• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Saturday, May 23, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

भाजपा के पोस्टरों से खुल रही प्रदेश सरकार के पांच साल की कलई : कांग्रेस

Himachal Now by Himachal Now
October 12, 2022
in Himachal
0
भाजपा के पोस्टरों से खुल रही प्रदेश सरकार के पांच साल की कलई : कांग्रेस
0
SHARES
81
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • चुनाव हिमाचल में और वोट केंद्र सरकार के काम पर मांग रहे हैं
  • समझ में आ गया है कि जनता जयराम के काम पर वोट नहीं देगी
  • झूठ और प्रपंच से भरे हुए हैं केंद्र सरकार के दावे
  • जयराम में हिम्मत है तो केंद्र के कामकाज पर ही खुली बहस कर लें

सोलन : कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा है कि पांच साल से हिमाचल की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी के नए प्रचार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कामकाज की कलई खोल दी है. उन्होंने कहा है कि भाजपा को समझ में आ गया है कि हिमाचल में उसकी सरकार से जनता नाराज़ है और जयराम के पांच साल के कामकाज पर वोट नहीं मिलने वाला है.

कांग्रेस की महासचिव श प्रियंका गांधी वाड्रा की 14 अक्टूबर को सोलन में होने वाली रैली के दो दिन पहले अलका लांबा ने एक प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा राज्य के चुनाव इस तरह से लड़ना चाहती है मानों यह केंद्र सरकार का चुनाव हो.

भाजपा की ओर से राज्य में लगाए जा रहे नए पोस्टरों को दिखाते हुए उन्होंने कहा कि ये पोस्टर भाजपा की बेचारगी को दिखाते हैं. कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने, देश की अर्थव्यवस्था और कोरोना के टीके आदि की बात करते भाजपा ने साबित कर दिया है कि राज्य में पांच साल में सिवाय जनता को ठगने के कुछ नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा में यही बुनियादी फ़र्क है कि कांग्रेस हिमाचल की जनता से हिमाचल के मुद्दों पर वोट मांग रही है और भाजपा केंद्र के कामकाज पर.

उन्होंने कहा कि यह भी विडंबना है कि कोरोना काल में लॉकडाउन, ऑक्सीजन व दवा की कमी और बेहिसाब मौतों का दोष भाजपा के सर पर है और पोस्टर में दावा किया जा रहा है कि भारत का मान बढ़ा. जिस कोरोना की वजह से श्मसान में भी कतार लग गईं और गंगा के पवित्र तट पर हिंदुओं को अपने प्रियजनों की लाशें दफ़्न करनी पड़ीं उस पर शर्मिंदा होने की जगह भाजपा गर्व कर रही है.

लांबा ने कहा कि केंद्र की अर्थव्यवस्था पर झूठ बोलकर भाजपा प्रपंच कर रही है. जिस समय डॉलर के मुकाबले रूपया रसातल में जा पहुंचा है, देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार घट रहा है, महंगाई सर चढ़कर सबको रुला रही है और देश में ग़रीबी बढ़ने के आंकड़े आ रहे हैं उस समय भाजपा अर्थव्यवस्था के मज़बूत होने का दावा कर रही है. उन्होंने कहा है कि जिस समय आरबीआई से लेकर दुनिया की सभी एजेंसियां देश में विकास की दर को घटा रही हैं उस समय ऐसा दावा करना भाजपा की निर्लज्जता को ही दर्शाता है.

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर में हिम्मत हैं तो वे कोरोना से लेकर अर्थव्यवस्था तक किसी भी विषय पर केंद्र की उपलब्धियों पर खुली बहस कर लें. समय और स्थान भी वे तय कर सकते हैं, पर बहस खुली और सार्वजनिक होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि भाजपा को समझ में आ गया है कि रिवाज़ बदलने के नारे से जनता की नाराज़गी नहीं बदलने वाली है इसलिए उसने जयराम की फ़ोटो पोस्टरों और होर्डिंग से गायब करना शुरु कर दिया है. श्रीमती लांबा ने कहा कि जयराम की सरकार जा रही है और कांग्रेस आ रही है यह अब हिमाचल की दीवारों पर लिखा है.

