• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Tuesday, February 10, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

स्व. वीरभद्र सिंह परिवार के लिए पूरा हिमाचल एक परिवार, अमित शाह की वीरभद्र सिंह परिवार पर टिप्पणी की गई टिप्पणी लगी हिमाचल के लोगों के दिल में – सिंगला

Himachal Now by Himachal Now
November 2, 2022
in Himachal
0
स्व. वीरभद्र सिंह परिवार के लिए पूरा हिमाचल एक परिवार, अमित शाह की वीरभद्र सिंह परिवार पर टिप्पणी की गई टिप्पणी लगी हिमाचल के लोगों के दिल में – सिंगला
0
SHARES
39
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चारों उपचुनाव जीते और अब विधानसभा चुनाव जीतेंगे – सिंगला

शिमला : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पंजाब के पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कांग्रेस नेताओं पर की गई टिप्पणी पर उन्हें आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा है कि अमित शाह ने जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री और आधुनिक हिमाचल के निर्माता स्व. वीरभद्र सिंह के परिवार पर टिप्पणी की है, उससे हिमाचल की जनता के दिलों को चोट पहुंची है और उसका जवाब प्रदेश की जनता 12 नवंबर को देगी। वे आज यहां प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

सिंगला ने कहा कि वीरभद्र सिंह और उनके परिवार के लिए पूरा हिमाचल एक परिवार है और ऐसे में अमित शाह की टिप्पणी हिमाचल की जनता पर की गई टिप्पणी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता ने वीरभद्र सिंह को हमेशा अपना प्यार दिया है और उसकी बदौलत वह छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता कांग्रेस पर परिवारवाद की बात करती है, लेकिन अपने घर में नहीं देखती, जहां उसने खुद परिवारबाद को बढ़ाया है और चुनाव में उतारा है।

विजय इंदर सिंगला ने कहा कि हिमाचल में पिछले वर्ष हुए उपचुनावों में भाजपा को करारी शिकस्त मिली थी और अब भाजपा की हिमाचल से विदाई तय है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर उपचुनाव सत्ताधारी दल के पक्ष में जाते हैं, लेकिन यहां पर ऐसा नहीं हुआ। यहां पर भाजपा सरकार की नाकामियों से कांग्रेस ने सभी उपचुनाव जीते। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने हिमाचल आकर प्रदेश की भाजपा सरकार का जिक्र नहीं किया, क्योंकि इस सरकार की कोई उपलपब्धि ही नहीं है। उन्होंने कहा कि अब हिमाचल को जनता भाजपा सरकार के खिलाफ करारी चोट करेगी और यहां पर कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि हिमाचल में भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार नहीं दिया और जो भर्ती हुई है, उसमें पेपर लीक हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में करीब 9 लाख पंजीकृत बेरोजगार हैं और इन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार ने यहां पर ग्लोबल इन्वेस्टर मीट करवाई थी और 96 हजार करोड़ रुपए के एमओयू साइन किए थे, लेकिन वे जमीन पर नहीं उतरे और युवाओं को रोजगार नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि हिमाचल में बेरोजगारी की दर राष्ट्रीय दर से अधिक है।

सिंगला ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने हिमाचल के युवाओं से वादा किया है कि सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरियों की मंजूरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं को रोजगार देने की गारंटी दी है और इसे पार्टी पहली बैठक से ही पूरा करने पर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की 10 गारंटियों से भाजपा बौखला गई है और अब हताशा में अनाप-शनाप बयानबाजी करने लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता से जो-जो वादे किए हैं, उसे वह हर हाल में पूरा करती है और भाजपा की तरह वादे करने के बाद उसे नहीं भूलती।

बाक्स

भाजपा मुद्दों से जनता का ध्यान बंटाने का कर रही प्रयास – लांबा

भाजपा के दुष्प्रचार और धन बल पर कांग्रेस की पैनी नजर

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने इस दौरान कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को गृह राज्य में मोरबी में बड़ा हादसा हुआ और 140 से अधिक लोगों की मौत हुई है, लेकिन उनके पास वहां जाने का समय नहीं है। उन्होंने कहा कि अमित शाह को चुनाव की चिंता ज्यादा है और हिमाचल आकर भी वह अपनी प्रदेश सरकार के कार्यों का जिक्र नहीं कर रहे, बल्कि कांग्रेस नेताओं पर ही बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह हिमाचल केवल गांधी परिवार के खिलाफ बोलने के लिए ही आए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाच का एक भी मुद्दा अमित शाह ने अपनी रैलियों में नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री देश की खराब हो रही अर्थव्यवस्था, महंगाई और बेरोजगारी पर भी कुछ नहीं बोले।

