• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Friday, February 13, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Breaking

शिमला में दो चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के भावी माता पिता को करवाया दत्तक ग्रहण, जानिए क्या होती है बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया…..

Himachal Now by Himachal Now
February 16, 2025
in Breaking, Himachal
0
शिमला में दो चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के भावी माता पिता को करवाया दत्तक ग्रहण, जानिए क्या होती है बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया…..
0
SHARES
46
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दे रही “सरकार” नव जीवन को “आकार”

शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रयासों के कारण चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट को भावी माता पिता के दत्तक ग्रहण करवाने में सफलता हासिल हो रही है। शिशु गृह टूटीकंडी शिमला में दो चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट को उनके भावी माता पिता को दत्तक ग्रहण उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने करवाया है। एक चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट को उत्तराखंड के दंपति ने गोद लिया है। वहीं दूसरे को उत्तर प्रदेश के दंपति ने गोद लिया है। प्रदेश सरकार के सार्थक प्रयासों से बच्चों के नवजीवन को आकार मिल रहा है।
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने समाज के समृद्ध लोगों से अपील की है कि वे शिशु गृह और आश्रमों में पल रहे किशोर बच्चों को अपनाने के लिए आगे आएं ताकि इन बच्चों का सुखद और उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के कमजोर व गरीब वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। राज्य में 4000 असहाय बच्चों की अब प्रदेश सरकार ही माता और सरकार ही पिता है। इन बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया गया है। वर्तमान सरकार ने इन बच्चों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना आरंभ की है। इस समय जिला में 13 बाल-बालिका संस्थान चलाए जा रहे हैं। उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि इन बच्चों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए कानून बनाने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है तथा मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष प्रदेश सरकार के इन प्रयासों की दिशा में एक और सार्थक पहल है। इन बच्चों के रहन-सहन, शिक्षा से लेकर उनके भविष्य को सुरक्षित करने में यह कोष सहायक बन रहा है।
इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार द्वारा विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा व दिव्यांग अभिभावकों के 0-27 वर्ष के बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य व पोषण के लिए इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना भी आरंभ की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी शिमला ममता पॉल ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चा गोद लेने के लिए जिन माता पिता ने आवेदन किया होता है, उन्हें मेरिट के आधार पर दत्तक ग्रहण करवाया जाता है। इसके लिए अधिनियम के मुताबिक जो नियम व शर्तें पूरी करते है, उन्हें ही लाभ दिया जाता है।

केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण के तहत होती है प्रक्रिया
भारत में भारतीय नागरिक, एनआरआई और विदेशी नागरिक हर कोई बच्चे को गोद ले सकता है। लेकिन उसके लिए सबसे पहले उन्हें केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण द्वारा बनाए गए नियमों को पूरा करना जरूरी है।
शादीशुदा परिवार के अलावा इसके साथ ही सिंगल पैरेंट या कपल दोनों ही बच्चे को गोद ले सकते हैं। हालांकि मैरिड कपल के लिए कुछ नियम निर्धारित किए गए हैं।

  • अगर कोई शादीशुदा जोड़ा बच्चा गोद ले रहा है तो उस कपल की शादी को कम से कम 2 साल का समय होना चाहिए।
  • गोद लेने वाले बच्चे के माता-पिता को पहले से कोई जानलेवा बीमारी नहीं होनी चाहिए।
  • बच्चे और माता-पिता की उम्र में कम से कम 25 साल का फर्क होना चाहिए।
  • बच्चे को गोद लेने के लिए माता पिता दोनों की रजामंदी होनी चाहिए।
  • अगर कोई महिला किसी बच्चे को गोद लेना चाहती है तो वह लड़का या लड़की में से किसी को भी आसानी से गोद ले सकती हैं।
  • अगर कोई पुरुष बच्चे को गोद लेना चाहता है तो उसे केवल लड़का ही गोद दिया जाता है।
  • कपल लड़का या लड़की में से किसी को भी गोद ले सकता है।
  • माता-पिता की बच्चा गोद लेते समय आर्थिक स्थिति सही होनी चाहिए।

