• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Sunday, June 28, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

नशा माफिया, पुलिस और नेताओं के गठजोड़ का मामला चिंताजनक, वस्तुस्थिति स्पष्ट करें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

Himachal Now by Himachal Now
February 10, 2025
in Himachal
0
इंजेक्शन को लेकर झूठ बोलने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
0
SHARES
25
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter



प्रदेश में नशा तांडव मचा रहा है और चिट्ठा माफियाओं को राजनैतिक संरक्षण मिल रहा है
तीन हफ्ते में नशे के ओवरडोज से चार मौतों का मामला शर्मनाक

मंडी: मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में नशे का कारोबार अपने चरम पर है और नशा माफिया पूरे प्रदेश में तांडव मचा रहे हैं। वर्तमान में नशा माफिया, पुलिस और राजनीतिक गठजोड़ का मामला सामने आ रहा है, वह बहुत चिंताजनक और शर्मनाक है। प्रदेश में पिछले तीन हफ्तों में नशे के ओवर डोज की वजह से चार युवाओं की दुखद मृत्यु का मामला सामने आ चुका है। जब नशा प्रदेश के युवाओं को इस तरह अपने मकड़जाल में जकड़ रहा है, उस समय में पुलिस और राजनीति से जुड़े साठ से ज्यादा लोगों की नशा माफिया के गठजोड़ से नशे के कारोबार में सहयोग करने का मामला चिंताजनक है। ऐसे हालत में नशे के खिलाफ लड़ाई को आगे कैसे बढ़ाया जा सकता है? प्रदेश के लोग किस पर भरोसा करेंगे? इस खबर से प्रदेशवासियों पर क्या बीत रही होगी जो नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई चाहते हैं। जिनके लोग नशे के मकड़जाल में जकड़े हैं, वह सरकार और पुलिस से क्या उम्मीद कर सकते हैं। यह अविश्वास की स्थिति है और इसका निराकरण होना चाहिए। अभी तक जो तथ्य मीडिया के माध्यम से सामने आए हैं सरकार उसके बारे में साफ–साफ प्रदेशवासियों को बताएं। इस मामले में सरकार द्वारा क्या कार्रवाई की जा रही है और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी, इसके बारे में भी प्रदेशवासियों को जानने का हक है। मैं विपक्ष के नेता होने के नाते पूरे प्रदेश वासियों की तरफ से मांग करता हूं कि मुख्यमंत्री इस मामले में पूरी स्थिति स्पष्ट करें। साथ ही नशे के खिलाफ सरकार द्वारा की जाने वाली किसी भी प्रभावी लड़ाई सरकार का साथ देने का वादा भी करता हूं। प्रदेश से नशे की विदाई होनी चाहिए और नशा माफिया का साम्राज्य नष्ट होना चाहिए। इसके लिए विपक्ष सरकार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। हम अपने प्रदेश के युवाओं को नशे के मकड़जाल में नहीं फंसने दे सकते हैं। भाजपा नशे के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है। 19 जुलाई 2024 को ऊना में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्य समिति में नशे के खिलाफ प्रभावी लड़ाई का प्रस्ताव पास किया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि जब से व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार आई है प्रदेश में नशे का आतंक बेकाबू हो गया है। उसके पीछे नशा माफिया को मिल रहा राजनीतिक संरक्षण है। संरक्षण की वजह से प्रशासन भी कई बार अपना काम ठीक से नहीं कर पाता है। ऐसा एक बार नहीं बार-बार देखने को मिला जब प्रदेश में किसी भी प्रकार की माफिया के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करने की सोची तो राजनीतिक दखल उसमें आड़े आया। समाचार पत्रों में छपी खबर के अनुसार नशे के खिलाफ काम करने वाली एसआईटी ने बिलासपुर के कांग्रेस नेता के बेटे को गिरफ्तार किया तो प्रदेश में तबादला बंद होने के बाद भी उस पूरी टीम का ट्रांसफर कर दिया गया। टीम का ट्रांसफर करने के लिए कांग्रेस के नेता द्वारा पत्र लिखा गया जिस पर बहुत बड़े नेता द्वारा कार्रवाई की गई। पत्र लिखने वाले नेता के बारे में पूरा प्रदेश जानता है कि उन्होंने किस तरीके से बिलासपुर में न्यायालय के बाहर भाड़े के शूटर से गोली कांड करवाया था। बद्दी में नशा माफिया के माफिया के खिलाफ तत्कालीन एसपी द्वारा अभियान चलाया गया। जिसके तहत कई नशा माफिया और खनन माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई हुई। उसका नतीजा क्या निकला? महिला एसपी को रातों-रात छुट्टी पर भेज दिया गया। मुख्यमंत्री इस मसले पर भी मीडिया के सामने प्रदेश के लोगों से झूठ बोलते रहे। आखिर माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने वाले अधिकारी को रातों-रात क्यों हटाया गया? आज भी प्रदेश के लोग इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं। प्रदेश के लोग जानना चाहते हैं कि सरकार माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर इस तरह की कार्रवाई क्यों कर रही है, जिससे ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करने वाले पुलिस अधिकारियों का मनोबल टूटे? इसके पीछे की मंशा मुख्यमंत्री को स्पष्ट करनी चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पुलिस, नशा माफिया, और राजनीतिक गठजोड़ की जो बातें मीडिया के माध्यम से हमारे सामने आ रही हैं उसे तो इस व्यवस्था परिवर्तन वाले सुख की सरकार की व्यवस्था से ही आम आदमी का भरोसा उठ जाएगा। इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री इस पूरे प्रकरण पर पूरी बात साफ-साफ रखें और प्रदेश के लोगों को इस बात का भरोसा दिलाएं कि किसी भी सूरतेहाल में एक भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। नशे के कारोबार से जुड़े नशा माफिया और उनका सहयोग देने वाला कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश के ‘इंस्टीट्यूशंस’ पर प्रदेशवासियों का भरोसा कायम रहना चाहिए और नशे के कारोबारियों के साथ जुड़ा हर आदमी कानून और समाज का अपराधी है, उसकी जगह सिर्फ और सिर्फ जेल है।

