शिमला : हिमाचल प्रदेश में उप चुनावों के दौरान भर्ती प्रक्रिया जारी रहेगी। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग तथा हिमाचल प्रदेश राज्य अधीनस्थ चयन बोर्ड हमीरपुर द्वारा पहले से निर्धारित लिखित परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी। साथ ही पहले से निर्धारित साक्षात्कार भी होंगे, लेकिन परीक्षा के व साक्षात्कार के परिणाम घोषित नहीं किए जायंगे। और न ही किसी भी परीक्षा के लिए नई तिथियां घोषित की जाएंगी। यानी पूर्व निर्धारित परीक्षा ही होगी। अन्य भर्तियों या प्रतियोगी परीक्षाओं में भी यह ही नियम लागू रहेंगे। इसलिए वह युवा अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां जारी रखें और यह न सोचें कि इन्हें उपचुनावों के कारण पोस्टपोन किया जाएगा।
एमडब्ल्यूबी उत्तर भारत की अति महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, लिए गए कई बड़े फैंसले,महत्वपूर्ण पदों पर हुई नियुक्तियां, विशाल सूद बने हिमाचल अध्य्क्ष
हिमाचल के अध्यक्ष-विशाल सूद पँजाब के अध्यक्ष:सुमित खन्ना,बने*जम्मू- कश्मीर के अध्यक्ष-मीर आफताब, धरणी ने कहा:- जुड़े हर साथी को सामाजिक...
Read more