• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Saturday, May 2, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष तथा शांति के लिए दाईसाकु इकेदा के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में भारत सोका गाक्काई शांति एवं स्थिरता सम्मेलन

Himachal Now by Himachal Now
October 29, 2022
in Himachal
0
भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष तथा शांति के लिए दाईसाकु इकेदा के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में भारत सोका गाक्काई शांति एवं स्थिरता सम्मेलन
0
SHARES
47
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : जैसे दुनिया महामारी के बाद के युग की ओर बढ़ रही है, सोका गाक्काई इंटरनेशनल की भारतीय सहयोगी संस्था भारत सोका गाक्काई ने मानवता को पुनर्जीवित करने हेतु एक रास्ता खोजने के लिए एक शांति और स्थिरता सम्मेलन का आयोजन किया।

यह सम्मेलन सोका गाक्काई इंटरनेशनल (SGI) के अध्यक्ष दाईसाकु इकेदा द्वारा संयुक्त राष्ट्र (UN) को भेजे गए उनके शांति प्रस्तावों पर आधारित था। इन प्रस्तावों में उन्होंने स्थिरता प्राप्ति के लिए वैश्विक एकजुटता बनाने की आवश्यकता पर बल दिया है।

इकेदा प्रत्येक वर्ष संयुक्त राष्ट्र को एक शांति प्रस्ताव भेजते हैं। उनका इस वर्ष का प्रस्ताव और भी महत्वपूर्ण हो गया है, क्योंकि महामारी ने संयुक्त राष्ट्र के 2030 में लक्षित सतत विकास उद्देश्यों को नुकसान पहुँचाया है।

इकेदा कहते हैं,”हालांकि महामारी निःसंदेह एक अभूतपूर्व खतरे का प्रतिनिधित्व करती है, लेकिन जब हम इतिहास को चिन्हित करने वाले रुझानो और घटनाओं पर विचार करते हैं, तो यह भी उतना ही स्पष्ट है कि हम महामारी को केवल विनाशकारी आपदा और बेबसी तक ही सीमित रहने की इजाजत नहीं दे सकते। मैं ऐसा इसलिए कहता हूं क्योंकि मेरा दृढ़ विश्वास है कि इतिहास की दिशा को निर्धारित करने वाला प्रमुख कारक हम खुद इंसान साबित होंगे, न कि वायरस”

स्थिरता के अपने प्रस्तावों में, इकेदा ने सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए तीन लक्ष्यों की चर्चा की है:

  • पर्यावरण संबंधी मुद्दों और वास्तविकताओं को सीखना और गहरायी से जानना।
  • अपने रहन-सहन के तरीकों पर मनन एवं चिंतन कर उन्हें सतत विकास की ओर ले जाना।
  • हमारे समक्ष जो वास्तविक मुद्दे हैं, उनका सामना करने के लिए लोगों को सशक्त बनाना।

इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कार्य योजनाओं पर चर्चा करने के लिए दो अलग-अलग पैनल चर्चाएं आयोजित की गईं। पहली पैनल चर्चा इकेदा के संयुक्त राष्ट्र को भेजे गए शांति प्रस्ताव (२०२२) पर आधारित थी। इस प्रस्ताव का शीर्षक था “ शांति और गरिमा की दृष्टि से मानव इतिहास को बदलना” दूसरी पैनल चर्चा सतत विकास पर संयुक्त राष्ट्र को इकेदा द्वारा भेजे दो प्रस्तावों पर आधारित थी , जिनके शीर्षक हैं, “वैश्विक सशक्तिकरण की चुनौती: एक सतत भविष्य के लिए शिक्षा ( जुलाई 2002 )” और “एक सतत वैश्विक समाज के लिए सशक्तिकरण और नेतृत्व के लिए सीखना (2012)” अभिनेत्री और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सद्भावना राजदूत दीया मिर्जा ने कहा,”मैं सदा उन विचारों की ओर आकर्षित हुई हूं जो पृथ्वी के साथ हमारे अंतर्संबंधो को दर्शाते हैं। मेरा मानना ​​​​है कि प्रत्येक व्यक्ति एक टिकाऊ एवं संधारणीय ग्रह के निर्माण में सहयोग दे सकता हैI उदाहरणतः अपनेघर पर, मैं एकल उपयोग वाले प्लास्टिक का उपयोग बिल्कुल नहीं करती”।