Previous Post

ई-परिवार पर 99.84 प्रतिशत परिवार सदस्य सत्यापितः मुख्यमंत्री

Next Post

बिजली बोर्ड प्रबंधन ने कर्मचारियों से मांगी नोटिफिकेशन, कर्मचारियों ने भी तुरन्त नोटिफिकेशन जारी कर दिया करारा जवाब, देखिए….

Himachal Now

Himachal Now

Next Post

बिजली बोर्ड प्रबंधन ने कर्मचारियों से मांगी नोटिफिकेशन, कर्मचारियों ने भी तुरन्त नोटिफिकेशन जारी कर दिया करारा जवाब, देखिए....

Latest News

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री डॉ. उमर अब्दुल्ला, शिक्षा मंत्री सकीना इटू से की मुलाकात
Himachal

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री डॉ. उमर अब्दुल्ला, शिक्षा मंत्री सकीना इटू से की मुलाकात

by Himachal Now
June 26, 2026
0

दोनों राज्यों ने शिक्षा क्षेत्र की चुनौतियों, सुधारों, नवाचारों और भविष्य की संभावनाओं पर की विस्तृत चर्चा हिमाचल और जम्मू-कश्मीर...

Read more
SEE Learning से बदलेंगे शिक्षा के मायने: प्रिंसिपल्स और शिक्षकों को दी खास ट्रेनिंग

SEE Learning से बदलेंगे शिक्षा के मायने: प्रिंसिपल्स और शिक्षकों को दी खास ट्रेनिंग

June 24, 2026
हिमाचल में 10 पुलिस अधिकारियों (8 IPS और 2HPS ) के तबादले, देखिए…..

हिमाचल में 10 पुलिस अधिकारियों (8 IPS और 2HPS ) के तबादले, देखिए…..

June 22, 2026
रामपुर एचपीएस एवं लूहरी एचईपी-I में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026

रामपुर एचपीएस एवं लूहरी एचईपी-I में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026

June 21, 2026
मढोल पंचायत विकास, खेल और सामाजिक चेतना का आदर्श उदाहरण: रोहित ठाकुर

मढोल पंचायत विकास, खेल और सामाजिक चेतना का आदर्श उदाहरण: रोहित ठाकुर

June 20, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री डॉ. उमर अब्दुल्ला, शिक्षा मंत्री सकीना इटू से की मुलाकात

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री डॉ. उमर अब्दुल्ला, शिक्षा मंत्री सकीना इटू से की मुलाकात

June 26, 2026
SEE Learning से बदलेंगे शिक्षा के मायने: प्रिंसिपल्स और शिक्षकों को दी खास ट्रेनिंग

SEE Learning से बदलेंगे शिक्षा के मायने: प्रिंसिपल्स और शिक्षकों को दी खास ट्रेनिंग

June 24, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In