लांबा ने कहा कि आज देश में भूखमरी बढ़ी है और भारत का इसमें 107वां स्थान है। वहीं, गरीबी में 66वां स्थान है। इसके बार में केंद्रीय मंत्री कुछ नहीं बोल रहे। उनका कहना था कि अमित शाह कांग्रेस पर तो खूब बोलते हैं, लेकिन अपनी पार्टी को नहीं देखते। कांग्रेस में लोकतंत्र है और इसी की बदौलत आज मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के अध्यक्ष बने हैं। वहीं भाजपा में बिना किसी चुनाव के नागपुर के संदेश से पार्टी अध्यक्ष बनते हैं। उन्होंने गुजरात से नशे की खेप देशभर और हिमाचल आने का भी आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस राज्य में नशे की चपेट में आए युवाओं को इस दलदल से बाहर निकालेगी।

अलका लांबा ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है, भाजपा के नेता यहां पर धन बल और दुष्प्रचार की राजनीति शुरू करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल की जनता को मुद्दों से भटकाने के प्रयास में लगी है, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं करने देगी और इनकी ऐसी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी है।

Previous Post

एसजेवीएन ने बीईसीआईएल के माध्यम से कर्मचारी वैलनेस रेजीलेंसी कार्यक्रम कार्यान्वित किया

Next Post

हिमाचल में आप को झटका, आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
हिमाचल में आप को झटका, आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

हिमाचल में आप को झटका, आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Latest News

5 दिवसीय अंतर राज्य युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ
Himachal

5 दिवसीय अंतर राज्य युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ

by Himachal Now
February 9, 2026
0

हरियाणा के विभिन्न जिला के 37 युवा जानेंगे शिमला की संस्कृति शिमला : शिमला में आज 5 दिवसीय अंतर राज्य...

Read more
प्रो. प्रेम कुमार धूमल का सरकार पर हमला, बोले “आरडीजी बंद होना नई बात नहीं, वर्षों पहले तय था — सरकार ने समय रहते योजना क्यों नहीं बनाई?” —

प्रो. प्रेम कुमार धूमल का सरकार पर हमला, बोले “आरडीजी बंद होना नई बात नहीं, वर्षों पहले तय था — सरकार ने समय रहते योजना क्यों नहीं बनाई?” —

February 9, 2026
हिमाचल में आर्थिक संकट का असर :- वित्त सचिव का सीएम को सुझाव..DA फ्रीज करना पड़ेगा, नहीं दे पाएंगे एरियर, OPS की जगह UPS पर करें विचार….

हिमाचल में आर्थिक संकट का असर :- वित्त सचिव का सीएम को सुझाव..DA फ्रीज करना पड़ेगा, नहीं दे पाएंगे एरियर, OPS की जगह UPS पर करें विचार….

February 8, 2026
RDG पर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक…..

RDG पर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक…..

February 8, 2026
विधायी प्राथमिकता बैठक केवल औपचारिकता, जमीनी विकास कार्यों पर सरकार गंभीर नहीं — विपिन परमार

विधायी प्राथमिकता बैठक केवल औपचारिकता, जमीनी विकास कार्यों पर सरकार गंभीर नहीं — विपिन परमार

February 7, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

5 दिवसीय अंतर राज्य युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ

5 दिवसीय अंतर राज्य युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ

February 9, 2026
प्रो. प्रेम कुमार धूमल का सरकार पर हमला, बोले “आरडीजी बंद होना नई बात नहीं, वर्षों पहले तय था — सरकार ने समय रहते योजना क्यों नहीं बनाई?” —

प्रो. प्रेम कुमार धूमल का सरकार पर हमला, बोले “आरडीजी बंद होना नई बात नहीं, वर्षों पहले तय था — सरकार ने समय रहते योजना क्यों नहीं बनाई?” —

February 9, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In