आज़ कांग्रेस प्रवक्ता alkalamba ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 14 अक्तूबर को ठोडो ग्राउंड में कांग्रेस महासचिव श्री मती प्रियंका गांधी जी की परिवर्तन रैली किन मुद्दों पर आधारित है

अलका लांबा जी ने कहा कि १-भाजपा के पोस्टरों से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का चेहरा गायब हो गया है एवं हिमाचल के चुनाव में भाजपा के पास सिर्फ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे हैं ये चुनाव हिमाचल का चुनाव है ना की राष्ट्रीय चुनाव

जो लोग हिमाचल की जनता के मुद्दों पर बात नहीं कर सकते वे उन मुद्दों पर काम कैसे करेंगे २-भाजपा ३७०की बात करती है जबकि कश्मीरी पंडितों को अभी तक पूर्ण न्याय नहीं मिला है यही वजह है भाजपा जम्मू कश्मीर में इस मुद्दे पर बात नहीं करती

यह मुद्दा हिमाचल में उठा रही है तो हिमाचल हर भाई बहन अपने कश्मीरी अवाम के साथ खड़ा है और उस सवाल करेगा कि क्यूं कभी तक न्याय नहीं मिला।

३-उजवला गैस योजना का ढिंढोरा पीटने वाले प्रधानमंत्री जी को ये तक नहीं पता कि लोगों ने गैस के बड़े हुए दामों के कारण सिलेंडर भरवाया ही नहीं है ४-आर्थिक मजबूती की बात करने वाली भाजपा को जरा भी शर्म नहीं आती कि रुपया टूट कर आज ८२ रूपया प्रति डालर हो गया है हिमाचल के लघु उद्योगों धीरे धीरे बंद पड़े हैं और प्रधानमंत्री जी महंगाई का म बोलकर भी राजी नहीं है

जयराम ठाकुर हिमाचल के सबसे कमजोर मुख्यमंत्री साबित हुए हैं जो हिमाचल की जनता के मुद्दों उनकी परेशानियों पर बात ही नहीं कर सकते हैं जो मुख्यमंत्री हिमाचल की जनता की लड़ाई नहीं लड़ सकता वो हिमाचल का विकास कैसे करेंगे।

५- कांग्रेस पार्टी अग्निपथ जैसी योजनाओं से सैना को और सैना की तैयारी करने वाले युवाओं को कमजोर नहीं होने देगी सरकार बनते ही ऐसी सभी योजनाओं को

निरस्त कर के सैना के लिए नयी भर्ती खोली जाएगी ६- आज हिमाचल का व्यापारी परेशान हैं 30 से 60 तक के दामों में हिमाचल की जनता से सेब ख़रीदा जा रहा है जबकि यही सेब अडानी अंबानी के द्वारा बाहर के बाजार में 100 रुपए किलो बेचा जा रहा है

पर अब हिमाचल की जनता जाग गई है और आने वाले दिनों में कांग्रेस को वोट देकर कांग्रेस की सरकार बनाने का कार्य करेगी

Previous Post

हिमाचल में पुरानी पेंशन बहाली को देंगे वोट……

Next Post

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की ऊना रैली की तैयारियों की समीक्षा की

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की ऊना रैली की तैयारियों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की ऊना रैली की तैयारियों की समीक्षा की

Latest News

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने लिए कई अहम निर्णय, देखिए….
Breaking

आचार संहिता के बीच हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक, जानिए क्या लिए निर्णय…

by Himachal Now
May 22, 2026
0

शिमला : आचार संहिता के बीच शुक्रवार को हुई हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक नेप्रदेश की राजनीति, रोजगार और अर्थव्यवस्था तीनों...

Read more
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर मैराथन आयोजित

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर मैराथन आयोजित

May 22, 2026
रामपुर एचपीएस द्वारा मिनी मैराथन का आयोजन

रामपुर एचपीएस द्वारा मिनी मैराथन का आयोजन

May 20, 2026
तेलंगाना के समग्र शिक्षा निदेशक डॉ. ई. नवीन निकोलस ने की समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा से मुलाकात

तेलंगाना के समग्र शिक्षा निदेशक डॉ. ई. नवीन निकोलस ने की समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा से मुलाकात

May 20, 2026
एसजेवीएन ने एनजेएचपीएस में बांध सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

एसजेवीएन ने एनजेएचपीएस में बांध सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

May 19, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने लिए कई अहम निर्णय, देखिए….

आचार संहिता के बीच हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक, जानिए क्या लिए निर्णय…

May 22, 2026
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर मैराथन आयोजित

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर मैराथन आयोजित

May 22, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In