• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Tuesday, March 31, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Breaking

इंजेक्शन के अभाव में मृत्यु व्यवस्था परिवर्तन का जघन्य उदाहरण है : जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा……

Himachal Now by Himachal Now
January 18, 2025
in Breaking, Himachal
0
इंजेक्शन के अभाव में मृत्यु व्यवस्था परिवर्तन का जघन्य उदाहरण है : जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा……
0
SHARES
21
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter



मैंने मुख्यमंत्री को भी भेजा है बिटिया का वीडियो कि देखिए क्या हुआ है
ब्रेस्ट कैंसर में नौ लाख के इंजेक्शन भी फ्री लगवाती थी हमारी सरकार
हिमकेयर इसलिए लाया था कि इलाज के लिए किसी की न जमीन बिके और न कोई कर्ज ले
शिमला : अपने आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आईजीएमसी में इलाजरत कैंसर के मरीज देवराज की मौत को लेकर सुखविंदर सिंह सुक्खू पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि इंजेक्शन उपलब्ध न होने की वजह से एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। मृतक की बिटिया जान्हवी शर्मा का जो वीडियो मीडिया के माध्यम से वायरल हुआ है, वह बहुत पीड़ादायक है। सिर्फ सरकार के निकम्मेपन की वजह से हिमकेयर और अनिवार्य दवाओं की सप्लाई रुकी और एक बेटी के सर से पिता का साया उठ गया। मैंने वह वीडियो मुख्यमंत्री को भी भेज दिया है कि आप भी देखिए कि व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर कितना जघन्य काम हुआ है। आगे ऐसा कुछ न हो, इलाज के अभाव में किसी भी प्रदेशवासी की मृत्यु न हो, मुख्यमंत्री को यह सुनिश्चित करना चाहिए। यह कोई पहला मामला नहीं है, ऐसे न जाने कितने लोगों के फ़ोन और मेसेज मुझे आते हैं कि उन्हें अस्पताल में दवाएँ नहीं मिली। इलाज़ नहीं मिला, जाँच नहीं हुई, निजी अस्पतालों में उन्हें इलाज करवाना पड़ा या फ्री दवा के लिए पात्र होने पर भी उन्हें महंगी दवाइयां बाज़ार से ख़रीद कर लानी पड़ी।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सिर्फ़ बोलने से व्यवस्था नहीं बदल जाती है, उसके लिए जुटकर काम करना पड़ता है। योजनाएं बनानी पड़ती हैं और उनका क्रियान्वयन करना पड़ता है। जब मैं मुख्यमंत्री था तो मैंने देखा कि प्रदेश में हर दिन लोग सचिवालय आते थे, मुख्यमंत्री राहत कोष से इलाज के लिए लोग मदद मांगते थे। लोग फाइलें लेकर भटकते थे। लोगों को इलाज मिल सके इसके लिए हमारी सरकार ने हिमकेयर की शुरुआत की। जिससे आयुष्मान जन आरोग्य योजना से बच गए लोगों को शामिल किया। हमारी सरकार का लक्ष्य था कि प्रदेश में कोई भी व्यक्ति अगर बीमार पड़े तो उसे इलाज के लिए सोचना न पड़े। इलाज के लिए किसी को न कर्ज लेना पड़े और न अपनी ज़मीन बेचनी पड़े। हमारी सरकार में लाखों लोगों को हिम केयर के तहत इलाज मिला। हज़ारों लोगों की जान बची। लेकिन सुक्खू सरकार लोगों की जान को हल्के में ले रही है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग में भी इस तरह की अराजकता फैला कर रखी है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हमारी सरकार में हमने प्रदेशवासियों के इलाज में कोई कोताही नहीं की। ब्रेस्ट कैंसर के मामले में एक साल के इलाज का खर्च नौ लाख आता था, उसे भी हमारी सरकार में नि:शुल्क उपलब्ध करवाया गया। हार्ट अटैक के समय लगने वाला जीवन रक्षक इंजेक्शन भी बहुत महंगा होता है, उसे भी हमारी सरकार निःशुल्क उपलब्ध करवाती थी। हमारी सरकार में इंजेक्शन चाहे पाँच हज़ार के हो या पचास हज़ार के हर ज़रूरतमंद को निःशुल्क लगता था और हमेशा उपलब्ध रहता था। यह हालात एक दिन में नहीं बने। सरकार ने चरणबद्ध तरीके से स्वास्थ्य व्यवस्था को बर्बाद करने का काम किया है। प्रदेश के दवा सप्लाई करने वाले नौ महीनें से दवा के पेमेंट के लिए गुहार लगा रहे हैं। दवाओं के पैसे देने की मांग कर रहे हैं। थक हारकर 31 दिसंबर के बाद दवाओं की सप्लाई करने में अपने हाथ खड़े कर दिए। दवा सप्लाई करने वाले समूहों ने बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सरकार को आगाह भी किया था कि नौ महीनें से रुके हुए बिल का भुगतान अगर सरकार ने नहीं किया तो दवाओं की आपूर्ति बंद करने का अलावा कोई रास्ता नहीं है।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन वाले सुख की सरकार ने स्वास्थ्य विभाग का बेड़ा गर्क कर दिया है। बजट में भी जो घोषणाएं सरकार द्वारा की गई थी एक भी पूरी नहीं हुई। पेट-स्कैन के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर हमारी सरकार ने बना दिया था लेकिन अभी तक पेट-स्कैन की मशीन नहीं लगी। आईजीएमसी में भी एमआरआई और सीटी-स्कैन के साथ ही अल्ट्रा साउंड के लिए भी तीन-तीन महीनें की डेट मिल रही है। हर विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श स्वास्थ्य संस्थान का बनाने का वादा भी सरकार द्वारा बजट में किया गया था, जिसमें एमआरआई, सीटी-स्कैन के साथ-साथ कैंसर डे केयर सेंटर भी बनाने थे लेकिन कुछ नहीं हुआ। सिर्फ झूठ बोलकर दो साल से सरकार चलाई जा रही है। एक से बढ़कर एक झूठ बोलकर सरकार दिन काट रही है। इस बार के बजट भाषण में कोई और बड़ी बात कहके सरकार अपना पल्ला झाड़ लेगी क्योंकि भुगतना प्रदेश के लोगों को हैं। सरकार पूरी तरह से ग़ैरजिम्मेदार हो गई है।