ये दस्तोवज है आवश्यक

  • गोद लेने वाले परिवार की मौजूदा तस्वीर।
  • बच्चे को गोद लेने वाले परिवार या शख्स का पैन कार्ड।
  • बर्थ सर्टिफिकेट या कोई भी ऐसा डॉक्यूमेंट जिससे उस व्यक्ति की जन्म तिथि का प्रमाण मिल सके।
  • आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, नवीनतम बिजली का बिल, टेलीफोन बिल इन सब में से किसी भी एक डॉक्यूमेंट का होना बेहद जरूरी है।
  • उस साल के इनकम टैक्स की ऑथेंटिक कॉपी
  • गोद लेने के इच्छुक दंपति को अपने-अपने मेडिकल सर्टिफिकेट जमा कराने होंगे। वह सर्टिफिकेट किसी सरकारी अस्पताल के डॉक्टर का साइन किया हुआ प्रमाण पत्र हो सकता है, जिससे साबित हो जाए कि बच्चे को गोद लेने वाले शख्स को किसी तरह की बीमारी नहीं है.
  • गोद लेने वाला शख्स शादीशुदा है तो शादी का प्रमाण पत्र।
  • व्यक्ति तलाकशुदा है तो उसका प्रमाणपत्र।
  • गोद लेने के पक्ष में इच्छुक व्यक्ति से जुड़े दो लोगों के बयान।
  • अगर इच्छुक व्यक्ति का कोई बच्चा पहले से ही है और उसकी उम्र पांच साल से अधिक है तो उसकी सहमति।

शुल्क करवाना होता है जमा
भारत में बच्चा गोद लेने की कानूनी प्रक्रिया

भारत में बच्चा गोद लेने की कानूनी प्रक्रिया हिंदू दत्तक और भरण पोषण अधिनियम 1956 और किशोर न्याय (बच्चों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 के तहत पूरी की जाती है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अधीन केंद्रीय दत्तक-ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (Central Adoption Resource Authority) इस प्रक्रिया की देखरेख करता है। हिमाचल प्रदेश में स्पेशलाइज्ड एडॉप्शन एजेंसी कार्यरत है। इसी के माध्यम से बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया पूरी होती है। आवेदनकर्ता को होम स्टडी रिपोर्ट के समय 6 हजार रुपए फीस अदा करनी होती है। वहीं बच्चा गोद लेने के बाद माता पिता को 50 हजार रुपये शुल्क एजेंसी के पास जमा करवाना होता है।

गोद लेने की पूरी प्रक्रिया
पहला चरण पंजीकरण

  • बच्चा गोद लेने वाले माता-पिता को CARA ( https://cara.wcd.gov.in/ ) वेबसाइट पर पंजीकरण करना होता है।
  • वे अधिकृत एडॉप्शन एजेंसीज, राज्य एडॉप्शन रिसोर्स एजेंसी या जिला बाल संरक्षण इकाइयों के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
    दूसरा चरण होम स्टडी रिपोर्ट (HSR)
  • किसी अधिकृत एडॉप्शन एजेंसी के सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा एक होम स्टडी की जाती है।
  • होम स्टडी में इस बात की पड़ताल की जाती है कि गोद लेने वाला दंपत्ति बच्चे की देखरेख करने में पूरी तरह सक्षम हैं या नहीं।
    तीसरा चरण संदर्भ और स्वीकृति
  • होम स्टडी के बाद CARA पोर्टल के माध्यम से उस दंपत्ति को एक बच्चे का संदर्भ दिया जाता है।
  • इसमें बच्चे का मेडिकल और सोशल बैकग्राउंड होता है और दंपत्ति के पास इसे स्वीकार करने के लिए 48 घंटे का वक्त होता है।
    चौथे चरण गोद लेने से पहले देखभाल की प्रक्रिया
  • बच्चे को स्वीकार करने के बाद, उसे कुछ वक्त के लिए दंपत्ति के साथ देखभाल के लिए रखा जाता है।
  • इस अवधि में बच्चे और उसके दत्तक माता-पिता के बीच संबंधों के मजबूत होने की उम्मीद की जाती है और उसके बाद ही गोद लेने की कानूनी प्रक्रिया शुरू होती है।
    पांचवें चरण में एजेंसी दत्तक माता पिता के सारे दस्तावेजों की चेकिंग करने के बाद बच्चे को सौंपती है।
    छठे चरण में गोद लेने के बाद का फॉलोअप
  • अधिकृत एडॉप्शन एजेंसी द्वारा समय-समय पर उस परिवार का फॉलो-अप लिया जाता है जिसने बच्चे को गोद लिया है।
  • हर 6 महीने के अंतराल में ये फॉलो-अप दो साल तक किए जाते हैं।
Previous Post

