• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Saturday, June 27, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home National

एसजेवीएन ने 3000 मेगावाट जलविद्युत एवं सौर विद्युत परियोजनाओं के लिए एमओयू हस्ताक्षरित किया

Himachal Now by Himachal Now
December 1, 2022
in National
0
एसजेवीएन ने 3000 मेगावाट जलविद्युत एवं सौर विद्युत परियोजनाओं के लिए एमओयू हस्ताक्षरित किया
0
SHARES
52
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2022 के दौरान किये हस्ताक्षर


शिमला : भुवनेश्वर में एसजेवीएन की पूर्ण स्वामित्व वाली अधीनस्‍थ कंपनी एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एसजीईएल) और ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ ओडिशा (जीआरआईडीसीओ) के मध्‍य समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित किया गया। संयुक्त उद्यम कंपनी को शामिल करके ओडिशा में 1000 मेगावाट जलविद्युत परियोजना और 2000 मेगावाट सौर विद्युत परियोजना के विकास के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, माननीय विद्युत मंत्री प्रताप केसरी देव और एसजेवीएन के अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नन्‍द लाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस ऐतिहासिक अवसर पर, ए.के. सिंह, निदेशक (वित्त), एस.एल. शर्मा, सीईओ (एसजीईएल) सहित राज्य सरकार, एसजेवीएन और एसजीईएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे ।
नन्‍द लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एसजेवीएन ने कहा कि 1000 मेगावाट जल विद्युत परियोजना और 2000 मेगावाट सौर विद्युत परियोजना के विकास से ओडिशा में 20,000 करोड़ रुपए का निवेश लक्षित होगा। 2000 मेगावाट सौर विद्युत परियोजना से प्रथम वर्ष में 4207 मिलियन यूनिट और 25 वर्षों की अवधि में लगभग 96797 मिलियन यूनिट का संचयी उत्पादन होने की संभावना है। इस परियोजना की कमीशनिंग से प्रथम वर्ष के लिए 206143 टन और पूरे जीवन काल के लिए 4743053 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी।
नन्‍द लाल शर्मा ने कहा कि “यह समझौता ज्ञापन हरित ऊर्जा पैदा करने, नए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर, स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा देने, कार्बन उत्सर्जन में कमी, राज्य के सततशील और समग्र विकास के लिए एसजीईएल और जीआरआईडीसीओ के मध्‍य संयुक्त उद्यम के गठन का मार्ग प्रशस्त करेगा। इससे हरित उत्पादन क्षमता भी बढ़ेगी और ओडिशा के नवीकरणीय खरीद दायित्व लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिलेगी।
मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2022 के दौरान नन्‍द लाल शर्मा ने अन्य प्रतिष्ठित गणमान्यों के साथ ‘टुवर्ड्स ग्रीनर एनर्जी’ विषय पर पैनल चर्चा में भी भाग लिया।
एसजेवीएन का वर्तमान कुल पोर्टफोलियो लगभग 42,000 मेगावाट है और इसमें से लगभग 97% गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों पर आधारित है, जिसकी उपस्थिति अखिल भारत और विदेशों में है। कंपनी ने हाल ही के वर्षों में अभूतपूर्व वृद्धि हासिल की है और अब विकास के विभिन्न चरणों में 69 परियोजनाएं हैं। एसजेवीएन ने वर्ष 2023 तक 5000 मेगावाट, 2030 तक 25000 मेगावाट और वर्ष 2040 तक 50000 मेगावाट क्षमता के अपने साझा विजन को 2030 तक गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से 50% ऊर्जा प्राप्त करने के भारत सरकार के लक्ष्य के साथ संरेखित किया है। एक रणनीतिक और विश्वसनीय भागीदार के रूप में, एसजेवीएन देश के स्वच्छ विद्युत के सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की योजना बना रहा है।

Previous Post

खुद को कट्टर ईमानदार बताने वालों के मंत्री आज जेल में : जयराम ठाकुर

Next Post

आज का पंचांग, जानिए शुभ व चौघड़ियां मुहूर्त्त (2 दिसम्बर, 2022)

Himachal Now

Himachal Now

Next Post

आज का पंचांग, जानिए शुभ व चौघड़ियां मुहूर्त्त (2 दिसम्बर, 2022)

Latest News

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री डॉ. उमर अब्दुल्ला, शिक्षा मंत्री सकीना इटू से की मुलाकात
Himachal

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री डॉ. उमर अब्दुल्ला, शिक्षा मंत्री सकीना इटू से की मुलाकात

by Himachal Now
June 26, 2026
0

दोनों राज्यों ने शिक्षा क्षेत्र की चुनौतियों, सुधारों, नवाचारों और भविष्य की संभावनाओं पर की विस्तृत चर्चा हिमाचल और जम्मू-कश्मीर...

Read more
SEE Learning से बदलेंगे शिक्षा के मायने: प्रिंसिपल्स और शिक्षकों को दी खास ट्रेनिंग

SEE Learning से बदलेंगे शिक्षा के मायने: प्रिंसिपल्स और शिक्षकों को दी खास ट्रेनिंग

June 24, 2026
हिमाचल में 10 पुलिस अधिकारियों (8 IPS और 2HPS ) के तबादले, देखिए…..

हिमाचल में 10 पुलिस अधिकारियों (8 IPS और 2HPS ) के तबादले, देखिए…..

June 22, 2026
रामपुर एचपीएस एवं लूहरी एचईपी-I में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026

रामपुर एचपीएस एवं लूहरी एचईपी-I में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026

June 21, 2026
मढोल पंचायत विकास, खेल और सामाजिक चेतना का आदर्श उदाहरण: रोहित ठाकुर

मढोल पंचायत विकास, खेल और सामाजिक चेतना का आदर्श उदाहरण: रोहित ठाकुर

June 20, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री डॉ. उमर अब्दुल्ला, शिक्षा मंत्री सकीना इटू से की मुलाकात

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री डॉ. उमर अब्दुल्ला, शिक्षा मंत्री सकीना इटू से की मुलाकात

June 26, 2026
SEE Learning से बदलेंगे शिक्षा के मायने: प्रिंसिपल्स और शिक्षकों को दी खास ट्रेनिंग

SEE Learning से बदलेंगे शिक्षा के मायने: प्रिंसिपल्स और शिक्षकों को दी खास ट्रेनिंग

June 24, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In