• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Wednesday, November 25, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

कांग्रेस देश को गुमराह करना बंद करे, ‘विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन’ से आएगा क्रांतिकारी बदलाव : जयराम ठाकुर

Himachal Now by Himachal Now
January 4, 2026
in Himachal
0
कांग्रेस देश को गुमराह करना बंद करे, ‘विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन’ से आएगा क्रांतिकारी बदलाव : जयराम ठाकुर
0
SHARES
27
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बोले, पहले की तरह 90:10 अनुपात की तर्ज पर मिलेगा हिमाचल को लाभ, कार्यदिवस बढ़ाने से भी पहाड़ी राज्य को मिला लाभ

कहा, जिस सरकार ने सत्ता में आते ही लोगों की मांग पर खोले गए 2000 संस्थान बंद कर दिये हों उसके नेताओं को केंद्रीय योजना के मात्र नामकरण पर इतना झूठ नहीं बोलना चाहिये कि मनरेगा को एनडीए सरकार खत्म करने जा रही है

​मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को मंडी में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विपक्ष में होने के कारण हताशा में है और केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में किए जा रहे सकारात्मक सुधारों को लेकर देश और प्रदेश की जनता को लगातार गुमराह कर रही है। हिमाचल में भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने राष्ट्रीय नेताओं के दबाब में आकर जनता के सामने झूठ परोस रहे हैं जिसका पर्दाफाश करने के लिए भाजपा जनजागरण अभियान प्रदेशभर में चलाएगी। जिस सरकार ने सत्ता में आते ही लोगों की मांग पर खोले गए 2000 संस्थान बंद कर दिये हों उसके नेताओं को केंद्रीय योजना के मात्र नामकरण पर इतना झूठ नहीं बोलना चाहिये कि मनरेगा को एनडीए सरकार खत्म करने जा रही है। जयराम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि मोदी सरकार का लक्ष्य केवल रोजगार देना नहीं, बल्कि नागरिकों को ‘रोजगार सृजनकर्ता’ बनाना है।
​जयराम ठाकुर ने आंकड़ों के साथ स्पष्ट किया कि नया मिशन (VB-G RAM G) मनरेगा का एक कहीं अधिक उन्नत और प्रभावी रूप है। उन्होंने मुख्य अंतरों को स्पष्ट करते हुए कहा कि जहाँ मनरेगा में केवल 100 दिन के रोजगार की गारंटी थी, वहीं नई योजना के तहत इसे बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। मनरेगा केवल ग्रामीण रोजगार तक सीमित था, जबकि नया मिशन रोजगार के साथ-साथ आजीविका विकास पर केंद्रित है। नए प्रावधानों के तहत अब भुगतान साप्ताहिक आधार पर 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि मनरेगा में पारंपरिक निगरानी के कारण भ्रष्टाचार की बहुत शिकायतें आती थीं। अब नई योजना में डिजिटल ट्रैकिंग और बायोमेट्रिक निगरानी होगी, जिससे राशन कार्ड की तर्ज पर होने वाली लीकेज को पूरी तरह रोका जा सकेगा। ​नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस के दावों को खोखला बताते हुए कहा कि 2014 में कांग्रेस के समय मनरेगा का बजट मात्र 33,000 करोड़ रुपये था, जिसे मोदी सरकार ने 2020-21 में बढ़ाकर 1.10 लाख करोड़ रुपये तक पहुँचाया। वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए भी भारी बजटीय प्रावधान किए गए हैं। ​उन्होंने वित्तीय मॉडल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सामान्य राज्यों के लिए केंद्र-राज्य की हिस्सेदारी 60:40 रहेगी, लेकिन पूर्वोत्तर राज्यों, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी क्षेत्रों के लिए केंद्र सरकार कुल खर्च का 90% हिस्सा खुद वहन करेगी जबकि राज्यों को केवल 10 प्रतिशत ही भार रहेगा।
​जयराम ठाकुर ने कहा कि यह मिशन “विकसित भारत 2047” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप और स्टार्टअप के माध्यम से युवाओं को सीधे उद्योगों से जोड़ना, स्वयं सहायता समूहों और स्वरोजगार योजनाओं के जरिए महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाना और स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर ग्रामीण स्तर पर ही रोजगार सृजन करना ताकि पलायन रुके। वहीं ​सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थायी रोजगार के साथ-साथ आय में वृद्धि और समावेशी विकास सुनिश्चित करना, ​बेरोजगारी भत्ता और सुरक्षा देना भी प्रमुख है।
​उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि इस स्कीम के तहत आवेदन करने के 15 दिनों के भीतर काम नहीं मिलता है, तो दैनिक बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा, जिसका खर्च राज्य सरकारें उठाएंगी। डिजिटल लिंकेज की वजह से इन प्रावधानों को लागू करना अब और भी आसान होगा।
​जयराम ठाकुर ने अंत में कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल नकारात्मक राजनीति कर रही है, जबकि मोदी सरकार गरीब और वंचित वर्ग के सशक्तिकरण और गरीबी उन्मूलन के लिए दीर्घकालिक समाधान पर काम कर रही है। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मंत्री एवं सदर के विधायक अनिल शर्मा, सुंदरनगर के विधायक एवं पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जंबाल, विधायक इंद्र सिंह गांधी, प्रवक्ता अजय राणा, प्रवक्ता पंकज जंबाल, जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा भी उपस्थित रहे।