Previous Post

हिमाचल में फिर महंगा हुआ सीमेंट, जानिए कितने बड़े दाम….

Next Post

बहुचर्चित गुड़िया रेप-मर्डर केस में चंडीगढ़ की CBI कोर्ट ने IG जहूर एच जैदी समेत 8 पुलिस अधिकारियों को दोषी करार दिया, दोषियों को 27 जनवरी को सजा सुनाई जाएगी

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
बहुचर्चित गुड़िया रेप-मर्डर केस में चंडीगढ़ की CBI कोर्ट ने IG जहूर एच जैदी समेत 8 पुलिस अधिकारियों को दोषी करार दिया, दोषियों को 27 जनवरी को सजा सुनाई जाएगी

बहुचर्चित गुड़िया रेप-मर्डर केस में चंडीगढ़ की CBI कोर्ट ने IG जहूर एच जैदी समेत 8 पुलिस अधिकारियों को दोषी करार दिया, दोषियों को 27 जनवरी को सजा सुनाई जाएगी

Latest News

कानूनगो से नायब तहसीलदार बने 15 नायब तहसीलदारों को  दी तैनाती, देखिए किसे कहां लगाया
Breaking

कानूनगो से नायब तहसीलदार बने 15 नायब तहसीलदारों को दी तैनाती, देखिए किसे कहां लगाया

by Himachal Now
March 30, 2026
0

पदोन्नत 15 नायब तहसीलदारों को दी तैनातीराजस्व विभाग ने जारी किए आदेशशिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने राजस्व विभाग में...

Read more
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में पदोन्नति और तबादले, देखिए अधिसूचना…

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में पदोन्नति और तबादले, देखिए अधिसूचना…

March 28, 2026
एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया

एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया

March 24, 2026
हिमाचल में 4 पुलिस अधिकारियों (IPS) के तबादले, देखें किसे कहां से कहां लगाया….

हिमाचल में 4 पुलिस अधिकारियों (IPS) के तबादले, देखें किसे कहां से कहां लगाया….

March 24, 2026
ब्रेकिंग: हिमाचल प्रदेश बजट के मुख्य बिंदु, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा में पेश कर रहे हैं बजट….

ब्रेकिंग: हिमाचल प्रदेश बजट के मुख्य बिंदु, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा में पेश कर रहे हैं बजट….

March 21, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

कानूनगो से नायब तहसीलदार बने 15 नायब तहसीलदारों को  दी तैनाती, देखिए किसे कहां लगाया

कानूनगो से नायब तहसीलदार बने 15 नायब तहसीलदारों को दी तैनाती, देखिए किसे कहां लगाया

March 30, 2026
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में पदोन्नति और तबादले, देखिए अधिसूचना…

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में पदोन्नति और तबादले, देखिए अधिसूचना…

March 28, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In