शिमला : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज काजा से भाजपा के विजय संकल्प अभियान का शुभारंभ किया ।
भाजपा ने आज 68 विधानसभाओं में जनसभाओं का आयोजन किया है जिसमें भाजपा के सभी स्टार प्रचारक भाग ले रहे हैं।
यह रैलियां आज तक के इतिहास में सबसे बड़ी मानी जाएगी क्योंकि यह पहली बार है कि 68 विधानसभा क्षेत्रों में एक ही दिन इस प्रकार की रैलियों का आयोजन किया गया है।
काज़ा भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के लाहौल और स्पीति ज़िले में स्पीति नदी के किनारे 3,650 मीटर की ऊँचाई पर स्थित एक नगर है। यह स्पीति घाटी में स्थित है और उसका सबसे बड़ा नगर व सांस्कृतिक केन्द्र है। यहाँ का पर्यावरण एक शीत मरुभूमि है।
शिमला के आईजीएमसी में अनोखा मामला, मरीज के गले से निकाली गई जीवित जोंक
15 दिनों से गले में अटकाव और आवाज बदलने की थी शिकायत, समय रहते इलाज से टली बड़ी अनहोनी शिमला...
Read more









