• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Sunday, June 14, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

प्रदेश में बंजर पहाड़ियों के वनीकरण के लिए चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा पौधरोपणः मुख्यमंत्री

Himachal Now by Himachal Now
February 21, 2023
in Himachal
0
प्रदेश में बंजर पहाड़ियों के वनीकरण के लिए चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा पौधरोपणः मुख्यमंत्री
0
SHARES
21
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री ने कैम्पा के शासी निकाय की प्रथम बैठक की अध्यक्षता की

प्रत्येक वन मंडल में मॉडल नर्सरी विकसित की जाएगी

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार देर सायं हिप्पा में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रतिपूरक वनीकरण कोष प्रबन्धन और योजना प्राधिकरण (कैम्पा) की शासी निकाय की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वर्ष 2023-24 में हिमाचल प्रदेश कैम्पा के अन्तर्गत प्रदेश के बंजर वन क्षेत्रों के वनीकरण के लिए नई पहल की जाएगी।
उन्होंने कहा कि छोटे क्षेत्रों के पौधरोपण के बजाय बंजर पहाड़ियों के वनीकरण के लिए बड़े क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से पौधरोपण किया जाएगा। जलवायु परिस्थितियों के अनुसार पौधे रोपित किए जाएंगे और इस कार्य के लिए समर्पित कर्मचारियों को नियुक्त किया जाएगा जो जिम्मेदार और जवाबदेह तरीके से इनके संरक्षण का कार्य करेंगे। प्रदेश सरकार की व्यवस्था परिवर्तन की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि हरित राज्य के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बंजर वन भूमि के वनीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 12 जिलों में 256 हैक्टेयर से अधिक बंजर वन भूमि क्षेत्र को चिन्हित किया गया है तथा 5 वर्षों के दौरान यहां रोपित पौधों का उचित रखरखाव भी सुनिश्चित किया जाएगा। इस कार्य के लिए 8.83 करोड़ रुपये की राशि प्रस्तावित की गई है। इस अभियान में क्षेत्र के स्थानीय प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी ताकि इसे जन अभियान बनाया जा सके। उन्होंने पौधरोपण के उपरांत इसकी समुचित निगरानी करने तथा संबंधित उपमंडलाधिकारियों को निगरानी प्रक्रिया में सम्मिलित करने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023-24 में प्रदेश के प्रत्येक वन मंडल में एक मॉडल नर्सरी विकसित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन सभी 45 नर्सरियों में केंचुआ खाद इकाई, पॉलीहाउस, ग्रीनहाउस, स्प्रिंकलर, रूट ट्रेनर्स और टिशू कल्चर लैब इत्यादि की सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे नर्सरी की अधोसंरचना को सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी। नर्सरी तैयार करने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा और यह देशभर में किए जा रहे नवीन कार्यों को साझा करने के लिए उत्कृष्ट केन्द्र साबित होंगे। यह मॉडल नर्सरी प्रदेश की वन्य संपदा के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए विस्तार केन्द्रों के रूप में भी कार्य करेंगी।
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने भी इस अवसर पर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।
प्रधान सचिव, वन एवं शासी निकाय के सदस्य सचिव ओंकार चंद शर्मा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया और प्रधान मुख्य अरण्यपाल (हॉफ) विनोद कुमार तिवारी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन्य जीव) राजीव कुमार, सहायक प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं कैम्पा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नागेश गुलेरिया, कैम्पा की उप-मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रीति भंडारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

Previous Post

शिमला में जनसम्पर्क अभियान चलाएगी सीपीआईएम

Next Post

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर भंग, देखिए अब क्या रहेगी व्यवस्था……

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर भंग, देखिए अब क्या रहेगी व्यवस्था……

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर भंग, देखिए अब क्या रहेगी व्यवस्था......

Latest News

स्कूलों में पढ़ाई के साथ फिटनेस भी, 74 पीएम श्री विद्यालयों में बन रहे ओपन जिम
Himachal

स्कूलों में पढ़ाई के साथ फिटनेस भी, 74 पीएम श्री विद्यालयों में बन रहे ओपन जिम

by Himachal Now
June 12, 2026
0

14 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में भी मिलेंगी आधुनिक फिटनेस सुविधाएं शिमला : समग्र शिक्षा प्रदेश के स्कूली बच्चों को...

Read more
बच्चों के समग्र विकास में भावनात्मक और नैतिक शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका : राजेश शर्मा

बच्चों के समग्र विकास में भावनात्मक और नैतिक शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका : राजेश शर्मा

June 10, 2026
सेजिस द्वारा आयोजित शिमला अन्तर्राष्ट्रीय ग्रीष्म महोत्सव में पुष्प प्रदर्शनी का समापन, जानिए किसे मिले पुरस्कार…..

सेजिस द्वारा आयोजित शिमला अन्तर्राष्ट्रीय ग्रीष्म महोत्सव में पुष्प प्रदर्शनी का समापन, जानिए किसे मिले पुरस्कार…..

June 10, 2026
समग्र शिक्षा की निःशुल्क कोचिंग से चमके सरकारी स्कूलों के बच्चे, 32 ने JEE Mains, 6 ने JEE Advanced किया पास

समग्र शिक्षा की निःशुल्क कोचिंग से चमके सरकारी स्कूलों के बच्चे, 32 ने JEE Mains, 6 ने JEE Advanced किया पास

June 6, 2026
रूटस कंट्री स्कूल बागी में जिला स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन

रूटस कंट्री स्कूल बागी में जिला स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन

June 6, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

स्कूलों में पढ़ाई के साथ फिटनेस भी, 74 पीएम श्री विद्यालयों में बन रहे ओपन जिम

स्कूलों में पढ़ाई के साथ फिटनेस भी, 74 पीएम श्री विद्यालयों में बन रहे ओपन जिम

June 12, 2026
बच्चों के समग्र विकास में भावनात्मक और नैतिक शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका : राजेश शर्मा

बच्चों के समग्र विकास में भावनात्मक और नैतिक शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका : राजेश शर्मा

June 10, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In