नायब तहसीलदार के पद पर तैनात 4 को दी तहसीलदार के पद पर तैनाती, नायब तहसीलदारों के किए तबादले, देखिए किसे कहां लगाया…

Next Post

हिमाचल में सरकारी स्कूलों के लिए जारी किया शेड्यूल

Himachal Now

Himachal Now

Next Post

हिमाचल में सरकारी स्कूलों के लिए जारी किया शेड्यूल

Latest News

दुविधा में भाजपा, राजस्व घाटा अनुदान पर रुख स्पष्ट नहीं कर पाएः मुख्यमंत्री
Himachal

रोज बैठकें बुला रहे मुख्यमंत्री, लेकिन उन्हें खुद नहीं पता कि करना क्या है : जयराम ठाकुर का सरकार पर जुबानी हमला

by Himachal Now
February 13, 2026
0

सरकार ओछी राजनीति के बजाय वित्त आयोग और केंद्र के सामने तर्कपूर्ण बातें रखती तो हालात बेहतर होते अपनी नाकामी...

Read more
दुविधा में भाजपा, राजस्व घाटा अनुदान पर रुख स्पष्ट नहीं कर पाएः मुख्यमंत्री

दुविधा में भाजपा, राजस्व घाटा अनुदान पर रुख स्पष्ट नहीं कर पाएः मुख्यमंत्री

February 13, 2026
हिमाचल में टोल टैक्स बैरियर और एक्साइज पॉलिसी को  मंजूरी, प्रदेश मंत्रिमंडल ने लिए कई अहम फैसले, जानिए भर्ती और OPS को लेकर क्या लिया निर्णय…

हिमाचल में टोल टैक्स बैरियर और एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी, प्रदेश मंत्रिमंडल ने लिए कई अहम फैसले, जानिए भर्ती और OPS को लेकर क्या लिया निर्णय…

February 12, 2026
राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा 12 फरवरी को शिमला में महिला सुरक्षा पर स्टेट लेवल कंसल्टेशन का आयोजन

राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा 12 फरवरी को शिमला में महिला सुरक्षा पर स्टेट लेवल कंसल्टेशन का आयोजन

February 11, 2026
जिला शिमला में गैस सिलेंडर की सुचारू आपूर्ति हेतु रूट चार्ट निर्धारित

जिला शिमला में गैस सिलेंडर की सुचारू आपूर्ति हेतु रूट चार्ट निर्धारित

February 10, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

दुविधा में भाजपा, राजस्व घाटा अनुदान पर रुख स्पष्ट नहीं कर पाएः मुख्यमंत्री

रोज बैठकें बुला रहे मुख्यमंत्री, लेकिन उन्हें खुद नहीं पता कि करना क्या है : जयराम ठाकुर का सरकार पर जुबानी हमला

February 13, 2026
दुविधा में भाजपा, राजस्व घाटा अनुदान पर रुख स्पष्ट नहीं कर पाएः मुख्यमंत्री

दुविधा में भाजपा, राजस्व घाटा अनुदान पर रुख स्पष्ट नहीं कर पाएः मुख्यमंत्री

February 13, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In