• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Thursday, July 16, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

सुरेश कश्यप ने दिग्विजय सिंह और राहुल गांधी पर साधा निशाना

Himachal Now by Himachal Now
January 25, 2023
in Himachal
0
0
SHARES
19
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा सेना का अपमान करने और राहुल गांधी द्वारा उनके बयां को निजी बताकर पल्ला झाड़ने पर जमकर फटकार लगायी।
सुरेश कश्यप ने राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधते हुए सवाल पूछा कि राहुल गांधी, आप हजारों किलोमीटर साथ चलने के बाद भी दिग्विजय सिंह को भारतीय सेना के प्रति सम्मान करना क्यों नहीं सीखा सके? राहुल गांधी के साथ दिग्विजय सिंह कन्याकुमारी से चलकर जम्मू कश्मीर पहुंच गए।
देश की जनता सेना की शहादत का हिसाब नहीं मांगती बल्कि उनके बलिदान को सलाम करती है। यही भारत की परम्परा भी रही है। हम सब लोग देश के लिए जीते हैं और सेना के जवान और अधिकारी देश के लिए शहीद होते हैं।
कश्यप ने राहुल गांधी से सवाल पूछते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं के निजी विचार पर सवाल नहीं है, बल्कि कांग्रेस पार्टी को लेकर गंभीर संवाल है।
• आज के कांग्रेस नेताओं की ट्रेनिंग क्या है?
• आज के कांग्रेस नेताओं का सेना के प्रति सम्मान का स्तर क्या है?
• कांग्रेस पार्टी आतंकवाद के उपर अपने रूख को स्पष्ट करे?
• देश की सुरक्षा के नाम पर अपने रूख को स्पष्ट करे?
आज सेना के बड़े-बडे अधिकारी भी कह रहे हैं सेना के इंस्टीच्यूशनल रिस्पेक्ट पर सवाल खड़े नहीं करने चाहिए। आज आतंकवाद एक बहुत बड़ी चुनौती है। सेना के जवान पाकिस्तानी सीमा से लेकर चीन की सीमा पर देश की सुरक्षा कर रहे हैं। क्या सेना के जवानों के लिए सम्मान के दो शब्द भी नहीं बोल सकते?
कश्यप ने राहुल गांधी द्वारा पहले दिए गए विवादित टिप्पणियों को याद कराते हुए कहा कि क्या राहुल गांधी उन टिप्पणियों को वापस लेंगे? क्या उसके लिए माफी मांगेगे?
• 16 दिसंबर 2022 को राजस्थान के दौसा में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा था कि चीनी सैनिक भारत के सैनिकों को ‘पीट’ रहे हैं। ये भारतीय सेना के लिए बहुत ही अपमानजनक शब्द थे। राहुल गाँधी ने गलत बयानी भी की थी, क्योंकि भारतीय सेना ने उस समय कमाल का शौर्य दिखाया था।
• 23 जून 2022 को गलवान मुद्दे पर राहुल गांधी ने ट्वीट किया था कि क्या चीन ने भारतीय जमीन पर कब्जा किया है? जबकि भारतीय सेना ने चीन को कब्जा करने से रोका था और उन्हें पीछे धकेला था, तब राहुल गांधी ने इस प्रकार का ट्वीट किया था। गलवान की घटना में कर्नल स्तर के अधिकारी सीमा की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे और भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को पीटा था जिससे चीनी सैनिक हताहत भी हुए थे।
• 6 अक्टूबर 2016 को राहुल गांधी ने सेना की वीरता को खून की दलाली कहा था। यह उस समय बयान दिया गया था, जब सर्जिकल स्ट्राइक को सफलता पूर्वक अंजाम देने के लिए भारतीय सेना की चारों ओर तारीफ हो रही थी।
• राहुल गांधी जेएनयू जाकर संसद पर हमला करने वाले मास्टर माइंड अफजल गुरू की बरसी मनाने वाले “टूकड़े टूकड़े गैंग” के साथ खड़े हुए और उनको अपना नैतिक समर्थन दिया था।
• राहुल गांधी ने अमेरिका के राजूदत से कभी कहा था कि अन्य आतंकवाद की तुलना में हिन्दू आतंकवाद कहीं ज्यादा खतरनाक है।
राहुल गांधी के साथ चलने वाले नेताओं में दिग्विजय सिंह का रिकार्ड भी कुछ ऐसा ही है-
• दिग्विजय सिंह ने जाकिर नायक को शांति का दूत बताया था।
• दिग्विजय सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी कहा थे।
• बाटला हाउस कांड में जब आतंकवादी मारे गए थे तब दिग्विजय सिंह आजमगढ़ तक जाकर उनके परिवार से मिले थे और इस एनाकांउटर सवाल खड़ा किया था, जबकि तत्कालीन मनमोहन सिंह की सरकार ने इस मुठभेड़ में शहीद हुए इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था।
• सर्जिकल स्टाइक पर दिग्विजय सिंह का यह कोई नया नहीं बल्कि उनका पुराना राग है। 2015 में कांग्रेस नेता पी चिदाम्बरम ने अखबारों में आर्टिकल लिखा था कि कश्मीर के लोग स्वायत्ता की मांग करते हैं, उनका स्वयत्तता का मतलब आजादी से नहीं है।
• मणिशंकर अय्यर सहित अन्य कांग्रेस नेता भी इस तरह के विवादित बयान बार-बार दिए हैं। कांग्रेस नेताओं द्वारा सेना के बड़े-बड़े अधिकारियों का अपमान भी किया गया।
• कांग्रेस नेता और सलमान खुर्शीद ने “सनराइज ओवर अयोध्या” पुस्तक में लिखा है कि हिन्दुत्व को इस रुप में बढ़ाय जा रहा है जैसे आतंवादी संगठन “बोको हराम” हो।
कश्यप ने कहा कि राहुल गांधी जब भी कांग्रेस नेताओं के बयान पर फंसते हैं, तो उनका सीधा जवाब होता है कि यह उनका निजी विचार है। राहुल गांधी यह भी कह सकते थे कि कांग्रेस नेताओं ने जो भी आपत्तिजनक बयान दिए हैं, उसके लिए हम शर्मिंदा हैं और माफी मांगते हैं। उन्होंने राहुल गांधी को नसीहत दी कि भारतीय सेना देश के लिए बहुत बड़ा एसेट है और उनके बलिदान पर हर भारतीय को गर्व है। हरेक राजनीतिक दल को राजनीति से ऊपर उठकर भारतीय सेना का सम्मान करना चाहिए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस मीडिया प्रभारी जयराम रमेश का वीडियो देखा जिसमें वे एक पत्रकार को फिजिकली सवाल करने से रोक रहे थे जबकि दिग्विजय सिंह जवाब देने के लिए उतने ही उत्साहित नजर आ रहे थे। ऐसा क्यों, क्योंकि कांग्रेस नेताओं को मालूम है कि उनका रुख स्पष्ट नहीं है। इस कारण कांग्रेस पार्टी में ऐसी समस्याएं आती रहती हैं।

