शिमला : भाजपा शिमला मंडल ने चुनाव के लिए अपना पार्टी कार्यालय माल रोड पर शुरू किया।
कार्यालय का उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश दत्त ने किया, जिन्होंने संजय सूद को चुनाव जीतने का आशीर्वाद दिया।
गणेश दत्त ने कहा कि भाजपा इस सीट पर जरूर जीतेगी और हम राज्य में मजबूत सरकार बनाएंगे।
कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने का कोई एजेंडा नहीं है और उनके भ्रष्टाचार के किस्से जगजाहिर हैं।
सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ और वहां पूजा अर्चना हुई, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की जीत के नारे लगाए।
राजेश शारदा, विश्वेश्वर नाथ, रमेश चौजर, सत्य कौंडल, विजय शर्मा, अनीता सूद, अनिला सूद, पिंकी गोयल, मदन शर्मा, राजीव सूद, संजीव देश, करण नंदा, राजीव दीप्त, सुनील धर, किम्मी सूद, गौरव कश्यप, संजीव ठाकुर इस मौके पर रोहित, कवि खन्ना, संजीव पिंकू, राम कृष्ण दीप्ता भी मौजूद थे।
हिमाचल देशभर में फिर अव्वल, समग्र शिक्षा के इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों में जीरो पेंडेंसी
निर्धारित समय में इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य पूरे करने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने हिमाचल की पीठ थपथपाई शिमला : समग्र शिक्षा...
Read more









