• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Monday, August 3, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

जिन राज्यों में चुनाव उनको अपना घर बना लेते हैं प्रधानमंत्रीः नरेश चौहान

Himachal Now by Himachal Now
October 10, 2022
in Himachal
0
जिन राज्यों में चुनाव उनको अपना घर बना लेते हैं प्रधानमंत्रीः  नरेश चौहान
0
SHARES
25
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गुजरात के अलावा वाराणसी को भी अपना घर बता चुके हैं नरेंद्र मोदी

असफल मुख्यमंत्री और सरकार प्रधानमंत्री को बनाना चाह रहे चुनावी चेहरा

शिमला : हिमाचल कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चुनावी बेला में हिमाचल का बार-बार दौरा करने और हर दौरे में हिमाचल को दूसरा घर बताने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में चुनाव होते हैं, प्रधानमंत्री उनको अपना घर बना लेते हैं। प्रधानमंत्री गुजरात के अलावा उतर प्रदेश के वाराणसी को भी अपना घर बता चुके हैं। अब हिमाचल  आकर वे बार बार कर रहे हैं कि हिमाचल उनका दूसरा घर है। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। वे हिमाचल को शब्दों में ही अपना दूसरा मानते हैं, उनकी हिमाचल के लोगों से कोई संवेदना नहीं है। हिमाचल आज 70 हजार करोड़ के कर्ज में डूब चूका है और प्रधानमंत्री हिमाचल  करीब आठ बार दौरा कर चुके हैं। एक बार भी उन्होंने हिमाचल के लिए आर्थिक पैकेज नहीं दिया। प्रधानमंत्री के दौरे से हिमाचल के लोगों को बडी उम्मीदें रहती हैं, लेकिन हर बार वे लोगों को निराश कर रहे हैं।

नरेश चौहान ने प्रधानमंत्री के बार-बार दौरों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि उनको चुनावी बेला में हिमाचल दौरे की क्या जरूरत है। बीते दस दिनों में वे हिमाचल को दूसरा दौरा करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि वे इससे पहले भी हिमाचल आए और हिमाचल के भोले भाले लोगों से कई वादे किए। सेब बागवानों, पर्यटन कारोबारियों के लिए कई वादे किए मगर सरकार बनने पर वादे पूरे नहीं किए।

मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाने चाह रहे  चुनावी चेहरा

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री के बार-बार हिमाचल आने के पीछे भाजपा और जयराम सरकार का राजनीतिक उद्देश्य छिपा है, यह सब जानते हैं। जयराम ठाकुर खुद एक असफल मुख्यमंत्री  और उनकी पूरी सरकार विफल साबित हुई है।  कर्मचारी ओपीएस की मांग को लेकर एक साल से अधिक समय से आंदोलनरत है। बागवान फलों की उचित दाम की मांगों लेकर सड़कों पर उतरे हैं। ऐसे में जयराम ठाकुर अपनी सरकार के नाम पर वोट नहीं मांग पा रही है। यही वजह है कि चुनावों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेहरा बनाने की कोशिश की जा रही है। जबकि ये वही प्रधानमंत्री है, जो  बेरोजगारी और मंहगाई के मोर्चे पर पूरी तरह से विफल रहे हैं। देश में हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा करने वाले नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में युवाओं को रोजगार तो मिला नहीं, उल्टा रोजगार छीना गया है। मंहगाई आसमान छू रही है।

कांग्रेस सरकार बनने से रोकने का मुख्यमंत्री के पास कौन सा माडल

नरेश चौहान ने कहा कि जयराम ठाकुर बार-बार कह रहे हैं कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार किसी भी कीमत पर नहीं बनने देंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि सरकार जनता बनाती है, कोई व्यक्ति नहीं। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि आखिर उऩके पास ऐसा क्या माडल है जो  कांग्रेस को सरकार बनाने से रोके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कांग्रेस नेताओं को तोड़ने का प्रयास कर रहे है। यह इसलिए क्योकि उन्होंने पांच सालों में न तो काम किया और न ही उनको अपने मंत्रियों और विधायकों पर भरोसा है। सरकार के मंत्रियों और विधायकों की पर्फारेंस शून्य रही है, इसलिए वे डिफेक्शन की रणनीति अपना रहे हैं। लेकिन हिमाचल की जनता उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी।

नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल की जनता को कांग्रेस से उम्मीद हैं। कांग्रेस ने हिमाचल के हर वर्ग को  गारंटी दी है। कर्मचारियों, बागवानों सहित सभी वर्गों की उम्मीदों को कांग्रेस अपनी सरकार बनने पर पूरा करेगी।

इस मौके पर कांग्रेस सचिव एडवोकेट चंद्रमोहन सिंह चंदेल, युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विक्रांत शर्मा भी मौजूद रहे।

Previous Post

कांग्रेस 14 को करेगी सोलन से प्रदेश विधानसभा चुनावों का शंखनाद

Next Post

मुख्यमंत्री ने बालीचौकी में 102.36 करोड़ रुपये की 29 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

Latest News

कुमारसैन में 5 किलो पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
Breaking

कुमारसैन में 5 किलो पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

by Himachal Now
August 1, 2026
0

अभियोग संख्या 57/2026, अधीन धारा 18 एनडीपीएस अधिनियम, दिनांक 30.07.2026, पुलिस थाना कुमारसैन, जिला शिमला, जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा...

Read more
बुनियादी शिक्षा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, पूरे हिमाचल में लागू होगा ALfA Programme

बुनियादी शिक्षा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, पूरे हिमाचल में लागू होगा ALfA Programme

July 26, 2026
9 HAS अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व, देखें अधिसूचना…..

9 HAS अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व, देखें अधिसूचना…..

July 26, 2026
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: आशा वर्करों का मानदेय बढ़ा, 400 पंचायत मल्टी टास्क वर्कर और 200 जेओए भर्ती को मंजूरी, देखिए क्या महत्वपूर्ण निर्णय लिए…….

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: आशा वर्करों का मानदेय बढ़ा, 400 पंचायत मल्टी टास्क वर्कर और 200 जेओए भर्ती को मंजूरी, देखिए क्या महत्वपूर्ण निर्णय लिए…….

July 20, 2026
आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर बुशहर में रोगियों की जाँच सुविधा को सुदृढ़ करने हेतु Fully Auto Bio Chemistry Analyzer मशीन का  शुभारम्भ, एसजेवीएन फाउंडेशन ने सीएसआर के तहत डोनेट की है मशीन…

आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर बुशहर में रोगियों की जाँच सुविधा को सुदृढ़ करने हेतु Fully Auto Bio Chemistry Analyzer मशीन का शुभारम्भ, एसजेवीएन फाउंडेशन ने सीएसआर के तहत डोनेट की है मशीन…

July 18, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

कुमारसैन में 5 किलो पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

कुमारसैन में 5 किलो पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

August 1, 2026
बुनियादी शिक्षा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, पूरे हिमाचल में लागू होगा ALfA Programme

बुनियादी शिक्षा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, पूरे हिमाचल में लागू होगा ALfA Programme

July 26, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In