• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Monday, October 26, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव एवं सामाजिक कलंक को समाप्त करना सामूहिक जिम्मेदारी – अनुपम कश्यप

Himachal Now by Himachal Now
September 11, 2026
in Himachal
0
एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव एवं सामाजिक कलंक को समाप्त करना सामूहिक जिम्मेदारी – अनुपम कश्यप
0
SHARES
25
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उपायुक्त की अध्यक्षता में एड्स जागरूकता एवं रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित

शिमला : उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज शिमला में एड्स सुरक्षा (MAS), जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण समिति (DAPCC) तथा जिला सामुदायिक संसाधन समूह की बैठक आयोजित की गई।
उपायुक्त ने कहा कि बैठक का उद्देश्य एचआईवी/एड्स की रोकथाम, जागरूकता बढ़ाने तथा समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों एवं हितधारकों के बीच समन्वय को मजबूत करना है। जिला में एचआईवी/एड्स से संबंधित जागरूकता गतिविधियों, जोखिम वाले समूहों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच, परामर्श एवं जांच सेवाओं को प्रभावी बनाने तथा एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को आवश्यक स्वास्थ्य एवं सामाजिक सहयोग उपलब्ध करवाने पर भी चर्चा की गई।
अनुपम कश्यप ने कहा कि एचआईवी/एड्स की रोकथाम के लिए जागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने संबंधित विभागों और संस्थाओं को निर्देश दिए कि वह आपसी समन्वय से जागरूकता कार्यक्रमों को और व्यापक बनाने तथा समाज के सभी वर्गों तक सही एवं वैज्ञानिक जानकारी पहुंचाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव एवं सामाजिक कलंक को समाप्त करना भी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह एचआईवी/एड्स से संबंधित भ्रांतियों से बचें और जरूरत पड़ने पर समय पर जांच एवं उपचार सेवाओं का लाभ उठाएं।
बैठक में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला में संचालित गतिविधियों की समीक्षा भी की गई। संबंधित अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने एड्स की रोकथाम, जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ तहसीम, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ विनीत लखनपाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, जिला स्तरीय समिति के सदस्य तथा सामुदायिक संसाधन समूह के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा
जिला शिमला में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (National Deworming Day-NDD) तथा एचपीवी टीकाकरण अभियान की तैयारियों एवं प्रगति की समीक्षा को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का पहला चरण 18 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह एक दिवसीय अभियान जिला सहित पूरे राज्य में सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित किया जाएगा।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल दी जाएगी। वहीं 1 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक भी प्रदान की जाएगी। दोनों गतिविधियां भारत सरकार एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप वर्ष में दो बार आयोजित की जाती हैं। जिला में यह अभियान फरवरी 2015 से नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है।
बैठक में जानकारी दी गई कि 5 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली दी जाएगी, जबकि 1 से 5 वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से अभियान में शामिल किया जाएगा। नर्सरी से कक्षा 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्कूलों के माध्यम से कवर किया जाएगा। अभियान का संयुक्त संचालन स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा। जिला शिमला की फैक्ट शीट के अनुसार अभियान के प्रभावी संचालन के लिए जिला में: सरकारी स्कूल – 2,105, निजी स्कूल – 450, आंगनबाड़ी केंद्र – 2,154, आशा कार्यकर्ता – 997,1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लिए एल्बेंडाजोल का लक्ष्य – 2,15,738,1 से 5 वर्ष आयु वर्ग के लिए विटामिन-ए का लक्ष्य – 51,660 रखा गया है।

Previous Post

सेजिस ने मनाया 31वाँ स्थापना दिवस

Next Post

एएसजेवीएन की बक्सर ताप विद्युत परियोजना की इकाई-II (660 मेगावाट) ने सफलतापूर्वक वाणिज्यिक प्रचालन हासिल किया

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
एएसजेवीएन की बक्सर ताप विद्युत परियोजना की इकाई-II (660 मेगावाट) ने सफलतापूर्वक वाणिज्यिक प्रचालन हासिल किया

एएसजेवीएन की बक्सर ताप विद्युत परियोजना की इकाई-II (660 मेगावाट) ने सफलतापूर्वक वाणिज्यिक प्रचालन हासिल किया

Latest News

एसजेवीएन द्वारा 29वें आंतर-सीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट का आयोजन
Himachal

एसजेवीएन द्वारा 29वें आंतर-सीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट का आयोजन

by Himachal Now
October 22, 2026
0

शिमला: भूपेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने निगम द्वारा आयोजित 29वें आंतर-सीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट के आरंभ पर भाग...

Read more
“”विजयदशमी पर सिंदूर उत्सव के साथ माँ दुर्गा का विसर्जन””सायंकाल रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया

“”विजयदशमी पर सिंदूर उत्सव के साथ माँ दुर्गा का विसर्जन””सायंकाल रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया

October 21, 2026
हिमाचल में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए आयोग गठित, देखिए जारी अधिसूचना…

हिमाचल में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए आयोग गठित, देखिए जारी अधिसूचना…

October 14, 2026
नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन को प्रतिष्ठित डब्ल्यूएसओ-इंडिया प्लेटिनम अवार्ड से नवाज़ा गया

नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन को प्रतिष्ठित डब्ल्यूएसओ-इंडिया प्लेटिनम अवार्ड से नवाज़ा गया

October 14, 2026
निष्काम सृजन फाउंडेशन ने बालिका आश्रम मशोबरा में बालिकाओं संग मनाई नवरात्रों की शुरुआत

निष्काम सृजन फाउंडेशन ने बालिका आश्रम मशोबरा में बालिकाओं संग मनाई नवरात्रों की शुरुआत

October 11, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

एसजेवीएन द्वारा 29वें आंतर-सीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट का आयोजन

एसजेवीएन द्वारा 29वें आंतर-सीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट का आयोजन

October 22, 2026
“”विजयदशमी पर सिंदूर उत्सव के साथ माँ दुर्गा का विसर्जन””सायंकाल रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया

“”विजयदशमी पर सिंदूर उत्सव के साथ माँ दुर्गा का विसर्जन””सायंकाल रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया

October 21, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In