चौपाल में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 6 घायल
शिमला, 9 अगस्त :
जिला शिमला के चौपाल में आज दोपहर बाद एक बोलेरो कैम्पर एचपी 63ए-2220 दुर्घटना ग्रस्त हो गई, जिससे इसमें सवाल 6 लोग घायल हो गए। यह वाहन बनाह से गौथ की ओर जा रहा था, जब रास्ते में मानली कैंची के के करीब दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रशासन ने सभी घायलों को 5 हजार रूपए की राहत राशि प्रदान की है तथा इन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों में गोथ निवासी निका राम, रीता व मीरा, हरनाह से दुरमा तथा रोहानघाट से शीतल व मस्तू देवी शामिल है।
राज्यपाल ने किया शिपकिला सैन्य पोस्ट का दौरा
देश का सुरक्षा चक्र हैं हमारे जवान: शुक्ल राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने अपने तीन दिवसीय किन्नौर दौरे में...
Read more