• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Sunday, May 10, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

जंगल में पेड़ों को लगाने के लिए मिलेंगे प्रति हेक्टेयर 1.20 लाख रुपये, जानिए पूरी जानकारी…

Himachal Now by Himachal Now
September 26, 2025
in Himachal
0
जंगल में पेड़ों को लगाने के लिए मिलेंगे प्रति हेक्टेयर 1.20 लाख रुपये, जानिए पूरी जानकारी…
0
SHARES
18
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पौधों की जीवित रहने की दर के आधार पर समूहों को दी जाएगी प्रोत्साहन राशि

हरित भविष्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने 100 करोड़ रुपये के प्रावधान के साथ समुदायिक-सहभागिता आधारित राजीव गांधी वन संवर्धन योजना शुरू की है। इसका लक्ष्य हरित आवरण बढ़ाना, रोज़गार सृजन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करना है। यह योजना वर्ष 2027 तक ‘हरित और स्वच्छ हिमाचल’ के निर्माण में सहायक साबित हो रही है।
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस योजना के तहत सरकार ने नवीन कदम उठाते हुए पौधरोपण में जनसहभागिता को सुनिश्चित किया है। प्रदेश के महिला मंडल, युवक मंडल, स्वयं सहायता समूह और अन्य पंजीकृत समुदाय-आधारित समूह इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। ये समूह वन क्षेत्रों की बंजर भूमि में पौधरोपण और रख-रखाव, दोनों गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वन आवरण बढ़ाने के लिए, इस योजना से राज्य के हज़ारों ग्रामीणों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोज़गार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी वन संवर्धन योजना राज्य सरकार का एक दूरदर्शी कदम है जो जलवायु परिवर्तन, पारिस्थितिक स्वास्थ्य और ग्रामीण समुदायों के आर्थिक उत्थान, सभी को एक साथ संबोधित करता है।
योजना के तहत पारिस्थितीकीय आवश्यकता व पहुंच के आधार पर प्रत्येक समुदाय आधारित संगठन को पांच हेक्टेयर तक खाली अथवा बंजर वन भूमि आवंटित की जाएगी। वन विभाग अपनी नर्सरियों से गुणवत्तायुक्त पौधों की आपूर्ति सुनिश्चित करेगा और सफल पौधरोपण सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी और मूल्यांकन सुनिश्चित करेगा। इस योजना की सफलता के लिए प्रत्येक समुदाय आधारित संगठन को प्रति हेक्टेयर 1.20 लाख रुपये या भूमि के क्षेत्रफल के अनुपात में धनराशि प्रदान की जाएगी। एक हेक्टेयर से छोटे क्षेत्रों के लिए धनराशि आनुपातिक आधार पर दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, रोपे गए पौधों की सत्यापित जीवित प्रतिशतता दर के आधार पर 1.20 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
पौधों की जियो-टैगिंग और वास्तविक समय की निगरानी के लिए एक समर्पित पोर्टल का उपयोग किया जाएगा और सभी भुगतान इलेक्ट्रॉनिक रूप से समुदाय आधारित संगठनों के बैंक खातों में किए जाएंगे, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी। इस योजना का उद्देश्य न केवल कार्बन पृथक्करण, जल संरक्षण और मृदा स्थिरीकरण में सुधार के माध्यम से पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना है अपितु आजीविका के अवसर पैदा कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना है। इससे वन बहाली में सक्रिय भागीदारी के माध्यम से स्थानीय समुदाय सशक्त होंगे, स्थानीय प्रजातियों के पौधरोपण से जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा और लोगों में वन संरक्षण के प्रति जागरूकता आएगी।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के दृष्टिकोण के अनुसार, यह योजना प्रदेश में हरित आवरण को बढ़ाने में मील पत्थर साबित होगी। इस योजना से जन-सहभागिता के साथ वन क्षेत्रों में देशी प्रजातियों के पौधे लगाकर जैव विविधता को बढ़ावा दिया जाएगा और इससे समूह वित्तीय रूप से भी सशक्त होंगे।

Previous Post

एसजेवीएन ने अपनी 37वीं वार्षिक आम बैठक का आयोजन किया

Next Post

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में हिन्दी-पखवाड़ा 2025 का समापन

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में हिन्दी-पखवाड़ा 2025 का समापन

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में हिन्दी-पखवाड़ा 2025 का समापन

Latest News

हिमाचल पुलिस एवं ड्रग विभाग की बद्दी में एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई : 2.23 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Breaking

हिमाचल पुलिस एवं ड्रग विभाग की बद्दी में एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई : 2.23 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

by Himachal Now
May 8, 2026
0

शिमला : हिमाचल प्रदेश में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत आज दिनांक 08.05.2026 को पुलिस...

Read more
भारत सरकार के सचिव (विद्युत)  पंकज अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश में एसजेवीएन की जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा की

भारत सरकार के सचिव (विद्युत) पंकज अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश में एसजेवीएन की जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा की

May 1, 2026
नगर परिषद रोहडू वह नगर पंचायत नारकंडा के चावन की घोषणा, जानिए कब भरे जाएंगे नामांकन और कब होगी वोटिंग

नगर परिषद रोहडू वह नगर पंचायत नारकंडा के चावन की घोषणा, जानिए कब भरे जाएंगे नामांकन और कब होगी वोटिंग

April 27, 2026
नाथपा बांध पर मॉक ड्रिल से आपदा प्रबंधन व्यवस्था का परीक्षण

नाथपा बांध पर मॉक ड्रिल से आपदा प्रबंधन व्यवस्था का परीक्षण

April 27, 2026
हिमाचल के स्कूलों में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

हिमाचल के स्कूलों में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

April 24, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

हिमाचल पुलिस एवं ड्रग विभाग की बद्दी में एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई : 2.23 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल पुलिस एवं ड्रग विभाग की बद्दी में एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई : 2.23 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

May 8, 2026
भारत सरकार के सचिव (विद्युत)  पंकज अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश में एसजेवीएन की जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा की

भारत सरकार के सचिव (विद्युत) पंकज अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश में एसजेवीएन की जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा की

May 1, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In