• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Tuesday, November 24, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

प्रदेश भर में बहुत जगहों पर राशन का संकट, सड़कें बंद होने की वजह से नहीं हो पा रही है आपूर्ति : जयराम ठाकुर

Himachal Now by Himachal Now
August 22, 2023
in Himachal
0
0
SHARES
49
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जिन पंचायतों से संपर्क नहीं हो पा रहा है, उन जगहों की सुध ले सरकार

दस दिन बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद मोबाइल से संपर्क कर लोगों ने बताई अपनी कहानी

शिमला: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सड़कें बंद होने की वजह से प्रदेश भर के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को बहुत सारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कें बंद होने से राशन की आपूर्ति बाधित हुई है। जिसके कारण लोगों के खाने-पीने के सामान का संकट खड़ा हो गया है। सिराज विधान सभा में ही दर्जनों ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जो लंबे समय से सड़क मार्ग से से कटी हुई है। पिछले हफ़्ते की बारिश में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की वजह लोग कम्युनिकेशन से भी पूरी तरह कट गये थे। दस दिन बाद बिजली आने पर लोगों ने फ़ोन करके अपनी समस्याएं बताई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें बंद होने की वजह से खाने-पीने के सामान की आपूर्ति ठप है। लंबे समय से रास्ता बंद होने की वजह से लोगों का राशन ख़त्म हो गया है। इन जगहों पर बहुत ख़राब स्थिति हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति किसी एक क्षेत्र की नहीं हैं। कई जगहों से राशन ख़त्म होने की सूचनाएं मिल रही हैं। राशन के बिना एक दिन का भी गुज़ारा नहीं हो सकता है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह स्थिति सिर्फ़ एक क्षेत्र की नहीं है। पूरे प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में यही हाल है। सड़कें बंद होने से खाने पीने की चीजों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है और लोगों को खाद्य संकट से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे विधान सभा क्षेत्र के बालीचौकी कुछ इलाक़ा और छतरी इलाक़े की सभी पंचायतें सड़क मार्ग से कट गई हैं। लगभग दस दिन से बिजली नहीं होने की वजह से किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा था। ऐसे में कई जगहों पर अपने प्रतिनिधि भेजकर लोगों का हाल-चाल जानने का प्रयास किया। तब यह बात सामने आई। जयराम ठाकुर ने कहा कि जिन जगहों पर लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है या जो क्षेत्र लंबे समय से सड़क मार्ग से कटे हैं, सरकार उन क्षेत्रों की सुध ले। सभी आपदाग्रस्त क्षेत्र राशन की कमी से जूझ रहे हैं। ज़्यादातर जगहों पर राशन एकदम ख़त्म हो गया है। इसलिए मैं सरकार से विनम्र आग्रह करता हूँ कि इन जगहों पर किसी तरह से खाद्य पदार्थों की आपूर्ति सुनिश्चित करे।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बरसात के मौसम राशन जल्दी ख़राब हो जाता है। आम लोग और दुकानदार बारिश के मौसम में राशन को ज़्यादा स्टोर नहीं करते हैं। सड़कें बंद होने के कारण सप्लाई रुक गई और लोगों का राशन पूरी तरह ख़त्म हो गया है। इसलिए प्रशासन ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित करे और वहां रहने वाले लोगों से संपर्क साध कर उनकी सुध ले और उन्हें राशन उपलब्ध करवाए। जयराम ठाकुर ने कहा कि सिर्फ़ राशन ही नहीं बहुत जगहों पर हफ़्तों से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई है। इसलिए लोगों को छतों का पानी पीना पड़ रहा हैं।

Previous Post

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के तबादले पर लगा प्रतिबंध हटा, अब हो सकेंगे तबादले, देखें आदेश…

Next Post

प्रदेश मंत्रिमंडल के अहम निर्णय, जानिए, ऊर्जा नीति में संशोधन……

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
प्रदेश मंत्रिमंडल के अहम निर्णय, जानिए, ऊर्जा नीति में संशोधन……

प्रदेश मंत्रिमंडल के अहम निर्णय, जानिए, ऊर्जा नीति में संशोधन......

Latest News

निष्काम सृजन फाउंडेशन रझाना में आयोजित की अंतरविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता, 120 बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग
Himachal

निष्काम सृजन फाउंडेशन रझाना में आयोजित की अंतरविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता, 120 बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

by Himachal Now
November 22, 2026
0

शिमला : निष्काम सृजन फाउंडेशन द्वारा रझाना स्थित गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल में छह सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों (खलीनी क्लस्टर)...

Read more
18 से 59 वर्ष की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

18 से 59 वर्ष की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

November 13, 2026
राज्यपाल  कविंदर गुप्ता  ने अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 के अवसर पर एसजेवीएन प्रदर्शनी का उदघाटन किया”

राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 के अवसर पर एसजेवीएन प्रदर्शनी का उदघाटन किया”

November 13, 2026
खाली पदों पर दूसरे कैडर के कर्मचारियों की तैनाती पर रोक, एक माह में होगी समीक्षा

खाली पदों पर दूसरे कैडर के कर्मचारियों की तैनाती पर रोक, एक माह में होगी समीक्षा

November 11, 2026
** निष्काम सृजन फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित कर उनकी पढ़ाई जारी रखने का प्रयास*

** निष्काम सृजन फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित कर उनकी पढ़ाई जारी रखने का प्रयास*

November 2, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • टीसीपी ने भवन निर्माण नियमों में किया बदलाव, जानिए अब सैट बैक के लिए क्या होंगे नियम, जानिए

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

निष्काम सृजन फाउंडेशन रझाना में आयोजित की अंतरविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता, 120 बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

निष्काम सृजन फाउंडेशन रझाना में आयोजित की अंतरविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता, 120 बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

November 22, 2026
18 से 59 वर्ष की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

18 से 59 वर्ष की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

November 13, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In