• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Sunday, April 19, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

एसजेवीएन ने ‘भारतीय विद्युत मार्किट – आगामी राह’ विषय पर सेमिनार आयोजित किया

Himachal Now by Himachal Now
November 13, 2024
in Himachal
0
एसजेवीएन ने ‘भारतीय विद्युत मार्किट – आगामी राह’ विषय पर सेमिनार आयोजित किया
0
SHARES
45
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला: एसजेवीएन ने नई दिल्ली स्थित स्कोप कन्वेंशन सेंटर में ‘भारतीय विद्युत मार्किट – आगामी राह’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया। इस अवसर पर केंद्रीय विद्युत विनियामक आयोग (सीईआरसी) के पूर्व सदस्य अरुण गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ए. के. सिंह, निदेशक(वित्‍त), एसजेवीएन तथा श्री अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक), एसजेवीएन भी उपस्थित रहे।

सीईआरसी के पूर्व सदस्य अरुण गोयल ने भारतीय विद्युत मार्किट के भविष्य के प्रति आशा व्यक्त की तथा इस क्षेत्र में वार्ता और सहयोग को बढ़ावा देने में एसजेवीएन जैसे संगठनों की भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारत का विद्युत मार्किट अपार संभावनाओं एवं विकास के दौर में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने अवगत करवाया कि साझेदारी, नवोन्मेषी समाधानों और सततशीलता के प्रति प्रतिबद्धता के माध्यम से हम एक सुगम एवं प्रतिस्पर्धी मार्किट बना सकते हैं जो हमारी बढ़ती अर्थव्यवस्था की ऊर्जा मांगों को पूर्ण कर सके।

इस अवसर पर बोलते हुए . ए के.सिंह, निदेशक(वित्‍त), एसजेवीएन ने कहा कि भारत के अग्रणी विद्युत क्षेत्र उद्यमों में से एक एसजेवीएन देश के कुशल, किफायती और सतत ऊर्जा के विजन के साथ अपने प्रचालनों को सक्रिय रूप से संरेखित कर रहा है। जनवरी 2022 में, एसजेवीएन को श्रेणी-I ट्रेडिंग लाइसेंस प्रदान किया गया, जिससे उसे विद्युत व्यापार प्रचालन आरंभ करने की अनुमति हासिल हुई। तब से, कंपनी ने अखिल भारत में विभिन्‍न ग्राहकों की अपेक्षाओं को पूर्ण करने के लिए अल्प, मध्यम एवं दीर्घकालिक ऊर्जा अनुबंधों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, विद्युत ट्रेडिंग में एक प्रमुख कारोबारी के रूप में स्‍वयं को स्थापित किया है।

इस अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए  अजय कुमार शर्मा, निदेशक(कार्मिक), एसजेवीएन ने भारत के ऊर्जा ट्रांजिशन का समर्थन करने एवं सततशील लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि कंपनी के व्यापारिक प्रचालन अखिल भारत में लाखों व्‍यक्तियों को सततशील, विश्वसनीय और किफायती विद्युत उपलब्ध कराने के अपने मिशन के अनुरूप हैं, जो जिम्मेदार ऊर्जा विकास के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हैं।

इस सेमिनार ने भारतीय विद्युत मार्किट की परिवर्तित गतिशीलता पर ज्ञान साझा करने के लिए एक मूल्यवान मंच प्रदान किया, जिसमें भारत के ऊर्जा लक्ष्यों को समर्थन देने के लिए नवाचारों, नियामक फ्रेमवर्क तथा मार्गों पर चर्चा की गई।

सेमिनार के दौरान, भारतीय विद्युत मार्किट को आगे बढ़ाने हेतु उद्योग विशेषज्ञों द्वारा कई प्रस्तुतियाँ और वार्ताएँ साझा की। विशेषज्ञों ने विद्युत मार्किट विनियमन में हाल ही में हुए अपडेट पर प्रकाश डालते हुए अधिक पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी मार्किट बनाने के उद्देश्य से नीतियों की समीक्षा की। वक्ताओं ने ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने और विद्युत ट्रांसमिशन नेटवर्क तक समान पहुँच सुनिश्चित करने में जीएनए फ्रेमवर्क के महत्व पर चर्चा की। सेमिनार का समापन एक पैनल चर्चा के साथ हुआ, जिसमें भारत के विद्युत मार्किट के भविष्य की ट्राजेक्‍टरी पर विभिन्‍न संभावनाएं उजागर हुई।

Previous Post

दो HAS अधिकारियों के तबादले, सचिवालय सेवा के 4 अधिकारी पदोन्नत….

Next Post

हिमाचल में सभी 6 CPS को तुरंत प्रभाव से हटाने के आदेश, भाजपा ने किया स्वागत……

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
हिमाचल में सभी 6 CPS को तुरंत प्रभाव से हटाने के आदेश, भाजपा ने किया स्वागत……

हिमाचल में सभी 6 CPS को तुरंत प्रभाव से हटाने के आदेश, भाजपा ने किया स्वागत……

Latest News

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए कई अहम निर्णय, देखिए
Breaking

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए कई अहम निर्णय, देखिए

by Himachal Now
April 17, 2026
0

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की...

Read more

पंचायती राज चुनावः मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने का अंतिम मौका

April 17, 2026
पंचायत चुनाव में आरक्षण रोस्टर….

पंचायत चुनाव में आरक्षण रोस्टर….

April 9, 2026
हिमाचल में अब नहीं मिलेगी सेवा विस्तार या पुनर्नियुक्ति, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

हिमाचल में अब नहीं मिलेगी सेवा विस्तार या पुनर्नियुक्ति, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

April 7, 2026
एसजेवीएन ने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, 200 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

एसजेवीएन ने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, 200 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

April 6, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए कई अहम निर्णय, देखिए

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए कई अहम निर्णय, देखिए

April 17, 2026

पंचायती राज चुनावः मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने का अंतिम मौका

April 17, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In