• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Friday, October 9, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

एसजेवीएन ने असम में 1000 मेगावाट की फ्लोटिंग सौर परियोजनाओं के विकासार्थ एमओयू हस्ताक्षरित किया

Himachal Now by Himachal Now
October 17, 2022
in Himachal, National
0
एसजेवीएन ने असम में 1000 मेगावाट की फ्लोटिंग सौर परियोजनाओं के विकासार्थ एमओयू हस्ताक्षरित किया
0
SHARES
56
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला : नन्‍द लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने अवगत कराया कि आज गुवाहाटी में एसजेवीएन की पूर्ण स्वामित्व वाली अधीनस्‍थ कंपनी एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एसजीईएल) और असम पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एपीडीसीएल) के मध्‍य एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। एक संयुक्त उपक्रम कंपनी की स्‍थापना करके असम में 1000 मेगावाट की फ्लोटिंग सौर ऊर्जा परियोजनाओं को विकसित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा, सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग, कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता तथा पर्यटन मंत्री, श्री जयंत मल्लबरुआ, माननीय विद्युत मंत्री, नंदिता गोरलोसा तथा माननीय श्रम कल्याण मंत्री संजय किशन की गरिमामयी उपस्थिति में नन्‍द लाल शर्मा, अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन और राकेश कुमार (आईएएस), प्रबंध निदेशक, एपीडीसीएल द्वारा समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर प्रधान सचिव (विद्युत), नीरज वर्मा (आईएएस), ए.के सिंह, निदेशक (वित्त) एसजेवीएन, एस.एल. शर्मा, सीईओ (एसजीईएल) सहित राज्य सरकार, एसजेवीएन और एसजीईएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    नन्‍द लाल शर्मा ने परियोजना के लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कमीशनिंग के पश्‍चात परियोजना पहले वर्ष में 2192 मिलियन यूनिट का विद्युत उत्‍पादन करेगी और 25 वर्षों में लगभग 50425 मिलियन यूनिट का संचयी विद्युत उत्‍पादन होगा। एसजेवीएन द्वारा परियोजना के विकास के लिए राज्‍य में 6000 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। निर्माण और प्रचालन चरणों के दौरान लगभग 4000 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्राप्‍त होंगे। इस परियोजना से पहले वर्ष के लिए कार्बन उत्सर्जन में 1,07,383 टन की कमी और पूरे जीवन काल में 24,70,732 टन की कमी हासिल होगी।

   नन्‍द लाल शर्मा ने कहा कि “एसजेवीएन असम की प्रगति और राज्य में हरित ऊर्जा के विकास में भागीदार बनने का इच्छुक है। यह परियोजना असम में रोजगार, स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा देने, हरित विद्युत उत्पादन, कार्बन उत्सर्जन में कमी और सभी सामाजिक-आर्थिक विकास के अनेक बहुआयामी अवसर लाएगी”।

  असम में लगभग 3000 मेगावाट की फ्लोटिंग सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता है, जिसमें से एसजेवीएन राज्य में 1000 मेगावाट की फ्लोटिंग सौर परियोजनाओं का विकास करेगी और यह 4500 हेक्टेयर जल क्षेत्र में अवस्थित होगी। इससे लगभग 2500 हेक्टेयर भूमि की बचत होगी क्योंकि फ्लोटिंग सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किसी भूमि को समतल करने, वनस्पति को हटाने या किसी विस्थापन की आवश्यकता नहीं होती है।

   एसजेवीएन का वर्तमान कुल पोर्टफोलियो लगभग 42,000 मेगावाट है और इसमें से लगभग 97% गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों पर आधारित है, जो पूरे भारत और पड़ोसी देशों नेपाल और भूटान में विद्यमान है। वर्ष 2030 तक गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से 50% ऊर्जा प्राप्त करने के भारत सरकार के लक्ष्य के साथ कंपनी ने वर्ष 2023 तक 5000 मेगावाट, 2030 तक 25000 मेगावाट और वर्ष 2040 तक 50000 मेगावाट क्षमता के अपने साझा विजन को संरेखित किया है। एक रणनीतिक और विश्वसनीय भागीदार के रूप में एसजेवीएन की राष्ट्र के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की योजना है।

Previous Post

टिकेंद्र सिंह पंवर होंगे शिमला से माकपा प्रत्याशी, पार्टी ने की घोषणा

Next Post

आबकारी विभाग की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कारवाई :- 2 लाख 10 हज़ार 50 लीटर अवैध शराब बरामद

Latest News

तीन वर्षों में 10 हजार से अधिक शिक्षक भर्ती, अगले छह माह में 4 हजार और शिक्षक होंगे नियुक्तः मुख्यमंत्री
Himachal

तीन वर्षों में 10 हजार से अधिक शिक्षक भर्ती, अगले छह माह में 4 हजार और शिक्षक होंगे नियुक्तः मुख्यमंत्री

by Himachal Now
October 3, 2026
0

ओपीएस जारी रहेगी, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति जल्द होगी लागूः सीएमरामपुर के नोगली में मुख्यमंत्री ने विशाल जनसभा को...

Read more
परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस,  राजीव कपूर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की

परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस, राजीव कपूर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की

October 2, 2026
एचपीवी संक्रमण की शीघ्र पहचान और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाव के लिए पैप-स्मीयर जांच शिविर

एचपीवी संक्रमण की शीघ्र पहचान और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाव के लिए पैप-स्मीयर जांच शिविर

September 30, 2026
लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में विफल कांग्रेस अब देश में अराजकता का वातावरण खड़ा करने की कोशिश कर रही : जयराम ठाकुर

लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में विफल कांग्रेस अब देश में अराजकता का वातावरण खड़ा करने की कोशिश कर रही : जयराम ठाकुर

September 29, 2026
निष्काम सृजन फाउंडेशन की ओर से आज का दिन संतोष और भावुकता से भरा रहा

निष्काम सृजन फाउंडेशन की ओर से आज का दिन संतोष और भावुकता से भरा रहा

September 25, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

तीन वर्षों में 10 हजार से अधिक शिक्षक भर्ती, अगले छह माह में 4 हजार और शिक्षक होंगे नियुक्तः मुख्यमंत्री

तीन वर्षों में 10 हजार से अधिक शिक्षक भर्ती, अगले छह माह में 4 हजार और शिक्षक होंगे नियुक्तः मुख्यमंत्री

October 3, 2026
परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस,  राजीव कपूर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की

परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस, राजीव कपूर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की

October 2, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In