सुंदरनगर में मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया

इससे पूर्व उन्होंने सुंदरनगर स्थित एंजल पब्लिक स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। उन्होंने
कहा कि नन्हे-नन्हे विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मन को अत्यंत प्रसन्नता से भर दिया। मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये बच्चे भविष्य में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे और अपने विद्यालय तथा अभिभावकों का गौरव बढ़ाएँगे। वहीं उन्होंने सुंदरनगर में नवनिर्मित होटल कार्तिकेयन के उद्घाटन समारोह में भी शिरकत की।

Previous Post

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए कई अहम निर्णय, देखिए….

Next Post

करुणामूलक आधार पर नौकरी के लिए पॉलिसी और विभागों को शक्तियां प्रदान की, देखें वित्त विभाग के आदेश….

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
करुणामूलक आधार पर नौकरी के लिए पॉलिसी और विभागों को शक्तियां प्रदान की, देखें वित्त विभाग के आदेश….

करुणामूलक आधार पर नौकरी के लिए पॉलिसी और विभागों को शक्तियां प्रदान की, देखें वित्त विभाग के आदेश....

Latest News

अपनों ने ठुकराया तो वृद्धाश्रम में मिला हमसफर, बिलासपुर में सात फेरे लेंगे 75 साल के कन्हैया और 63 साल की सबीना
Himachal

अपनों ने ठुकराया तो वृद्धाश्रम में मिला हमसफर, बिलासपुर में सात फेरे लेंगे 75 साल के कन्हैया और 63 साल की सबीना

by Himachal Now
November 24, 2026
0

बिलासपुर: किसी को अपनों ने घर से बेदखल किया तो कोई अनजाने सफर में अपनों से बिछड़कर बेसहारा हो गई....

Read more
निष्काम सृजन फाउंडेशन रझाना में आयोजित की अंतरविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता, 120 बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

निष्काम सृजन फाउंडेशन रझाना में आयोजित की अंतरविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता, 120 बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

November 22, 2026
18 से 59 वर्ष की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

18 से 59 वर्ष की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

November 13, 2026
राज्यपाल  कविंदर गुप्ता  ने अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 के अवसर पर एसजेवीएन प्रदर्शनी का उदघाटन किया”

राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 के अवसर पर एसजेवीएन प्रदर्शनी का उदघाटन किया”

November 13, 2026
खाली पदों पर दूसरे कैडर के कर्मचारियों की तैनाती पर रोक, एक माह में होगी समीक्षा

खाली पदों पर दूसरे कैडर के कर्मचारियों की तैनाती पर रोक, एक माह में होगी समीक्षा

November 11, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • टीसीपी ने भवन निर्माण नियमों में किया बदलाव, जानिए अब सैट बैक के लिए क्या होंगे नियम, जानिए

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

अपनों ने ठुकराया तो वृद्धाश्रम में मिला हमसफर, बिलासपुर में सात फेरे लेंगे 75 साल के कन्हैया और 63 साल की सबीना

अपनों ने ठुकराया तो वृद्धाश्रम में मिला हमसफर, बिलासपुर में सात फेरे लेंगे 75 साल के कन्हैया और 63 साल की सबीना

November 24, 2026
निष्काम सृजन फाउंडेशन रझाना में आयोजित की अंतरविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता, 120 बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

निष्काम सृजन फाउंडेशन रझाना में आयोजित की अंतरविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता, 120 बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

November 22, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In