• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Friday, August 14, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत पहुंचाए अधिकारी – उपायुक्त

Himachal Now by Himachal Now
September 16, 2025
in Himachal
0
प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत पहुंचाए अधिकारी – उपायुक्त
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उपायुक्त ने सभी एसडीएम से वीसी के माध्यम से की बैठक, नुकसान का लिया जायजा

शिमला : उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने गत रात्रि हुई भारी वर्षा तथा पूरे बरसात के दौरान हुए नुकसान की समीक्षा जिला के सभी उपमंडल दण्डाधिकारियों से आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की। बैठक में उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत एवं बहाली कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, अतिरिक्त उपायुक्त शिमला दिव्यांशु सिंगल, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा सहित लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग एवं विद्युत बोर्ड के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत प्रदान की जा सके।

उन्होंने निर्देश दिए कि वर्षा से प्रभावित सड़कों, जल आपूर्ति और विद्युत सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जाए। प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री एवं आवश्यक सहायता तुरंत उपलब्ध करवाई जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि जिला का प्रत्येक व्यक्ति हमारे लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी उपमंडल दण्डाधिकारी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वास्तविक स्थिति का आकलन करें और लोगों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराएं।

सेब सीजन को देखते हुए सड़कों की बहाली को दें प्राथमिकता
उपायुक्त ने कहा कि सेब सीजन को देखते हुए सड़कों की बहाली को प्राथमिकता दी जाए, ताकि बागवान अपनी उपज को समय पर मंडियों तक पहुंचा सकें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को एक्स-ग्रेशिया राशि 10 दिनों के भीतर जारी की जाए, ताकि उन्हें समय पर लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि सड़कों की क्षति रिपोर्ट उचित प्रारूप में तैयार की जाए। नियमों के अनुसार ग्रामीण सड़कों की मरम्मत हेतु प्रति किलोमीटर 75 हजार रुपये तथा राष्ट्रीय राजमार्गों की मरम्मत हेतु प्रति किलोमीटर 1 लाख 20 हजार रुपये का प्रावधान है। बरसात के मद्देनजर सभी उपमंडलों में पर्याप्त तिरपाल उपलब्ध करवा दिए गए हैं, फिर भी यदि अतिरिक्त आवश्यकता हो तो उपमंडल दण्डाधिकारी अपने स्तर पर खरीद सकते हैं।

असुरक्षित स्कूलों से बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर करें स्थानांतरित
उपायुक्त ने जिला के समस्त उपमंडल दण्डाधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्र के अधीन असुरक्षित स्कूलों से बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करें। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारी पहली प्राथमिकता हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है।

उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में जिला शिमला के सभी राष्ट्रीय राजमार्ग खुले हैं। लोक निर्माण विभाग के 669 संपर्क मार्गों में से 51 मार्ग अभी भी बंद हैं। वहीं, विद्युत बोर्ड के 6 वितरण ट्रांसफार्मर बाधित हैं और जल शक्ति विभाग की 41 पेयजल योजनाएं प्रभावित पड़ी हैं। उपायुक्त ने कहा कि सभी सड़कों और परियोजनाओं की बहाली के लिए पर्याप्त मात्रा में मशीनरी और श्रमिकों की तैनाती की जा चुकी है।
–

Previous Post

एसजेवीएन लिमिटेड की अध्यक्षता में गठित नराकास, शिमला (कार्यालय-2) ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’’’ – 2024-25 के उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्‍मानित

Next Post

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2025” का आगाज़

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2025” का आगाज़

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2025” का आगाज़

Latest News

एसजेवीएन ने बिहार में 75 मेगावाट जमुई सौर विद्युत परियोजना की सीओडी हासिल की
Himachal

एसजेवीएन ने बिहार में 75 मेगावाट जमुई सौर विद्युत परियोजना की सीओडी हासिल की

by Himachal Now
August 12, 2026
0

शिमला: भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने बताया कि एसजेवीएन ने बिहार के जमुई जिले में स्थित 75...

Read more
कुमारसैन में 5 किलो पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

कुमारसैन में 5 किलो पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

August 1, 2026
बुनियादी शिक्षा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, पूरे हिमाचल में लागू होगा ALfA Programme

बुनियादी शिक्षा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, पूरे हिमाचल में लागू होगा ALfA Programme

July 26, 2026
9 HAS अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व, देखें अधिसूचना…..

9 HAS अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व, देखें अधिसूचना…..

July 26, 2026
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: आशा वर्करों का मानदेय बढ़ा, 400 पंचायत मल्टी टास्क वर्कर और 200 जेओए भर्ती को मंजूरी, देखिए क्या महत्वपूर्ण निर्णय लिए…….

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: आशा वर्करों का मानदेय बढ़ा, 400 पंचायत मल्टी टास्क वर्कर और 200 जेओए भर्ती को मंजूरी, देखिए क्या महत्वपूर्ण निर्णय लिए…….

July 20, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

एसजेवीएन ने बिहार में 75 मेगावाट जमुई सौर विद्युत परियोजना की सीओडी हासिल की

एसजेवीएन ने बिहार में 75 मेगावाट जमुई सौर विद्युत परियोजना की सीओडी हासिल की

August 12, 2026
कुमारसैन में 5 किलो पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

कुमारसैन में 5 किलो पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

August 1, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In