL सूची में शामिल होने के लिए अब आय का दायरा बढ़ा, जानिए अब कितनी आय वाले होंगे सूची में शामिल, मिलेगा लाभ

Next Post

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार से पूछा, प्रदेश में सब कुछ चंगा है तो हर जगह क्यों है अराजकता

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार से पूछा, प्रदेश में सब कुछ चंगा है तो हर जगह क्यों है अराजकता

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार से पूछा, प्रदेश में सब कुछ चंगा है तो हर जगह क्यों है अराजकता

Latest News

अपनों ने ठुकराया तो वृद्धाश्रम में मिला हमसफर, बिलासपुर में सात फेरे लेंगे 75 साल के कन्हैया और 63 साल की सबीना
Himachal

अपनों ने ठुकराया तो वृद्धाश्रम में मिला हमसफर, बिलासपुर में सात फेरे लेंगे 75 साल के कन्हैया और 63 साल की सबीना

by Himachal Now
November 24, 2026
0

बिलासपुर: किसी को अपनों ने घर से बेदखल किया तो कोई अनजाने सफर में अपनों से बिछड़कर बेसहारा हो गई....

Read more
निष्काम सृजन फाउंडेशन रझाना में आयोजित की अंतरविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता, 120 बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

निष्काम सृजन फाउंडेशन रझाना में आयोजित की अंतरविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता, 120 बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

November 22, 2026
18 से 59 वर्ष की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

18 से 59 वर्ष की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

November 13, 2026
राज्यपाल  कविंदर गुप्ता  ने अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 के अवसर पर एसजेवीएन प्रदर्शनी का उदघाटन किया”

राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 के अवसर पर एसजेवीएन प्रदर्शनी का उदघाटन किया”

November 13, 2026
खाली पदों पर दूसरे कैडर के कर्मचारियों की तैनाती पर रोक, एक माह में होगी समीक्षा

खाली पदों पर दूसरे कैडर के कर्मचारियों की तैनाती पर रोक, एक माह में होगी समीक्षा

November 11, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • टीसीपी ने भवन निर्माण नियमों में किया बदलाव, जानिए अब सैट बैक के लिए क्या होंगे नियम, जानिए

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

अपनों ने ठुकराया तो वृद्धाश्रम में मिला हमसफर, बिलासपुर में सात फेरे लेंगे 75 साल के कन्हैया और 63 साल की सबीना

अपनों ने ठुकराया तो वृद्धाश्रम में मिला हमसफर, बिलासपुर में सात फेरे लेंगे 75 साल के कन्हैया और 63 साल की सबीना

November 24, 2026
निष्काम सृजन फाउंडेशन रझाना में आयोजित की अंतरविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता, 120 बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

निष्काम सृजन फाउंडेशन रझाना में आयोजित की अंतरविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता, 120 बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

November 22, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In