Previous Post

व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय के साथ आगे बढ़ रही है प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री

Next Post

सम्मान : हिमाचल प्रदेश के इस किसान को पद्मश्री पुरस्कार

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
सम्मान : हिमाचल प्रदेश के इस किसान को पद्मश्री पुरस्कार

सम्मान : हिमाचल प्रदेश के इस किसान को पद्मश्री पुरस्कार

Latest News

सरकार ने अल्कोहल की अधिक मात्रा वाले औषधि फॉर्मूलेशन के विनियमन को कड़ा करने के लिए औषधि नियम, 1945 में संशोधन किया, अब ये दवाइयां बिना डॉक्टर की अनुमति से नहीं मिलेगी….
Breaking

सरकार ने अल्कोहल की अधिक मात्रा वाले औषधि फॉर्मूलेशन के विनियमन को कड़ा करने के लिए औषधि नियम, 1945 में संशोधन किया, अब ये दवाइयां बिना डॉक्टर की अनुमति से नहीं मिलेगी….

by Himachal Now
July 10, 2026
0

अधिक अल्कोहल युक्त दवाओं के लिए लाइसेंस की आवश्यकता होगी और इन्हें केवल डॉक्टर के पर्चे पर ही दिया जाएगा...

Read more
एचपीएमसी ने शुरू की कांच की बोतलों की बायबैक योजना, खाली बोतल लौटाने पर मिलेगा प्रोत्साहन

एचपीएमसी ने शुरू की कांच की बोतलों की बायबैक योजना, खाली बोतल लौटाने पर मिलेगा प्रोत्साहन

July 8, 2026
हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, IAS और HAS अधिकारियों के तबादले, अधिसूचना जारी, देखिए

हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, IAS और HAS अधिकारियों के तबादले, अधिसूचना जारी, देखिए

July 6, 2026
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने 39.571 मिलियन यूनिट के दूसरे सर्वाधिक एकल-दिवसीय विद्युत उत्पादन के साथ रचा नया कीर्तिमान

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने 39.571 मिलियन यूनिट के दूसरे सर्वाधिक एकल-दिवसीय विद्युत उत्पादन के साथ रचा नया कीर्तिमान

July 5, 2026
प्रधानमंत्री ने एसजेवीएन की 1000 मेगावाट बीकानेर सौर विद्युत परियोजना का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री ने एसजेवीएन की 1000 मेगावाट बीकानेर सौर विद्युत परियोजना का उद्घाटन किया

July 4, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

सरकार ने अल्कोहल की अधिक मात्रा वाले औषधि फॉर्मूलेशन के विनियमन को कड़ा करने के लिए औषधि नियम, 1945 में संशोधन किया, अब ये दवाइयां बिना डॉक्टर की अनुमति से नहीं मिलेगी….

सरकार ने अल्कोहल की अधिक मात्रा वाले औषधि फॉर्मूलेशन के विनियमन को कड़ा करने के लिए औषधि नियम, 1945 में संशोधन किया, अब ये दवाइयां बिना डॉक्टर की अनुमति से नहीं मिलेगी….

July 10, 2026
एचपीएमसी ने शुरू की कांच की बोतलों की बायबैक योजना, खाली बोतल लौटाने पर मिलेगा प्रोत्साहन

एचपीएमसी ने शुरू की कांच की बोतलों की बायबैक योजना, खाली बोतल लौटाने पर मिलेगा प्रोत्साहन

July 8, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In