• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Friday, October 23, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

एसजेवीएन के 60 मेगावाट एनएमएचपीएस ने वाणिज्यिक उत्पादन आरंभ किया

Himachal Now by Himachal Now
December 4, 2023
in Himachal
0
0
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला : नन्‍द लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने सूचित किया कि एसजेवीएन ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुना नदी की एक प्रमुख सहायक नदी टोंस नदी पर 60 मेगावाट की नैटवाड़ मोरी जलविदयुत स्टेशन (एनएमएचपीएस) की दोनों इकाइयों को कमीशन कर दिया है। कठोर परीक्षणों से गुजरने और राष्ट्रीय ग्रिड के साथ सफल सिंक्रोनाइजेशन के पश्‍चात दोनों इकाइयाँ अब वाणिज्यिक रूप से विदयुत उत्पादन कर रही हैं। इस उपलब्धि के साथ, अब कंपनी की स्थापित उत्पादन क्षमता 2152 मेगावाट हो गई है।

परियोजना के निर्माण में शामिल सभी व्यक्तियों के प्रयासों की सराहना करते हुए नन्‍द लाल शर्मा ने आगे बताया कि परियोजना प्रतिवर्ष 265.5 मिलियन यूनिट का विदयुत उत्‍पादन करेगी। विदयुत की निकासी एसजेवीएन द्वारा निर्मित बैनोल से स्नेल तक 37 किमी लंबी 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन के माध्यम से की जाएगी। इस परियोजना में एक डायवर्जन संरचना शामिल है जो 18.5 मीटर ऊंची और शीर्ष पर 50 मीटर लंबी है। यहां से पानी को 5.6 मीटर व्यास वाली 4.33 किलोमीटर लंबी हेड रेस टनल में डायवर्ट किया गया है। प्रत्‍येक 30 मेगावाट की दो विदयुत उत्पादन इकाइयों से युक्‍त विदयुत गृह एक भूमिगत संरचना है। परियोजना को 75.3 क्यूबिक मीटर प्रति सेकंड के डिस्चार्ज के लिए डिजाइन किया गया है, जबकि हेड 90.76 मीटर है।

नन्‍द लाल शर्मा ने कहा कि केंद्रीय विदयुत मंत्री, आर.के. सिंह और उत्तराखंड के पूर्व माननीय मुख्यमंत्री, त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वर्ष 2018 में मोरी में नैटवाड़ मोरी जल विद्युत परियोजना की आधारशिला रखी थी। परियोजना की कमीशनिंग के पश्‍चात, उत्‍तराखंड राजय को रॉयल्‍टी के रूप में 12% नि:शुल्‍क विदयुत की आपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा, प्रत्‍येक परियोजना प्रभावित परिवार को दस वर्षों तक प्रति माह 100 यूनिट विदयुत की लागत के बराबर राशि प्रदान की जाएगी।

परियोजना से संरचनात्‍मक विकास तथा प्रत्‍यक्ष एवं अप्रत्‍यक्ष रोजगार के सृजन के साथ-साथ क्षेत्र समग्र विकास के युग का आंरभ होगा। कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत सतलुज संजीवनी मोबाइल हेल्थ वैन, कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम, खेल एवं सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना, संरचनात्‍मक कार्य जैसी विभिन्न गतिविधियाँ स्थानीय जनता को लाभान्वित कर रही हैं।

उत्‍कृष्‍ट प्रगति पथ पर चलते हुए, एसजेवीएन, एक अग्रणी विदयुत सीपीएसयू, भारत सरकार के ऊर्जा लक्ष्‍यों में योगदान करने के लिए समर्पित है। कंपनी ने वर्ष 2026 तक 12,000 मेगावाट का मिशन तथा वर्ष 2040 तक 50,000 मेगावाट की स्‍थापित क्षमता का साझा विजन निर्धारित किया है ।

Previous Post

छत्तीसगढ़ में हुए घोटालो के पैसे का इस्तेमाल हिमाचल चुनाव में, जांच का विषय : जयराम

Next Post

शिक्षा मंत्री ने बुशहर क्षेत्र में युवक मंडल कायना द्वारा आयोजित तीसरी क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत

Latest News

एसजेवीएन द्वारा 29वें आंतर-सीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट का आयोजन
Himachal

एसजेवीएन द्वारा 29वें आंतर-सीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट का आयोजन

by Himachal Now
October 22, 2026
0

शिमला: भूपेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने निगम द्वारा आयोजित 29वें आंतर-सीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट के आरंभ पर भाग...

Read more
“”विजयदशमी पर सिंदूर उत्सव के साथ माँ दुर्गा का विसर्जन””सायंकाल रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया

“”विजयदशमी पर सिंदूर उत्सव के साथ माँ दुर्गा का विसर्जन””सायंकाल रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया

October 21, 2026
हिमाचल में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए आयोग गठित, देखिए जारी अधिसूचना…

हिमाचल में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए आयोग गठित, देखिए जारी अधिसूचना…

October 14, 2026
नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन को प्रतिष्ठित डब्ल्यूएसओ-इंडिया प्लेटिनम अवार्ड से नवाज़ा गया

नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन को प्रतिष्ठित डब्ल्यूएसओ-इंडिया प्लेटिनम अवार्ड से नवाज़ा गया

October 14, 2026
निष्काम सृजन फाउंडेशन ने बालिका आश्रम मशोबरा में बालिकाओं संग मनाई नवरात्रों की शुरुआत

निष्काम सृजन फाउंडेशन ने बालिका आश्रम मशोबरा में बालिकाओं संग मनाई नवरात्रों की शुरुआत

October 11, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

एसजेवीएन द्वारा 29वें आंतर-सीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट का आयोजन

एसजेवीएन द्वारा 29वें आंतर-सीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट का आयोजन

October 22, 2026
“”विजयदशमी पर सिंदूर उत्सव के साथ माँ दुर्गा का विसर्जन””सायंकाल रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया

“”विजयदशमी पर सिंदूर उत्सव के साथ माँ दुर्गा का विसर्जन””सायंकाल रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया

October 21, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In