• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Tuesday, August 18, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

प्रधानमंत्री ने एसजेवीएन की 1000 मेगावाट बीकानेर सौर विद्युत परियोजना का उद्घाटन किया

Himachal Now by Himachal Now
July 4, 2026
in Himachal
0
प्रधानमंत्री ने एसजेवीएन की 1000 मेगावाट बीकानेर सौर विद्युत परियोजना का उद्घाटन किया
0
SHARES
28
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान के पचपदरा में एसजेवीएन की 1000 मेगावाट बीकानेर सौर विद्युत परियोजना का उद्घाटन किया। यह भारत की नवीकरणीय ऊर्जा यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है तथा स्वच्छ ऊर्जा एवं सततशील विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के प्रति राष्ट्र की प्रतिबद्धता को दोहराती है।

इस ऐतिहासिक अवसर पर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े,राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय विद्युत तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री, मनोहर लाल, केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, विधि और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार),संसदीय कार्य राज्य मंत्री, भारत सरकार अर्जुन राम मेघवाल, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी,उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद वैरवा, तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों एवं गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन, अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक), पार्थजीत डे, निदेशक (वित्त), राजेश कुमार चंदेल, निदेशक (परियोजनाएं), पंकज पोरवाल, मुख्य सतर्कता अधिकारी, प्रशांत शर्मा, सीईओ, एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एसजीईएल) तथा एसजेवीएन एवं एसजीईएल के वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

एसजेवीएन ने अपनी नवीकरणीय ऊर्जा अधीनस्थ कंपनी, एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एसजीईएल) के माध्यम से राजस्थान के बीकानेर में 1000 मेगावाट बीकानेर सौर विद्युत परियोजना का विकास किया है। लगभग 5,000 एकड़ भूमि में फैली इस परियोजना का विकास लगभग ₹5,492 करोड़ के निवेश से किया गया है। यह एकल स्थान पर घरेलू सामग्री आवश्यकता (डीसीआर) श्रेणी के अंतर्गत भारत की सबसे बड़ी एकल ईपीसी सौर परियोजना है, जो स्वदेशी क्षमताओं पर आधारित विश्वस्तरीय नवीकरणीय ऊर्जा अवसंरचना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है।

इस परियोजना से प्रचालन के प्रथम वर्ष में लगभग 2,454.84 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन तथा इसकी 25 वर्ष की प्रचालन अवधि के दौरान लगभग 56,482.14 मिलि यन यूनिट स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन होने की संभावना है। उत्पादित विद्युत की आपूर्ति राजस्थान (500 मेगावाट), उत्तराखंड (200 मेगावाट) तथा जम्मू-कश्मीर (300 मेगावाट) राज्यों को की जाएगी, जिससे देश के स्वच्छ ऊर्जा नेटवर्क को सुदृढ़ करने के साथ-साथ दीर्घकालिक एवं सतत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

अनुमान है कि यह परियोजना अपनी प्रचालन अवधि के दौरान लगभग 2.79 बिलियन किलोग्राम कार्बन उत्सर्जन में न्यूनता लाएगी, जिससे भारत की जलवायु कार्रवाई संबंधी प्रतिबद्धताओं एवं पर्यावरणीय सततशीलता के उद्देश्यों की प्राप्ति में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

यह परियोजना भारत सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहलों को विशेष रूप से बढ़ावा देती है। परियोजना में लगभग 24.22 लाख स्वदेशी रूप से निर्मित डीसीआर सौर मॉड्यूल तथा लगभग 175 करोड़ स्वदेशी सौर सेल का उपयोग किया गया है, जिससे घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा मिला है तथा स्वदेशी नवीकरणीय ऊर्जा इको-तंत्र को सुदृढ़ता हासिल हुई है।

स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के अतिरिक्त, इस परियोजना ने क्षेत्रीय सामाजिक-आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके निर्माण एवं कमीशनिंग चरणों के दौरान 2,000 से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार अवसर सृजित हुए तथा परियोजना अपने प्रचालन चरण में भी आजीविका के अवसर उपलब्ध करा रही है। परियोजना ने सड़क, ट्रांसमिशन प्रणाली तथा अन्य संबद्ध सुविधाओं सहित महत्वपूर्ण अवसंरचना के विकास को भी प्रोत्साहित किया है, जिससे बीकानेर क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिली है।

भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रणाधीन नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम एसजेवीएन की वर्तमान स्थापित क्षमता 4,196.5 मेगावाट है तथा कंपनी 123 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली दो ट्रांसमिशन लाइनों का संचालन कर रही है। 1000 मेगावाट बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना की सफल कमीशनिंग एवं उद्घाटन भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के विस्तार तथा सततशील एवं ऊर्जा-सुरक्षित भविष्य के राष्ट्रीय पोर्टफोलियों को साकार करने के प्रति एसजेवीएन की प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करता है।

Previous Post

समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने समग्र शिक्षा हिमाचल के VSK 6A Framework मॉडल पर दी प्रेजेंटेशन

Next Post

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने 39.571 मिलियन यूनिट के दूसरे सर्वाधिक एकल-दिवसीय विद्युत उत्पादन के साथ रचा नया कीर्तिमान

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने 39.571 मिलियन यूनिट के दूसरे सर्वाधिक एकल-दिवसीय विद्युत उत्पादन के साथ रचा नया कीर्तिमान

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने 39.571 मिलियन यूनिट के दूसरे सर्वाधिक एकल-दिवसीय विद्युत उत्पादन के साथ रचा नया कीर्तिमान

Latest News

हिमाचल देशभर में फिर अव्वल, समग्र शिक्षा के इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों में जीरो पेंडेंसी
Himachal

हिमाचल देशभर में फिर अव्वल, समग्र शिक्षा के इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों में जीरो पेंडेंसी

by Himachal Now
August 18, 2026
0

निर्धारित समय में इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य पूरे करने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने हिमाचल की पीठ थपथपाई शिमला : समग्र शिक्षा...

Read more
मुख्यमंत्री ने चौपाल क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं के लिए 27 करोड़ रुपये जारी किए

मुख्यमंत्री ने चौपाल क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं के लिए 27 करोड़ रुपये जारी किए

August 17, 2026
रामपुर जल विद्युत परियोजना में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया

रामपुर जल विद्युत परियोजना में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया

August 15, 2026
राष्ट्रभक्ति के उल्लास और देशप्रेम की भावना से सराबोर हुआ नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन, धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

राष्ट्रभक्ति के उल्लास और देशप्रेम की भावना से सराबोर हुआ नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन, धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026
एसजेवीएन ने बिहार में 75 मेगावाट जमुई सौर विद्युत परियोजना की सीओडी हासिल की

एसजेवीएन ने बिहार में 75 मेगावाट जमुई सौर विद्युत परियोजना की सीओडी हासिल की

August 12, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

हिमाचल देशभर में फिर अव्वल, समग्र शिक्षा के इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों में जीरो पेंडेंसी

हिमाचल देशभर में फिर अव्वल, समग्र शिक्षा के इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों में जीरो पेंडेंसी

August 18, 2026
मुख्यमंत्री ने चौपाल क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं के लिए 27 करोड़ रुपये जारी किए

मुख्यमंत्री ने चौपाल क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं के लिए 27 करोड़ रुपये जारी किए

August 17, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In