• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Friday, February 27, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

क्षेत्रीय फिल्मों के निर्माण पर बल दिया जाएगा: मुख्यमंत्री, 9वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का किया शुभारम्भ

Himachal Now by Himachal Now
September 23, 2023
in Himachal, National
0
क्षेत्रीय फिल्मों के निर्माण पर बल दिया जाएगा: मुख्यमंत्री, 9वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का किया शुभारम्भ
0
SHARES
78
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सिनेमा सांस्कृतिक और क्षेत्रीय जुड़ाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार सायं शिमला के 9वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारम्भ किया। इस फिल्मोत्सव में 20 देशों और भारत के 22 राज्यों के फिल्म निर्माता भाग ले रहे हैं। 24 सितम्बर तक चलने वाले इस महोत्सव में संयुक्त राज्य अमेरिका, बेल्जियम, ईरान, कनाडा, चीन, चेक गणराज्य, तुर्की, नेपाल, मिस्र, बांग्लादेश, इटली, पोलैंड, अर्जेंटीना, स्वीडन, अफगानिस्तान, आस्ट्रेलिया, फ्रांस और दुबई के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों को प्रदर्शित करेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महोत्सव 20 देशों और पूरे भारत की संस्कृति, मूल्यों और कला का समागम है। उन्होंने कहा कि समाज को प्रतिबिम्बित करने में फिल्मों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्हें जब अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय मिलता है तो वह अवश्य फिल्में देखते हैं। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन की व्यस्ताओं में फिल्में मनोरंजन उपलब्ध करवाने का एक साधन है। उन्होंने सिनेमा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि फिल्में एक दर्पण के रूप में कार्य करती हैं, जो समाज की विविधता, संस्कृति और मुद्दों को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में पहाड़ी भाषा और क्षेत्रीय फिल्मों को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि शिमला का अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जो हिमाचल प्रदेश और वैश्विक फिल्म समुदाय के बीच एक मजबूत रिश्ता कायम रखता है। सिनेमा के माध्यम से हम अपनी संस्कृति, सिद्धांतों और कला को दुनिया तक पहुंचाते हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महोत्सव पुस्तिका का विमोचन भी किया। उन्होंने महोत्सव के शुभारम्भ के दौरान प्रदर्शित फिल्म ‘रोया’ भी देखी।
महोत्सव के निदेशक पुष्प राज ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया करते हुए कहा कि इस वर्ष 9वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव शिमला के अंतर्गत कण्डा और नाहन की मॉडल सेंट्रल जेल में भी फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ढली में विशेष योग्यता वाले बच्चों के संस्थान में भी फिल्में दिखाई जाएंगी। यहां पर 130 छात्रों को अपने परिसर में फिल्में देखने का अवसर मिलेगा। शिमला के गेयटी थिएटर के साथ इन स्थानों में 22 से 24 सितंबर, 2023 तक तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की मेजबानी की जाएगी।
मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, सुरेश कुमार, राजेश धर्माणी, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, निदेशक भाषा, कला एवं संस्कृति पंकज ललित, निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क राजीव कुमार, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Previous Post

जल्द होगी पंचायत के माध्यम से लगे जल रक्षक की मांगे पूरी : संजय सिंह चौहान

Next Post

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के निदेशक (कार्मिक) शैलेन्द्र सिंह, ने वेल्हम गर्ल्स स्कूल, देहरादून में प्रेरक इंडक्शन समारोह में शालिनी के 16वें बैच को सम्मानित किया

Latest News

नए मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने से पहले देंगे सभी आधुनिक मशीनेंः मुख्यमंत्री
Himachal

नए मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने से पहले देंगे सभी आधुनिक मशीनेंः मुख्यमंत्री

by Himachal Now
February 27, 2026
0

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से साथ किया संवाद शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला...

Read more
राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल के विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) की सराहना, सभी राज्यों के लिए बना मॉडल

राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल के विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) की सराहना, सभी राज्यों के लिए बना मॉडल

February 26, 2026
“दिल्ली पुलिस की वैधानिक कार्रवाई में हस्तक्षेप संघीय ढांचे पर प्रहार, दोषियों को संरक्षण देना अक्षम्य” : जयराम ठाकुर

“दिल्ली पुलिस की वैधानिक कार्रवाई में हस्तक्षेप संघीय ढांचे पर प्रहार, दोषियों को संरक्षण देना अक्षम्य” : जयराम ठाकुर

February 26, 2026
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड बैठक आयोजित

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड बैठक आयोजित

February 25, 2026
अप्रत्याशित बादल फटने की घटनाएं और सिकुड़ते ग्लेशियर जलवायु परिवर्तन के संकेतः मुख्यमंत्री

अप्रत्याशित बादल फटने की घटनाएं और सिकुड़ते ग्लेशियर जलवायु परिवर्तन के संकेतः मुख्यमंत्री

February 24, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

नए मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने से पहले देंगे सभी आधुनिक मशीनेंः मुख्यमंत्री

नए मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने से पहले देंगे सभी आधुनिक मशीनेंः मुख्यमंत्री

February 27, 2026
राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल के विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) की सराहना, सभी राज्यों के लिए बना मॉडल

राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल के विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) की सराहना, सभी राज्यों के लिए बना मॉडल

February 26, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In