• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Friday, July 10, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

कांग्रेस सरकार बनने पर युवाओं को मिलेगी अहम जिम्मेदारी : राजीव शुक्ला

Himachal Now by Himachal Now
November 1, 2022
in Himachal
0
कांग्रेस सरकार बनने पर युवाओं को मिलेगी अहम जिम्मेदारी : राजीव शुक्ला
0
SHARES
94
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रदेश युवा कांग्रेस की टीम हर हलके में सक्रिय, कर रही पार्टी उम्मीदवारों के लिए कार्य

शिमला : प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एवं सांसद राजीव शुक्ला ने कहा है कि प्रदेश विधानसभा के चुनावों में युवा कांग्रेस की अहम भूमिका है। उन्होंने कांग्रेस के इस अग्रणी संगठन के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी के सत्ता में आने पर युवा साथियों को सरकार में अहम जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने युवा कांग्रेस के प्रचार से दूर रहने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ये भ्रांतियां फैलाई जा रही है और ये वास्तविक्ता से दूर हैं।

राजीव शुक्ला ने आज यहां प्रेस कांफ्रेंस में हिमाचल युवा कांग्रेस के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस संगठन ने पार्टी की मजबूती के लिए पूरी ताकत के साथ काम किया है और इसी का नतीजा है कि आज हर बूथ पर युवा कांग्रेस के 5-5 साथी हैं। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर भी अच्छा कार्य किया है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस को लेकर कुछ भ्रांतियां फैलाई जा रही है और ये सब गलत हैं। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस एकजुट है और पूरी ताकत के साथ फील्ड में डटी है।

शुक्ला ने प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर समेत उन युवाओं को मंच पर साथ बिठाया, जो टिकट के दावेदार भी थे। उन्होंने कहा कि पूरी युवा कांग्रेस एक साथ है और कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए प्रचार में जुटी है। उन्होंने कहा कि कोई भी युवा साथी घर पर नहीं बैठा है और सब फील्ड में हैं।

एक सवाल के जवाब में राजीव शुक्ला ने कहा कि टिकट वितरण के कई पैमाने होते हैं और कोई भी युवा साथी को टिकट न मिलने से नाराज नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार में कई तरह के पद होते हैं और कांग्रेस के सत्ता में आने पर युवा साथियों को इसमें एडजस्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं को टिकट दिए हैं, केवल मात्र बात इतनी है कि मौजूदा कार्यकारिणी को टिकट नहीं मिला है। कांग्रेस नेता ने कहा कि युवा कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है और यह मजबूत है। इस मौके पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी नरेश चौहान, युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमरप्रीत लाली, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर, प्रदेश महासचिव सुरजीत सिंह भरमौरी समेत कई युवा नेता मौजूद थे।

टिकट न मिलने से कोई नाराजगी नहीं – निगम भंडारी

प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि टिकट न मिलने से न वे और न ही युवा कांग्रेस का अन्य कोई नेता नाराज है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस का कोई भी नेता निर्दलीय चुनाव में नहीं उतरा है और इससे पता चलता है कि वे पार्टी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने युवा कांग्रेस के काम को देखा है और वह जानते हैं कि युवा पार्टी के लिए कितनी मेहनत कर रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस-जिस को भी टिकट दिया है, युवा कांग्रेस उन सभी के लिए कार्य करेगी। उन्होंने साफ कहा कि युवा कांग्रेस हर हलके में जाकर कार्य करेगी और पार्टी के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेगी।

शिमला शहरी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे लौटे पार्टी में

इस मौके पर शिमला शहरी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे अंकुश कुमार वापस पार्टी में लौट आए हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। आज राजीव शुक्ला ने अंकुश कुमार को पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में फिर से शामिल किया।

Previous Post

कांग्रेस की मांग – अग्निवीर योजना को केंद्र सरकार ले वापस केंद्र में 2024 में सरकार बनने पर पुरानी नीति के तहत ही होगी सेना में भर्ती : मेजर जनरल धर्मवीर सिंह राणा

Next Post

तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करती है कांग्रेस : शाह

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करती है कांग्रेस : शाह

तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करती है कांग्रेस : शाह

Latest News

एचपीएमसी ने शुरू की कांच की बोतलों की बायबैक योजना, खाली बोतल लौटाने पर मिलेगा प्रोत्साहन
Himachal

एचपीएमसी ने शुरू की कांच की बोतलों की बायबैक योजना, खाली बोतल लौटाने पर मिलेगा प्रोत्साहन

by Himachal Now
July 8, 2026
0

शिमला : पर्यावरण संरक्षण और सतत कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने की दिशा में हिमाचल प्रदेश बागवानी उपज विपणन एवं...

Read more
हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, IAS और HAS अधिकारियों के तबादले, अधिसूचना जारी, देखिए

हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, IAS और HAS अधिकारियों के तबादले, अधिसूचना जारी, देखिए

July 6, 2026
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने 39.571 मिलियन यूनिट के दूसरे सर्वाधिक एकल-दिवसीय विद्युत उत्पादन के साथ रचा नया कीर्तिमान

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने 39.571 मिलियन यूनिट के दूसरे सर्वाधिक एकल-दिवसीय विद्युत उत्पादन के साथ रचा नया कीर्तिमान

July 5, 2026
प्रधानमंत्री ने एसजेवीएन की 1000 मेगावाट बीकानेर सौर विद्युत परियोजना का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री ने एसजेवीएन की 1000 मेगावाट बीकानेर सौर विद्युत परियोजना का उद्घाटन किया

July 4, 2026
समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने समग्र शिक्षा हिमाचल के VSK 6A Framework मॉडल पर दी प्रेजेंटेशन

समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने समग्र शिक्षा हिमाचल के VSK 6A Framework मॉडल पर दी प्रेजेंटेशन

July 2, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

एचपीएमसी ने शुरू की कांच की बोतलों की बायबैक योजना, खाली बोतल लौटाने पर मिलेगा प्रोत्साहन

एचपीएमसी ने शुरू की कांच की बोतलों की बायबैक योजना, खाली बोतल लौटाने पर मिलेगा प्रोत्साहन

July 8, 2026
हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, IAS और HAS अधिकारियों के तबादले, अधिसूचना जारी, देखिए

हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, IAS और HAS अधिकारियों के तबादले, अधिसूचना जारी, देखिए

July 6, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In