• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Sunday, February 1, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

सोलन में अरविन्द केजरीवाल का रोड शो….भाजपा और कांग्रेस ने हिमाचल को बारी बारी से खूब लूटा, अब आम आदमी पार्टी को एक मौका दो : अरविंद केजरीवाल

Himachal Now by Himachal Now
November 3, 2022
in Himachal
0
सोलन में अरविन्द केजरीवाल का रोड शो….भाजपा और कांग्रेस ने हिमाचल को बारी बारी से खूब लूटा, अब आम आदमी पार्टी को एक मौका दो : अरविंद केजरीवाल
0
SHARES
44
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सभी 11 गारंटियों को किया जाएगा पूरा , दिल्ली पंजाब की तरह हिमांचल मॉडल लाएंगे :

सोलन : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज हिमांचल के सोलन पहुंचकर विशाल रोड शो में हिस्सा लिया । आप के रोड शो में मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का जोरदार स्वागत किया जिसके बाद रंग दे बसंती के गानों के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने इस रोड शो में भाग लिया। इस दौरान सोलन बाईपास से सोलन ओल्ड स्टैंड तक आप के रोड शो में हजारों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे और हिमांचल में बदलाव के प्रति अपना समर्पण दिखाया .इस दौरान महिला शक्ति युवा बुजुर्ग सभी बड़े जोश के साथ मॉल रोड पर अरविन्द केजरीवाल के काफिले के साथ चलते रहे .बाजार में लोग अपने घरों दुकानों से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की एक झलक देखने को काफी देर खड़े रहे और अरविन्द केजरीवाल ने भी उनको हाथ हिला कर उनका अभिवादन स्वीकार किया .आप के सोलन में आज के रोड शो को देखकर लगा हिमांचल भी बदलाव के लिए अरविन्द केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की नीतियों पर अपना भरोसा दिखा रहा है .इस दौरान आम आदमी पार्टी के कई प्रत्याशी भी अरविन्द केजरीवाल के रोड शो में अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए और हिमांचल में बद्लाव के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई .

केजरीवाल ने बदलाव और बेहतर हिमांचल मॉडल के लिए माँगा आप प्रत्याशियों के हक़ में समर्थन

अरविन्द केजरीवाल का रोड शो सोलन माल रोड होते हुए पुराने बस अड्डे पहुंचा और यहां पर रोड शो की समाप्ति के साथ अरविन्द केजरीवाल ने यहां मौजूद जनता को सम्बोधित किया . अपने संबोधन में अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को कांग्रेस और भाजपा की सरकारों ने जमकर लूटा है। पांच साल कांग्रेस वाले लूटते रहे और पांच साल भाजपा वाले लूटते रहे हैं। अब ऊपर वाले की कृपा से हिमाचल में एक ईमानदार आम आदमी पार्टी आई है। जिसे दिल्ली वालों ने अजमाकर देखा है। दिल्ली वालों को आम आदमी पार्टी से प्यार हो गया कि वह बार बार आम आदमी पार्टी को जिता रहे हैं। दिल्ली में कांग्रेस की जीरो सीट आई है और भाजपा की पहली बार 3 सीट आई और उसके बाद 8 सीट ही आईं हैं। दिल्ली वालों को आम आदमी पार्टी पर भरोसा है। मैंने दिल्ली वालों से कहा कि अगर काम किया है तो वोट देना, नहीं किया तो मत देना। दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी पर बार बार भरोसा कर रही है। हिमाचल की जनता आम आदमी पार्टी को एक मौका दे। दोबारा हम वोट नहीं मांगेगे। काम करेंगे तो जनता खुद वोट देगी। केजरीवाल ने हिमाचल की जनता से आम आदमी पार्टी को एक मौका देने की अपील की है। केजरीवाल ने कहा कि 12 नवंबर को हिमाचल में चुनाव हैं। अब एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस का लूट का खेल खत्म कर ईमानदार पार्टी को वोट देना है। सोलन के रोड शो में अरविंद केजरीवाल के साथ हिमाचल के प्रभारी और पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैस और हिमाचल के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर भी मौजूद रहे।

