• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Thursday, October 8, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

जयराम ठाकुर का सरकार पर बड़ा आरोप, बोले कांग्रेस के उन विधायकों के लिए प्राथमिकता तय हो रही है जो मुख्यमंत्री के करीब है

Himachal Now by Himachal Now
February 3, 2025
in Himachal
0
जयराम ठाकुर का सरकार पर बड़ा आरोप, बोले कांग्रेस के उन विधायकों के लिए प्राथमिकता तय हो रही है जो मुख्यमंत्री के करीब है
0
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

• बहिष्कार के निर्णय के बाद कांग्रेस के विधायकों ने किया संपर्क कहा हमारी भी स्थिति विपक्ष जैसी
• डिप्टी कमिशनर को लिखने के बाद भी कोई स्कीम स्वीकृत नहीं होती
• कांग्रेस के चुनाव ना लड़े जीते नेता अधिकारियों के कार्यक्रम में बुलाया जा रहा हैं,टूर्नामेंट का उद्घाटन , स्कूल के एनुअल फंक्शन में भाषण दिलवाए जा रहे है।

शिमला : भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस सरकार के नकारात्मक रवैए एवं विधायकों के अपमान को लेकर 3 और 4 फरवरी को होने वाली विधायक प्राथमिकता की बैठक का भाजपा बहिष्कार करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार है और दो वर्षों से जो हमारे चुने हुए विधायक अपोजिशन के विशेष तौर से मैं जिक्र करना चाहूंगा, परंपरा के हिसाब से उसका पालन करते हुए विधायक प्राथमिकता की बैठकों में जाते रहे लेकिन हमें इस बात को लेकर के अफसोस है कि दो वर्ष के कार्यकाल में अपोजिशन के विधायकों की डीपीआर बनने की प्रोसेस अधिकांश जगह पर हुई ही नहीं है।
उन्होंने कहा अगर विधायक अपने अपने क्षेत्र की बात कहना चाहेंगे तो एक दो स्पेसिफिक इश्यूज को लेकर के जो हमने प्राथमिकता दी है, पीडब्लूडी और आईपीएच में दी है उसकी डीपीआर बनाने की प्रोसेस ही शुरू नहीं हुई और दो वर्ष का कार्यकाल कांग्रेस का पूरा हो चुका है। यह तीसरी विधायक प्राथमिकता की बैठक है , सवाल यह उठता है कि जब आपको डीपीआर ही नहीं बनानी है तो निश्चित रूप से उसके बाद फिर विधायकों के कहने पर काम कैसे होंगे ? उससे आगे बढ़कर के एक और चीज को लेकर के हिमाचल प्रदेश में एक नई परंपरा शुरू कर दी गई है कि पिछली डीपीआर जो बन कर के तैयार हो भी गई है उसमें भी लिस्ट बना कर के मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत की जा रही है, कौन सी डीपीआर नाबार्ड के सामने पेश करनी है और उसमें फिर जो है भारतीय जनता पार्टी यानी कि विपक्ष के विधायकों की डीपीआर बनी है उनके सामने काटा जाए। जयराम ने कहा कि सिर्फ कांग्रेस के विधायकों की और कांग्रेस के विधायकों में से भी उन विधायकों के लिए प्राथमिकता तय हो रही है जो मुख्यमंत्री के करीब और नजदीक है। केवल उनकी स्कीमों के सामने टिक लगता है और जब हमने पिछले कल बहिष्कार का फैसला किया कि तो कांग्रेस के भी बहुत सारे विधायक ऐसे हैं जो संपर्क कर रहे हैं कि हमारी भी स्थिति ऐसी ही है जैसी स्थिति आपकी है। मैं समझता हूं यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है जब मुख्यमंत्री विपक्ष में हुआ करते थे तो विधायक इंस्टिट्यूशन की बहुत लंबी-लंबी बातें करते थे, विधायकों के लिए यह होना चाहिए विधायकों के लिए वह होना चाहिए। विधायकों के जो प्रेरोगेटिव के लिए हमको एक मंच होकर मंच पर सारी चीजों को छोड़ कर के काम करना चाहिए, लेकिन बहुत दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति है हमारे सामने अगर विधायक इंस्टिट्यूशन को पूरी तरह से बर्बाद किया है तो वर्तमान की सरकार के कार्यकाल में हुआ है।
उन्होंने कहा कि हम विधायक चुने हुए हैं लेकिन विधायक होकर के भी हम डिप्टी कमिशनर को लिखते हैं कि मेरे विधानसभा क्षेत्र की इस स्कीम के लिए आप पैसा स्वीकृत करिए लेकिन हमारे कहने पर पैसा स्वीकृत होता नहीं है।


