• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Friday, June 26, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Uncategorized

एचआरटीसी टैक्सियों व टेम्पो ट्रेवलर के किराए में की गयी भारी बढ़ोतरी के विरोध में नागरिक सभा ने सौंपा ज्ञापन….

Himachal Now by Himachal Now
October 6, 2022
in Uncategorized
0
एचआरटीसी टैक्सियों व टेम्पो ट्रेवलर के किराए में की गयी भारी बढ़ोतरी के विरोध में नागरिक सभा ने सौंपा ज्ञापन….
0
SHARES
28
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला : शिमला नागरिक सभा की टूटू इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल एचआरटीसी टैक्सियों व टेम्पो ट्रेवलर के किराए में की गयी भारी बढ़ोतरी,शिवनगर से सीटीओ तक एक और टेम्पो ट्रेवलर लगाने तथा सुबह सात बजे दिव्यनगर से शिमला तक एचआरटीसी बस लगाने आदि मुद्दों पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार से मिला व उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रबंध निदेशक ने आश्वासन दिया कि किराया बढ़ोतरी को तर्कसंगत किया जाएगा। उन्होंने टूटू से एक और एचआरटीसी टेम्पो ट्रेवलर लगाने व दिव्यनगर से शिमला के लिए एचआरटीसी बस लगाने पर सहमति व्यक्त की। प्रतिनिधिमंडल में विजेंद्र मेहरा,हेमराज चौधरी,कुंदन शर्मा,रंजीव कुठियाला,बालक राम,बाबू राम,रामप्रकाश,संगीता ठाकुर,विरेन्द्र नेगी,राकेश कुमार,दर्शन लाल,बसन्त सिंह,नरेश कुमार व राजन खाची आदि मौजूद रहे।

नागरिक सभा सह संयोजक विजेंद्र मेहरा,सचिव हेमराज चौधरी व सदस्य कुंदन शर्मा ने एचआरटीसी टैक्सियों व टेम्पो ट्रेवलर की भारी किराया वृद्धि को जनता की जेबों पर डाका डालने वाला कदम करार दिया है। उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन को चेताया है कि अगर तुरन्त किराया बढ़ोतरी को वापिस न लिया गया तो जोरदार आंदोलन होगा। उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन पर लूट व तानाशाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि पूरे शिमला शहर में एचआरटीसी टेम्पो ट्रेवलर व टैक्सियों के किराए में भारी वृद्धि कर दी गयी है। यह किराया वृद्धि 67 प्रतिशत से भी ज़्यादा है। विजयनगर व शिवनगर में इस सेवा का किराया भी 30 से बढ़ाकर 50 कर दिया गया है तथा टूटू से 40 रुपये किराया वसूला जा रहा है जोकि किसी भी रूप में मान्य नहीं है। इसी तरह शिमला शहर के अलग – अलग क्षेत्रों में इस सेवा में भारी किराया वृद्धि की गई है जिसमें सीटीओ से अनाडेल व चुंगीखाना का किराया बढ़ाकर 40 रुपये करना भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि इस किराया वृद्धि से जहां एक ओर यात्रियों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ेगा वहीं दूसरी ओर किराया वृद्धि से इस सेवा का संचालन बुरी तरह प्रभावित होगा क्योंकि भारी किराया वृद्धि से आम जनता इन टेम्पो ट्रेवलर में सवारी नहीं करेगी। कम सवारियों के कारण अंततः यह सरकारी सेवा बन्द करनी पड़ेगी जिस से बुजुर्गों,महिलाओं व बच्चों सहित आम जनता को भारी नुकसान होगा। इस तरह इस सेवा के एक बार फिर निजी क्षेत्र में जाने का दरवाजा खुला जाएगा व जनता का आर्थिक शोषण और तेज हो जाएगा। उन्होंने कहा है कि पिछले वर्ष की तुलना में पेट्रोल डीजल की कीमतें कम हुई हैं तो फिर किस तर्क पर यह किराया वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि यह सेवा एचआरटीसी को मुनाफा दे रही है तो फिर इस भारी किराया वृद्धि के पीछे क्या तर्क है। कहीं यह एचआरटीसी सेवा को जान बूझकर फ्लॉप करने की सुनियोजित साज़िश तो नहीं है। हाल फिलहाल के वर्षों में देश के किसी भी राज्य के अंदर सरकारी परिवहन सेवाओं के किराए में इतनी भारी वृद्धि नहीं की गयी है। इस सेवा का ज़ायज़ किराया होने पर लोग सीटिंग कैपेसिटी से भी डबल संख्या में टेम्पो ट्रेवलर में सफर करते हैं। किराए में 67 प्रतिशत से ज़्यादा वृद्धि होने पर सवारियों की संख्या गिरना तय है क्योंकि शिमला शहर की कामकाजी जनता के पास इतने आर्थिक साधन नहीं हैं। इसलिए एचआरटीसी प्रबंधन को यह किराया वृद्धि तुरन्त वापिस लेनी होगी अन्यथा शिमला नागरिक सभा जनता को लामबंद करके सड़कों पर उतरेगी व जोरदार आंदोलन करेगी।

Previous Post

मोदी की रैली में भीड़ जुटाने के लिए दी सैकड़ों बसें, 2000 रुटों पर नहीं चलीं बसें, सफर के लिए यात्रियों को झेलनी पड़ी भारी परेशानी : गौरव शर्मा

Next Post

शिमला में हुई भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
शिमला में हुई भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक

शिमला में हुई भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक

Latest News

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री डॉ. उमर अब्दुल्ला, शिक्षा मंत्री सकीना इटू से की मुलाकात
Himachal

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री डॉ. उमर अब्दुल्ला, शिक्षा मंत्री सकीना इटू से की मुलाकात

by Himachal Now
June 26, 2026
0

दोनों राज्यों ने शिक्षा क्षेत्र की चुनौतियों, सुधारों, नवाचारों और भविष्य की संभावनाओं पर की विस्तृत चर्चा हिमाचल और जम्मू-कश्मीर...

Read more
SEE Learning से बदलेंगे शिक्षा के मायने: प्रिंसिपल्स और शिक्षकों को दी खास ट्रेनिंग

SEE Learning से बदलेंगे शिक्षा के मायने: प्रिंसिपल्स और शिक्षकों को दी खास ट्रेनिंग

June 24, 2026
हिमाचल में 10 पुलिस अधिकारियों (8 IPS और 2HPS ) के तबादले, देखिए…..

हिमाचल में 10 पुलिस अधिकारियों (8 IPS और 2HPS ) के तबादले, देखिए…..

June 22, 2026
रामपुर एचपीएस एवं लूहरी एचईपी-I में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026

रामपुर एचपीएस एवं लूहरी एचईपी-I में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026

June 21, 2026
मढोल पंचायत विकास, खेल और सामाजिक चेतना का आदर्श उदाहरण: रोहित ठाकुर

मढोल पंचायत विकास, खेल और सामाजिक चेतना का आदर्श उदाहरण: रोहित ठाकुर

June 20, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री डॉ. उमर अब्दुल्ला, शिक्षा मंत्री सकीना इटू से की मुलाकात

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री डॉ. उमर अब्दुल्ला, शिक्षा मंत्री सकीना इटू से की मुलाकात

June 26, 2026
SEE Learning से बदलेंगे शिक्षा के मायने: प्रिंसिपल्स और शिक्षकों को दी खास ट्रेनिंग

SEE Learning से बदलेंगे शिक्षा के मायने: प्रिंसिपल्स और शिक्षकों को दी खास ट्रेनिंग

June 24, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In