• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

मुख्यमंत्री ने बालीचौकी में 102.36 करोड़ रुपये की 29 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

Himachal Now by Himachal Now
October 10, 2022
in Himachal
0
मुख्यमंत्री ने बालीचौकी में 102.36 करोड़ रुपये की 29 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए
0
SHARES
33
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मंडी : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी जिला की सराज विधानसभा क्षेत्र के बालीचौकी में 102.36 करोड़ रुपये की 29 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।

इस अवसर पर बालीचौकी में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र के लिए उन्होंने गत दिवस 240 करोड़ रुपये की और आज 102 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। उन्होंने कहा कि पूरे सराज का समग्र और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि यदि जंजैहली में लोक निर्माण विभाग मण्डल है, तो बालीचौकी में जल शक्ति मण्डल खोला गया है। इसी प्रकार, बगश्याड़ और थुनाग के साथ-साथ बालीचौकी में भी नागरिक अस्पताल की सुविधा है। उन्होंने कहा कि सराज क्षेत्र उन्नति और प्रगति के पथ पर अग्रसर है तथा विपक्षी नेताओं के पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी नेता क्षेत्र में हो रहे विकास के विरुद्ध हैं और वे सराज विधानसभा क्षेत्र के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता विपक्षी नेताओं के बहकावे में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि गत दिवस उन्होंने थुनाग में सराज खण्ड और बालीचौकी की 19 ग्राम पंचायतों के लिए 121 करोड़ रुपये की पेयजल योजना समर्पित की है। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी जल आपूर्ति योजना है, जिससे 19 पंचायतों के लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। इस महत्वकांक्षी योजना के अन्तर्गत 900 किलोमीटर से अधिक लम्बी पाइपें बिछाई गई हैं।
जय राम ठाकुर ने कहा कि गत पांच वर्षों के दौरान सराज विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है, जिसका श्रेय सराज की जनता को जाता है, जिन्होंने उनके नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बालीचौकी में 17.20 करोड़ रुपये का संयुक्त कार्यालय भवन सभी कार्यालयों को एक छत के नीचे पर्याप्त स्थान उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है और इसके नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। क्योंकि वे जानते हैं कि राज्य में भाजपा पुनः सत्तासीन होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के सहयोग से वे प्रदेश में फिर से सरकार बनाएंगे।
इससे पहले, मुख्यमंत्री ने बालीचौकी में 17.20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित संयुक्त कार्यालय भवन, बालीचौकी में 16.27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, छतरी में 6.84 करोड़ रुपये से 33/22 केवी विद्युत उप केन्द्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाड़ागुसैणी में 1.56 करोड़ रुपये से निर्मित विज्ञान खण्ड के अतिरिक्त भवन, बालीचौकी खण्ड के लिए बालीचौकी और विभिन्न गांव समूह के लिए पाइप जलापूर्ति के लिए 36.22 करोड़ रुपये की उठाऊ जलापूर्ति योजना, ग्राम पंचायत मुराह में तांदी के लिए 37 लाख रुपये की पेयजल आपूर्ति योजना बांदाधार, सेरी बागी भनवास उपमंडल के लिए 1.13 करोड़ रुपये की उठाऊ जलापूर्ति योजना और 10.25 करोड़ रुपये से निर्मित पंडोह से कल्हाणी सड़क का लोकार्पण किया। उन्होंने नागरिक अस्पताल बालीचौकी, चिकित्सा खण्ड बालीचौकी, जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियन्ता अनुभाग सुधरानी और पंजाईं, प्राथमिक पाठशाला सैमपुर, दारल, सिद्धयार, कांडी, भलियारी, गोथला और धनौट, माध्यमिक पाठशाला डगैल और पुलिस चौकी गाड़ागुसैणी का लोकार्पण भी किया।
मुख्यमंत्री ने बस स्टैंड बालीचौकी, उप सब्जी मण्डी बालीचौकी, 33-33 लाख रुपये से गुरैन, खहरी, लग्धयाणा और खुन में निर्मित होने वाले पंचायत घर एवं पंचायत सामुदायिक केंद्रों, 4 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले शॉपिंग काम्प्लेक्स थाची, 2.2 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काशिम्बली धार के भवन और राजकीय डिग्री कॉलेज छतरी के लिए 5 करोड़ रुपये के शिलान्यास किए।
बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि बालीचौकी आज एक शहर के रूप में उभरा है क्योंकि मुख्यमंत्री के प्रयासों से बालीचौकी में अनेक कार्यालय स्थापित किए गए हैं। उन्होंने लोगों से मुख्यमंत्री को भरपूर समर्थन प्रदान करने का आग्रह किया ताकि विकास की गति निर्बाध रूप से चलती रहे।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसायटी अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर, भाजपा मंडलाध्यक्ष भागीरथ शर्मा, क्षेत्र के भाजपा नेता भीष्म ठाकुर, टिक्कम ठाकुर और मीरा, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Previous Post

जिन राज्यों में चुनाव उनको अपना घर बना लेते हैं प्रधानमंत्रीः नरेश चौहान

Next Post

मुख्यमंत्री ने कुल्लू दशहरा उत्सव में भगवान रघुनाथ के शिविर में की पूजा-अर्चना

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
मुख्यमंत्री ने कुल्लू दशहरा उत्सव में भगवान रघुनाथ के शिविर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री ने कुल्लू दशहरा उत्सव में भगवान रघुनाथ के शिविर में की पूजा-अर्चना

Latest News

समग्र शिक्षा की निःशुल्क कोचिंग से चमके सरकारी स्कूलों के बच्चे, 32 ने JEE Mains, 6 ने JEE Advanced किया पास
Himachal

समग्र शिक्षा की निःशुल्क कोचिंग से चमके सरकारी स्कूलों के बच्चे, 32 ने JEE Mains, 6 ने JEE Advanced किया पास

by Himachal Now
June 6, 2026
0

निःशुल्क कोचिंग से मेधावी विद्यार्थियों के सपनों को साकार कर रहा समग्र शिक्षा: राजेश शर्मा शिमला : राज्य के सरकारी...

Read more
रूटस कंट्री स्कूल बागी में जिला स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन

रूटस कंट्री स्कूल बागी में जिला स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन

June 6, 2026
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक, लिए कई अहम फैसले, जानिए……

सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक, लिए कई अहम फैसले, जानिए……

June 6, 2026
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में हर्षोल्लास से मनाया गया पर्यावरण दिवस 2026

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में हर्षोल्लास से मनाया गया पर्यावरण दिवस 2026

June 6, 2026
HRTC बस स्टैंड के प्रमुख नंबर

HRTC बस स्टैंड के प्रमुख नंबर

June 2, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

समग्र शिक्षा की निःशुल्क कोचिंग से चमके सरकारी स्कूलों के बच्चे, 32 ने JEE Mains, 6 ने JEE Advanced किया पास

समग्र शिक्षा की निःशुल्क कोचिंग से चमके सरकारी स्कूलों के बच्चे, 32 ने JEE Mains, 6 ने JEE Advanced किया पास

June 6, 2026
रूटस कंट्री स्कूल बागी में जिला स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन

रूटस कंट्री स्कूल बागी में जिला स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन

June 6, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In