• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Saturday, July 18, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

प्रियंका गांधी ने कुल्लू व मण्डी में आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया

Himachal Now by Himachal Now
September 12, 2023
in Himachal
0
प्रियंका गांधी ने कुल्लू व मण्डी में आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया
0
SHARES
25
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


प्रियंका गांधी ने कहा प्रदेश के लोगों ने मजबूती से आपदा का सामना किया
मुख्यमंत्री ने कहा केन्द्र सरकार को राज्य की उदारतापूर्वक मदद करनी चाहिए

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज जिला कुल्लू में भारी बारिश के कारण आपदाग्रस्त स्थानों का दौरा किया और प्रभावितों से भेंट की। दोनों नेताओं ने कुल्लू के संगम ब्रिज तथा मनाली के आलू ग्राउंड सहित विभिन्न स्थानों का बारिश से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। लोगों ने प्रियंका गांधी को अवगत कराया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और राज्य सरकार ने आपदा में उन्हें हर संभव मदद प्रदान की है।


मनाली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने आपदा का मजबूती के साथ एकजुट होकर सामना किया है और राज्य के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, सभी मंत्री और कांग्रेस के विधायकों ने ग्राउंड जीरो पर रहकर लोगों की मदद की है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग श्रमदान कर रहे हैं और बढ़-चढ़ कर आर्थिक मदद भी प्रदान कर रहे हैं। जिस भावना के साथ राज्य के सभी लोगों ने इस मुश्किल घड़ी का सामना किया है, वह पूरे देश के लिए मिसाल है। राज्य सरकार अपने संसाधनों से प्रभावित परिवारों की भरपूर मदद करने का प्रयास कर रही है, लेकिन केंद्र सरकार की मदद के बिना हिमाचल प्रदेश को फिर से पटरी पर लाना मुश्किल है इसलिए केंद्र सरकार को इस त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए और हिमाचल प्रदेश की खुल कर मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को हिमाचल प्रदेश की मदद करते हुए यह नहीं देखना चाहिए कि राज्य में कांग्रेस की सरकार है या भाजपा की।
प्रियंका गांधी ने कहा कि आपदा में बागबानों और किसानों को काफी नुकसान पहुँचा है और केंद्र सरकार को उनके बारे में भी सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ बड़े उद्योगपतियों ने हिमाचल प्रदेश में सेब के दाम घटाए हैं, जिससे सेब बागवानों को घाटा हो रहा है। यही नहीं केंद्र सरकार ने वॉशिंगटन एप्पल पर इंपोर्ट डयूटी को भी कम कर दिया है, जिससे हिमाचल प्रदेश के सेब बागबानों को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि आपदा में पहले ही हिमाचल प्रदेश का नुकसान हुआ है, ऐसे में केंद्र सरकार को हिमाचल प्रदेश के बागवानों के हितों के बारे में सोचना चाहिए।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन में भी वह रात्रि भोज के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले और उनसे राज्य में बारिश से हुए नुकसान को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज स्वयं आपदा से हुए नुकसान को अपनी आंखों से देखा है और इससे पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी भी हिमाचल प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त, 2023 तक राज्य सरकार ने आपदा के कारण 8000 करोड़ रुपये के दावे केन्द्र सरकार को भेजे हैं। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त से 14 अगस्त के बीच भी बारिश के कारण प्रदेश में जानमाल को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि अब तक 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है तथा केंद्र सरकार को राज्य की खुल कर मदद करनी चाहिए।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश के कारण घर क्षतिग्रस्त होने से जो लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं, उन्हें प्रदेश सरकार किराए पर आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाएगी। मकान का किराया प्रदेश सरकार वहन करेगी। इसके दृष्टिगत दो व तीन कमरों के सेट किराए पर लेने का प्रावधान किया जाएगा और सभी उपायुक्तों को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
इस अवसर पर कुल्लू फल उत्पादक एवं मंडल कटराई ने आपदा राहत कोष में 5 लाख रुपये तथा मनाली निवासी ऊषा राणा ने एक लाख रुपये के चेक मुख्यंमत्री को प्रदान किए।
इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्षा प्रतिभा सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक भुवनेश्वर गौड़ और रवि ठाकुर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, उपायुक्त आशुतोष गर्ग सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस के बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के देयोरी गांव में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ितों से मिलकर उनका दुःख-दर्द बांटा और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिया।
उन्होंने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देयोरी के भवन को हुए नुकसान का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला तथा पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर व प्रकाश चौधरी उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रियंका गांधी ने कहा कि वह हिमाचल में परिवार के एक सदस्य के नाते अपना कर्तव्य समझते हुए स्वजनों के दुःख-दर्द बांटने आई हैं। उनकी कोशिश है कि आपदा के कारण जो समस्याएं लोगों को आई हैं वे जल्द हल हों।
प्रियंका गांधी ने कहा कि हम सब मिलजुलकर, एकजुट होकर, एक दूसरे की मदद करके, हाथ थाम कर आगे बढ़ते हुए इस आपदा से उबरेंगे। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि यहां आते समय रास्ते में कुछ महिलाएं उनसे मिलीं तथा उन्होंने बताया कि वे पिछले 10 दिनों से श्रमदान करके सड़क बहाली के कार्य में सहयोग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर आपदा से निपटने की भावना यहां के लोगों की बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि हिमाचलवासी उनका परिवार हैं और वे केंद्र सरकार के समक्ष प्रदेश की आवाज उठाएंगी तथा जनता की समस्याओं को हल करने का प्रयास करेंगी।
उन्होंने केंद्र सरकार से हिमाचल को राष्ट्रीय आपदा राज्य घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल में हुए भारी नुकसान पर राजनीति करने के बजाए हिमाचल की उदारतापूर्वक मदद करे ताकि अधिक से अधिक प्रभावितों को राहत प्रदान की जा सके ।
उन्होंने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री तथा उनके मंत्रीमंडल के सदस्यों ने इस आपदा में दिन-रात मेहनत करके लोगों के बीच जाकर उनका दुःख-दर्द समझा तथा उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई ।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में आई आपदा में जिन प्रभावितों के घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, हिमाचल सरकार उन्हें अपने संसाधनों से समुचित सुविधा मुहैया कराएगी। जिनके मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, डंगे टूटे हैं अथवा पशुधन और फसल को नुकसान पहुंचा है, सरकार उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिलकर इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार आपदा पीड़ितों की मदद के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने आपदा राहत कोष में उदारता से अंशदान के लिए प्रदेशवासियों और सभी दानवीरों का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने हिमाचल के कठिन क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की पीड़ा साझा करने और हिम्मत बढ़ाने के लिए प्रदेशवासियों की ओर से प्रियंका गांधी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
सांसद प्रतिभा सिंह ने आपदा में केंद्र से उपयुक्त मदद न मिलने पर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने संसाधनों से लोगों की मदद कर रही है। केंद्र सरकार से उचित सहायता मिलती तो लोगों को व्यापक स्तर पर राहत देने में मदद मिलती।
पूर्व मंत्री, कौल सिंह ठाकुर ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र में हुए नुकसान से अवगत कराया।
इस दौरान कांग्रेस नेता व जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर, कांग्रेस नेता व विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सरकाघाट से पार्टी प्रत्याशी रहे पवन ठाकुर, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी, वरिष्ठ अधिकारी तथा स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।