उन्होंने कहा “पर्यावरण के लिए मेरी चिंता तब और बढ़ गई जब एक गर्भवती माँ के रूप में, मुझे पता चला कि प्लास्टिक के कण बच्चों की गर्भनाल और रक्तप्रवाह में पाए गए हैं,”

“यदि हमने प्रकृति के साथ अपने संबंधो को नही सुधारा तो हमारा भविष्य कैसा होगा, इसकी झलक हमें महामारी के दौरान देखने को मिल चुकी है।इसलिए मेरे लिए सतत विकास लक्ष्य ऐसे विचार नहीं, जिन्हें केवल सरकारें ही लागू कर सकती हैं, हालांकि उन्हें करना चाहिए” मिर्जा ने कहा, इन्हें साकार करना सभी की जिम्मेदारी है।

सभी को स्थिरता की दिशा में काम करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु , भारत सोका गाक्काई ने सम्मलेन में एक अद्वितीय एसडीजी ऐप–एसडीजी एट वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। यह ऐप लोगों को एसडीजी के लक्ष्यों की प्राप्ति में उनके योगदान को मापने में सक्षम करेगा।

समाजसेवी और सामाजिक उद्यमी अमित सचदेवा ने कहा, “शांति और स्थिरता तभी हासिल की जा सकती है, जब हम सब ‘प्रकृति के साथ’ और “एक दूसरे के साथ‘ एक हों। अपनी स्थापना के बाद से ही भारत सोका गाक्काई शांति और सद्भावना को बढ़ावा देकर,ठीक ऐसा ही कर रही है। बीएसजी का शांति एवं स्थिरता सम्मलेन उस दिशा में एक और कदम है।”

भारत सोका गाक्काई के अध्यक्ष विशेष गुप्ता ने इस बात पर बल दिया कि शांति और स्थिरता एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।“भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर, यह आवश्यक है कि हम में से प्रत्येक व्यक्ति एक शांतिपूर्ण तथा टिकाऊ भारत के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से काम करे। इस दिशा में, बीएसजी आम लोगों, विशेष रूप से युवाओं, को जीवन के तरीके के रूप में स्थायी मानव व्यवहार को अपनाने के लिए सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो 2030 तक एक नया भारत बनाने में मदद करेगा, ”उन्होंने कहा।

एसजीआई के अध्यक्ष डॉ० इकेदा का मानना है कि महामारी ने इस तथ्य को बिलकुल स्पष्ट कर दिया है कि वैश्विक समस्याएं आपस में गहनतम रुप से जुड़ी हुई हैं तथा दूर के स्थानों की चुनौतियां स्थानीय समुदायों में शीघ्र अपना मार्ग खोज लेंगी।

इकेदा कहते हैं, “अचानक परिवार के सदस्यों को खोने या जीवन को अर्थ देने वाली चीजों से दूर होने का दुख: किसी भी देश में समान होता है।”  इकेदा ने आगे कहा, “सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस अभूतपूर्व संकट के दौरान हम बड़ी तेजी से आपस में एक दुसरे से जुड़ेI इस जुड़ाव के बोध को आधार बना कर हमें एकजुटता के बंधन का निर्माण करना चाहिये तथा इस तूफान से बाहर निकलने का रास्ता खोजने के लिए इसे साँझा प्रयासों का आधार बनाना चाहिए।”

­­­­­­­­­­­डॉo दाईसाकु इकेदा के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृ

दाईसाकु इकेदा (जन्म २ जनबरी 1928),एक शांति निर्माता बौद्ध दार्शनिक,शिक्षाविद् एक शांति निर्माता और कवि हैं । सोका गाक्काई इंटरनेशनल के अध्यक्ष तथा शांति,संस्कृति और शिक्षा को बढ़ावा देने वाले कई अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों के संस्थापक के रुप में उन्होंने शांति की स्थायी संस्कृति की नीव को मजबूत करने के लिए खुद को समर्पित किया हैI इकेदा 14 अगस्त 1947 को ( भारत की स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर ) सर्वप्रथम सोकागाक्काई के संपर्क में आये। इस मुलाकात के बाद से पिछले 75 वर्षो से इकेदा ने शांति की संस्कृति को बढ़ावा दिया है, एक ऐसी संस्कृति जिसमें विभिन्नता को महत्त्व दिया जाता है तथा संवाद एवं आदान प्रदान के द्वारा लोगों को समीप लाया जाता है। इकेदा संयुक्त राष्ट्र (UN) के आदर्शो और क्षमता के प्रबल समर्थक हैं और 1983 से हर साल संयुक्त राष्ट्र में शांति प्रस्ताव भेजते है। अपने इन प्रस्तावों में वे विभिन्न वैश्विक समस्यओं या खतरों, जो लोगों के जीवन, आजीविका और सम्मान को गम्भीर रुप से प्रभावित करते हैं, का समाधान प्रस्तुत करते हैं।