हैरानी की बात तो यह है कि जो लोग कहीं चुनाव में नहीं जीते हैं, जिन्होंने कही से चुनाव भी नहीं लड़ा है, अगर चुनाव लड़ा है तो चुनाव हारे हैं, ऐसे कांग्रेस पार्टी में एक एक विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन चार-चार नेता है। जिसके नाम सुक्खू जी ने डिप्टी कमिशनर को सचिवालय से भेजा है, कि विधानसभा क्षेत्र में इन नेताओं के कहने पर काम होंगे बाकियों के कहने पर काम नहीं होंगे। उस प्रकार से पैसा स्वीकृत किया जा रहा है, एक तरह से विधायकों को अपमानित करने का यह क्रम जो है लगातार चला हुआ है और हम जाते इस बात को लेकर के हैरान होते हैं कांग्रेस के वह लोग जो किसी सरकारी दायित्व पर नहीं लेकिन अधिकारियों की बैठक भाग ले रहे हैं। इस नेताओं को अधिकारियों के कार्यक्रम में बुलाया जा रहा हैं, टूर्नामेंट का उद्घाटन कर रहे हैं, स्कूल के एनुअल फंक्शन में वह वहां पर जाकर के भाषण दे रहे हैं और इनके मंत्री जहां प्रवास पर जाते हैं स्थानीय विधायक को निमंत्रण ही नहीं दे रहे हैं, अपोजिशन के विधायकों को निमंत्रण ही नहीं दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रो प्रेम कुमार धूमल भी विधायकों को उचित स्थान एवं मंच देते थे।
प्रेस वार्ता में त्रिलोक जमवाल, जीत राम कटवाल, डॉ जनक राज, लोकेंद्र कुमार, संजीव कटवाल, कमलजीत सूद, कर्ण नंदा, सुदीप महाजन उपस्थित रहे।

Previous Post

भाजपा विधायक दल विधायक प्राथमिकता बैठक का करेगा बहिष्कार, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, 3 और 4 फ़रवरी को है बैठक

Next Post

पूर्व में नए संस्थान खोलने पर दिया जोर, सुविधाएं नहीं जुटाईः मुख्यमंत्री

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
पूर्व में नए संस्थान खोलने पर दिया जोर, सुविधाएं नहीं जुटाईः मुख्यमंत्री

पूर्व में नए संस्थान खोलने पर दिया जोर, सुविधाएं नहीं जुटाईः मुख्यमंत्री

Latest News

तीन वर्षों में 10 हजार से अधिक शिक्षक भर्ती, अगले छह माह में 4 हजार और शिक्षक होंगे नियुक्तः मुख्यमंत्री
Himachal

तीन वर्षों में 10 हजार से अधिक शिक्षक भर्ती, अगले छह माह में 4 हजार और शिक्षक होंगे नियुक्तः मुख्यमंत्री

by Himachal Now
October 3, 2026
0

ओपीएस जारी रहेगी, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति जल्द होगी लागूः सीएमरामपुर के नोगली में मुख्यमंत्री ने विशाल जनसभा को...

Read more
परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस,  राजीव कपूर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की

परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस, राजीव कपूर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की

October 2, 2026
एचपीवी संक्रमण की शीघ्र पहचान और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाव के लिए पैप-स्मीयर जांच शिविर

एचपीवी संक्रमण की शीघ्र पहचान और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाव के लिए पैप-स्मीयर जांच शिविर

September 30, 2026
लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में विफल कांग्रेस अब देश में अराजकता का वातावरण खड़ा करने की कोशिश कर रही : जयराम ठाकुर

लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में विफल कांग्रेस अब देश में अराजकता का वातावरण खड़ा करने की कोशिश कर रही : जयराम ठाकुर

September 29, 2026
निष्काम सृजन फाउंडेशन की ओर से आज का दिन संतोष और भावुकता से भरा रहा

निष्काम सृजन फाउंडेशन की ओर से आज का दिन संतोष और भावुकता से भरा रहा

September 25, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

तीन वर्षों में 10 हजार से अधिक शिक्षक भर्ती, अगले छह माह में 4 हजार और शिक्षक होंगे नियुक्तः मुख्यमंत्री

तीन वर्षों में 10 हजार से अधिक शिक्षक भर्ती, अगले छह माह में 4 हजार और शिक्षक होंगे नियुक्तः मुख्यमंत्री

October 3, 2026
परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस,  राजीव कपूर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की

परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस, राजीव कपूर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की

October 2, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In