Previous Post

दिल्ली रैली में हिमाचल से जायेंगे 10,000 कर्मचारी

Next Post

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए अहम निर्णय, नौकरियों का खोला पिटारा, देखिए :

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए अहम निर्णय, नौकरियों का खोला पिटारा, देखिए :

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए अहम निर्णय, नौकरियों का खोला पिटारा, देखिए :

Latest News

आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर बुशहर में रोगियों की जाँच सुविधा को सुदृढ़ करने हेतु Fully Auto Bio Chemistry Analyzer मशीन का  शुभारम्भ, एसजेवीएन फाउंडेशन ने सीएसआर के तहत डोनेट की है मशीन…
Himachal

आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर बुशहर में रोगियों की जाँच सुविधा को सुदृढ़ करने हेतु Fully Auto Bio Chemistry Analyzer मशीन का शुभारम्भ, एसजेवीएन फाउंडेशन ने सीएसआर के तहत डोनेट की है मशीन…

by Himachal Now
July 18, 2026
0

                                                                                                         रामपुर: एसजेवीएन फाउंडेशन के तत्वावधान में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत रामपुर जल विद्युत स्टेशन, बायल द्वारा...

Read more
सरकार ने अल्कोहल की अधिक मात्रा वाले औषधि फॉर्मूलेशन के विनियमन को कड़ा करने के लिए औषधि नियम, 1945 में संशोधन किया, अब ये दवाइयां बिना डॉक्टर की अनुमति से नहीं मिलेगी….

सरकार ने अल्कोहल की अधिक मात्रा वाले औषधि फॉर्मूलेशन के विनियमन को कड़ा करने के लिए औषधि नियम, 1945 में संशोधन किया, अब ये दवाइयां बिना डॉक्टर की अनुमति से नहीं मिलेगी….

July 10, 2026
एचपीएमसी ने शुरू की कांच की बोतलों की बायबैक योजना, खाली बोतल लौटाने पर मिलेगा प्रोत्साहन

एचपीएमसी ने शुरू की कांच की बोतलों की बायबैक योजना, खाली बोतल लौटाने पर मिलेगा प्रोत्साहन

July 8, 2026
हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, IAS और HAS अधिकारियों के तबादले, अधिसूचना जारी, देखिए

हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, IAS और HAS अधिकारियों के तबादले, अधिसूचना जारी, देखिए

July 6, 2026
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने 39.571 मिलियन यूनिट के दूसरे सर्वाधिक एकल-दिवसीय विद्युत उत्पादन के साथ रचा नया कीर्तिमान

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने 39.571 मिलियन यूनिट के दूसरे सर्वाधिक एकल-दिवसीय विद्युत उत्पादन के साथ रचा नया कीर्तिमान

July 5, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर बुशहर में रोगियों की जाँच सुविधा को सुदृढ़ करने हेतु Fully Auto Bio Chemistry Analyzer मशीन का  शुभारम्भ, एसजेवीएन फाउंडेशन ने सीएसआर के तहत डोनेट की है मशीन…

आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर बुशहर में रोगियों की जाँच सुविधा को सुदृढ़ करने हेतु Fully Auto Bio Chemistry Analyzer मशीन का शुभारम्भ, एसजेवीएन फाउंडेशन ने सीएसआर के तहत डोनेट की है मशीन…

July 18, 2026
सरकार ने अल्कोहल की अधिक मात्रा वाले औषधि फॉर्मूलेशन के विनियमन को कड़ा करने के लिए औषधि नियम, 1945 में संशोधन किया, अब ये दवाइयां बिना डॉक्टर की अनुमति से नहीं मिलेगी….

सरकार ने अल्कोहल की अधिक मात्रा वाले औषधि फॉर्मूलेशन के विनियमन को कड़ा करने के लिए औषधि नियम, 1945 में संशोधन किया, अब ये दवाइयां बिना डॉक्टर की अनुमति से नहीं मिलेगी….

July 10, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In