इस दौरान सम्बोधन के दौरान विपक्षी दलों के प्रायोजित कुछ लोगों ने हंगामा शुरू किया जिसको लेकर केजरीवाल ने कुछ प्रदर्शन कारियों पर हमला करते हुए कहा कि यह विरोध प्रदर्शन करने वाले पंजाब के शिक्षक नहीं है बल्कि भाड़े के टट्‌टू हैं। केजरीवाल ने कहा कि हम शरीफ आदमी हैं और हम देशभक्त हैं। हम किसी की रैली में जाकर हंगामा नहीं करते हैं। केजरीवाल ने कहा कि यह पंजाब के टीचर नहीं है यह भाजपा कांग्रेस के भाड़े के टट्‌टू हैं जो विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हिमाचल की जनता को 11 गारंटी दी हैं। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हर गारंटी को पूरा किया जाएगा। । आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने की गारंटी दी है। इसके साथ प्रदेश के 6 लाख युवाओं को रोजगार की गारंटी दी है। जिससे सरकार बनते ही सरकार विभागों के खाली पदों को तत्काल भरा जाएगा। इसके साथ ही हिमाचल की महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह सम्मान राशि देने की गारंटी दी है। सरकार बनने में प्रदेश की हर 18 वर्ष से अधिक आयु की महिला को सम्मान राशि दी जाएगी।
केजरीवाल ने कहा कि हिमाचल की जनता को लंबे समय बाद एक मौका मिला है कि वह ईमानदार पार्टी को चुने । हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर भ्रष्टाचार खत्म होगा। जिससे हिमाचल प्रदेश की जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। केजरीवाल ने कहा कि अब हिमाचल में कांग्रेस भाजपा की लूट बंद करने को जनता तैयार है। अब आम आदमी पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हर गारंटी को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा ,पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने 6 माह के अंदर अधिकांश गारंटी को पूरा किया है। देश की जनता जानती है कि आम आदमी पार्टी जो गारंटी देती है सरकार बनने पर उसे सबसे पहले पूरा किया जाता है।

Previous Post

कांग्रेस से हिसाब मांगने वाले अपने 8 वर्ष के कार्यकाल का दें हिसाब : आनंद शर्मा

Next Post

भाजपा ने किया हिमाचल का विकास, कांग्रेस विरोध तक सीमित: अनुराग ठाकुर

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
भाजपा ने किया हिमाचल का विकास, कांग्रेस विरोध तक सीमित: अनुराग ठाकुर

भाजपा ने किया हिमाचल का विकास, कांग्रेस विरोध तक सीमित: अनुराग ठाकुर

Latest News

शिमला के आईजीएमसी में अनोखा मामला, मरीज के गले से निकाली गई जीवित जोंक
Breaking

शिमला के आईजीएमसी में अनोखा मामला, मरीज के गले से निकाली गई जीवित जोंक

by Himachal Now
January 31, 2026
0

15 दिनों से गले में अटकाव और आवाज बदलने की थी शिकायत, समय रहते इलाज से टली बड़ी अनहोनी शिमला...

Read more
जिला शिमला में इन 15 स्थानों पर खोली जानी है उचित मूल्य की दुकानें, जानिए कहां पर खुलनी है दुकानें और कब तक कर सकते हैं आवेदन…..

जिला शिमला में इन 15 स्थानों पर खोली जानी है उचित मूल्य की दुकानें, जानिए कहां पर खुलनी है दुकानें और कब तक कर सकते हैं आवेदन…..

January 30, 2026
प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘विकसित भारत 2047’ का मार्ग प्रशस्त करता आर्थिक सर्वेक्षण: जयराम ठाकुर

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘विकसित भारत 2047’ का मार्ग प्रशस्त करता आर्थिक सर्वेक्षण: जयराम ठाकुर

January 29, 2026
हिमाचल के सेब आर्थिकी  पर गहराए संकट के बादल, EU के साथ हुए FTA से बर्बाद हो जाएंगे बागवान, विस्तार से जानिए कारणों को…..

हिमाचल के सेब आर्थिकी पर गहराए संकट के बादल, EU के साथ हुए FTA से बर्बाद हो जाएंगे बागवान, विस्तार से जानिए कारणों को…..

January 29, 2026
हिमाचल के स्कूली बच्चों ने ISRO में अंतरिक्ष विज्ञान व उपग्रह तकनीक को करीब से जाना

हिमाचल के स्कूली बच्चों ने ISRO में अंतरिक्ष विज्ञान व उपग्रह तकनीक को करीब से जाना

January 28, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

शिमला के आईजीएमसी में अनोखा मामला, मरीज के गले से निकाली गई जीवित जोंक

शिमला के आईजीएमसी में अनोखा मामला, मरीज के गले से निकाली गई जीवित जोंक

January 31, 2026
जिला शिमला में इन 15 स्थानों पर खोली जानी है उचित मूल्य की दुकानें, जानिए कहां पर खुलनी है दुकानें और कब तक कर सकते हैं आवेदन…..

जिला शिमला में इन 15 स्थानों पर खोली जानी है उचित मूल्य की दुकानें, जानिए कहां पर खुलनी है दुकानें और कब तक कर सकते हैं आवेदन…..

January 30, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In