रामपुर : सर्व साधारण को सादर सूचित किया जाता है कि नाथपा बांध में रेडियल गेट के रखरखाव (Maintenance) के लिए दिनांक 31.08.2026 को अपराह्न 03.30 बजे से 4.30 रेडियल गेट नंबर 3 से लगभग 520 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा।
इस प्रकार नाथपा बांध के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में कुल संभावित जल प्रवाह लगभग 601 क्यूमेक्स रहेगा, जिसमें रेडियल गेट से 520 क्यूमेक्स + SFT से 81 क्यूमेक्स पानी शामिल है।
यदि जल की आवक (Inflow) में और वृद्धि होती है, तो अतिरिक्त पानी भी छोड़ा जाएगा। परियोजना प्रमुख ने नदी नालों से दूरी बनाएँ रखने की अपील की है l
यह सूचना वेब पेजेज एवं समाचार पत्र के माध्यम से आवश्यक आगामी प्राथमिकता के आधार पर प्रसारित करे l
आपके सहयोग की अपेक्षा रहेगी l
धन्यवाद।