बी० एस० जी० की अधिक जानकारी के लिए कृपया देखें:

Home

बीएसजी सोका गाक्काई इंटरनेशनल (SGI) की भारतीय सहयोगी संस्था है। इसके सदस्य भारत के 600 शहरों और नगरो में है। जीवन के सभी क्षेत्रों से आने वाले बीएसजी के सदस्यों का मानना है कि एक व्यक्ति के भीतर का मौलिक परिवर्तन (मानव क्रांति) समाज में एक बड़ा परिवर्तन ला सकता है। बीएसजी सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं समुदायिक गतिविधियों के माध्यम से शांति के वातावरण का निर्माण करना चाहती है। वो बात जो इन प्रयासों को अन्य प्रयासों से अलग करती है, वह है दिल से दिल तक पहुँचने की मानवतावादी भावना।

https://www.bsgforsdg.org/about-bsg-for-sdg

Previous Post

जिला शिमला में 8 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापिस लिया, जानिए आपके विधानसभा क्षेत्र में कितने उम्मीदवार रहे चुनावी मैदान में…..

Next Post

92 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया, जानिए किस विधानसभा क्षेत्र में कौन कौन है चुनावी मैदान में..

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
प्रदेश में कुल 7881 मतदान केन्द्र, 7235 ग्रामीण क्षेत्रों में, जानिए किस मतदान केंद्र पर  पहुंचना पड़ता है 14 किलोमीटर पैदल चलकर व अन्य रोचक जानकारी……

92 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया, जानिए किस विधानसभा क्षेत्र में कौन कौन है चुनावी मैदान में..

Latest News

भारत सरकार के सचिव (विद्युत)  पंकज अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश में एसजेवीएन की जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा की
Himachal

भारत सरकार के सचिव (विद्युत) पंकज अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश में एसजेवीएन की जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा की

by Himachal Now
May 1, 2026
0

शिमला: भारत सरकार के सचिव (विद्युत) पंकज अग्रवाल ने अपर सचिव (हाइड्रो एवं ईसी एंड ईटी) दिवाकर नाथ मिश्रा तथा...

Read more
नगर परिषद रोहडू वह नगर पंचायत नारकंडा के चावन की घोषणा, जानिए कब भरे जाएंगे नामांकन और कब होगी वोटिंग

नगर परिषद रोहडू वह नगर पंचायत नारकंडा के चावन की घोषणा, जानिए कब भरे जाएंगे नामांकन और कब होगी वोटिंग

April 27, 2026
नाथपा बांध पर मॉक ड्रिल से आपदा प्रबंधन व्यवस्था का परीक्षण

नाथपा बांध पर मॉक ड्रिल से आपदा प्रबंधन व्यवस्था का परीक्षण

April 27, 2026
हिमाचल के स्कूलों में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

हिमाचल के स्कूलों में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

April 24, 2026
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में फायर सर्विस वीक–2026 के समापन समारोह का आयोजन

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में फायर सर्विस वीक–2026 के समापन समारोह का आयोजन

April 20, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

भारत सरकार के सचिव (विद्युत)  पंकज अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश में एसजेवीएन की जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा की

भारत सरकार के सचिव (विद्युत) पंकज अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश में एसजेवीएन की जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा की

May 1, 2026
नगर परिषद रोहडू वह नगर पंचायत नारकंडा के चावन की घोषणा, जानिए कब भरे जाएंगे नामांकन और कब होगी वोटिंग

नगर परिषद रोहडू वह नगर पंचायत नारकंडा के चावन की घोषणा, जानिए कब भरे जाएंगे नामांकन और कब होगी वोटिंग

April 27, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In