• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Tuesday, June 23, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

प्रदेश के कोने कोने में सुक्खू सरकार को उखाड़ फेंकने के लग रहे हैं नारे: जयराम ठाकुर

Himachal Now by Himachal Now
December 4, 2025
in Himachal
0
प्रदेश के कोने कोने में सुक्खू सरकार को उखाड़ फेंकने के लग रहे हैं नारे: जयराम ठाकुर
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अपनी तीन योजना का नाम नहीं बता सकते, हमारी दर्जनों योजना बंद कर दी

सुक्खू सरकार से हर प्रदेशवासी दु:खी, शुल्क, कर, कर्ज और झूठ मुख्यमंत्री की उपलब्धि

अगले विधान सभा चुनाव में हिमाचल के लोग कांग्रेस को ऑल्टो गाड़ी में फिट करेंगे।

अपने आकाओं का खुश करने के लिए पहले दिन से ही सनातन विरोधी बयान दे रहे सुक्खू

धर्मशाला: सुक्खू सरकार की नाकामियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित रैली को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि तीन साल के कार्यकाल में इस सरकार के पास बताने के लिए एक भी योजना नहीं हैं। जनता । तो दूर की बात है कांग्रेस के विधायकों को भी किसी योजना का नाम याद नहीं है। क्योंकि एक भी योजना चलाई नहीं है तो नाम कहां से बताएंगे? इस नाकाम। सरकार न हमारी सरकार द्वारा चलाई गई दर्जनों योजनाएं बंद कर दी हैं। आज कांग्रेस के विधायक प्रदेश के लोगों से नजरें नहीं मिला पाते हैं, उनके फोन नहीं उठा सकते हैं। क्योंकि प्रदेश के लोग कहते हैं कि अपनी योजना नहीं चलानी तो मत चलाओ लेकिन पुरानी तो बंद मत करो। हिमकेयर से इलाज तो होने दो,शगुन और कन्यादान से हमारी बेटियों का विवाह तो होने दो। गृहणी सुविधा के हमारे सिलेंडर न छीनो, स्वावलंबन का स्वरोजगार न छीनो। सहारा योजना छीनकर बेसहारा मत करो। नए स्कूल कॉलेज नहीं देना तो मत दो लेकिन पुराने दो हजार से ज्यादा संस्थान हमसे न छीनों। प्रदेश में पहली बार ऐसी सरकार है जिससे लोग नया कुछ मांग ही नहीं रहे हैं बल्की पुरानी सुविधाएं न बंद करने का ही निवेदन कर रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार पहले दिन से ही हिमाचल के हितों को बेचने के मिशन पर काम कर रही है। धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय का परिसर आज तक क्यों नहीं बना? केंद्र सरकार द्वारा पैसा दिए जाने के बाद पूर्व सरकार द्वारा जमीन की क्लीयरेंस की कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद भी सरकार 30 करोड रुपए क्यों नहीं जमा कर रही है? पालमपुर यूनिवर्सिटी के 112 बीघा से ज्यादा जमीन मुख्यमंत्री ने किस अधिकार के तहत अपने मित्रों को बेची थी। अरे यूनिवर्सिटी में ज्यादा जमीन थी तो वहां कुछ रिसर्च का काम हो सकता था शैक्षणिक गतिविधियां हो सकती थी लेकिन जो मिला उसे बेच दो या मित्रों में बांट दो की नीति से सुक्खू सरकार प्रदेश बहुत नुकसान कर रही है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि जब भी हम प्रदेश के किसी भी कोने में जाते हैं तो हर जगह प्रदेश के लोगों में एक हताशा और निराश दिखाई देती है। विधानसभा सत्र के दौरान जितने भी मैदान हैं, हर जगह किसी ने किसी प्रकार के प्रदर्शन सरकार के खिलाफ चल रहे हैं। प्रदेश का हर वर्ग सरकार को उखाड़ फेंकने को आतुर है। प्रदेश के कोने-कोने में सुक्खू सरकार को उखाड़ फेंकने के नारे लग रहे हैं। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर राजधानी में दिव्यांग जनों के साथ बर्बरता की गई। धर्मशाला में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ बर्बरता की गई। बेटियों को भी मारा गया। प्रदर्शन की परमिशन देने के बाद भी परमिशन न देने की बात सरकार द्वारा की गई इस शर्मनाक कुछ नहीं सकता है।

सुक्खू सरकार से हर प्रदेशवासी दु:खी, शुल्क, कर, कर्ज और झूठ मुख्यमंत्री की उपलब्धि

जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरा प्रदेश सरकार से दुखी है। 3 साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों पर टॉयलेट टैक्स से लेकर, बिजली पानी और अंतिम संस्कार में इस्तेमाल होने वाली लकड़ी पर कर ही कर लादे हैं। । प्रदेश वासियों को पहले से मिल रही है सुविधा के शुल्क में बेतहाशा वृद्धि की है। प्रदेश सरकार लगातार कर्ज पर कर्ज ले रही है और मित्रों को लाभ पर लाभ दे रही है। सरकार का पूरा फोकस मुख्यमंत्री के कुछ चुने मित्रों और कांग्रेस के नेताओं पर है बाकी प्रदेशवासियों के मरने जीने से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। तभी तो सरकार ने निर्लज्जता की पराकाष्ठा को पार करते हुए उसी जगह पर अपने 3 साल के नाकामी भरे कार्यकाल का जस मनाने का फैसला किया है जहां पर दर्जनों जिंदगियां अभी भी मलबे में दफन है। जहां हजारों लोग बेघर हुए हैं और सैकड़ो लोग मारे गए हैं। जिस धनराशि का उपयोग आपदा प्रभावितों को राहत और आवास देने में होना चाहिए था वह धनराशि 3 साल के जश्न और सांस्कृतिक उत्सव में खर्चहोगी। उन्होंने कहा कि जनता का यह उत्साह देखकर यह साफ हो गया कि हिमाचल की जनता कांग्रेस का बिहार से भी बुरा हाल करेगी और अगले विधान सभा चुनाव में हिमाचल के लोग कांग्रेस को ऑल्टो गाड़ी में फिट करेगी।

अपने आकाओं का खुश करने के लिए पहले दिन से ही सनातन विरोधी बयान दे रहे सुक्खू

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले दिन से ही अपने सनातन विरोधी रवैए पर कायम हैं। अपने पहले बयान में भी उन्होंने 97 प्रतिशत हिंदुओं को हराने की बात की थी। उसके बाद से यह सिलसिला लगातार जारी है। पूरी कांग्रेस पार्टी सनातन विरोधी है और अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करके कुर्सी पर बने रहने के लिए ही सुखविंदर सिंह सुक्खू सनातन विरोधी बयान दे रहे हैं। मासूम बच्चों द्वारा राधे-राधे का अभिवादन करने पर सवाल करने का कोई दुख बनता ही नहीं है। इसके बाद भी उनकी मित्र मंडली और प्रोपेगंडा टीम इसे जायज ठहरा रही है।

Previous Post

धर्मशाला में जोरावर स्टेडियम पूरी तरह भरा, सुक्खू सरकार के खिलाफ उमड़ा जनसैलाब

Next Post

सुन्नी क्षेत्र में सोनार तकनीक से होगा सिल्ट पर सर्वेक्षण – उपायुक्त

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
सुन्नी क्षेत्र में सोनार तकनीक से होगा सिल्ट पर सर्वेक्षण – उपायुक्त

सुन्नी क्षेत्र में सोनार तकनीक से होगा सिल्ट पर सर्वेक्षण - उपायुक्त

Latest News

हिमाचल में 10 पुलिस अधिकारियों (8 IPS और 2HPS ) के तबादले, देखिए…..
Breaking

हिमाचल में 10 पुलिस अधिकारियों (8 IPS और 2HPS ) के तबादले, देखिए…..

by Himachal Now
June 22, 2026
0

Read more
रामपुर एचपीएस एवं लूहरी एचईपी-I में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026

रामपुर एचपीएस एवं लूहरी एचईपी-I में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026

June 21, 2026
मढोल पंचायत विकास, खेल और सामाजिक चेतना का आदर्श उदाहरण: रोहित ठाकुर

मढोल पंचायत विकास, खेल और सामाजिक चेतना का आदर्श उदाहरण: रोहित ठाकुर

June 20, 2026
नगर पंचायत जुब्बल में कांग्रेस की ऐतिहासिक वापसी, अनिता चौहान निर्विरोध चेयरमैन एवं राजेश तेजटा निर्विरोध वाइस चेयरमैन निर्वाचित

नगर पंचायत जुब्बल में कांग्रेस की ऐतिहासिक वापसी, अनिता चौहान निर्विरोध चेयरमैन एवं राजेश तेजटा निर्विरोध वाइस चेयरमैन निर्वाचित

June 19, 2026
सर्वसम्मति से चुने गए नगर परिषद रोहड़ू के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जानिए किसको मिली कुर्सी

सर्वसम्मति से चुने गए नगर परिषद रोहड़ू के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जानिए किसको मिली कुर्सी

June 18, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

हिमाचल में 10 पुलिस अधिकारियों (8 IPS और 2HPS ) के तबादले, देखिए…..

हिमाचल में 10 पुलिस अधिकारियों (8 IPS और 2HPS ) के तबादले, देखिए…..

June 22, 2026
रामपुर एचपीएस एवं लूहरी एचईपी-I में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026

रामपुर एचपीएस एवं लूहरी एचईपी-I में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026

June 21, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In