• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Tuesday, September 29, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

राष्ट्रभक्ति के उल्लास और देशप्रेम की भावना से सराबोर हुआ नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन, धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

Himachal Now by Himachal Now
August 15, 2026
in Himachal
0
राष्ट्रभक्ति के उल्लास और देशप्रेम की भावना से सराबोर हुआ नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन, धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस
0
SHARES
63
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

झाकड़ी: देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव एवं उत्साह से ओत-प्रोत वातावरण में एसजेवीएन के 1500 मेगावॉट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाप्रबंधक/परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने एनजेएचपीएस खेल मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उनकी धर्मपत्नी शिवाली कपूर ने भी कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई । जैसे ही तिरंगा शान से लहराया, पूरा परियोजना क्षेत्र राष्ट्रभक्ति की भावना से गूंज उठा। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, हिमपेस्कों के जवानों एवं डीपीएस-एनसीसी के छात्रों द्वारा भव्य मार्चपास्ट प्रस्तुत कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजीव कपूर ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए तमाम स्वतंत्रता सेनानियों एवं असंख्य गुमनाम वीर-वीरांगनाओं को शत-शत नमन करते हुए उनके अमूल्य बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश हर क्षेत्र में निरंतर आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है और विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने संदेश दिया कि हम सभी को एक-दूसरे का सहयोग करते हुए एसजेवीएन को उत्कृष्टता के नए शिखर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना है।

उन्होंने भारत सरकार, विद्युत मंत्रालय, हिमाचल प्रदेश सरकार, निगम प्रबंधन, अधिकारियों एवं कर्मचारियों, स्थानीय निकायों, पंचायतों तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से इस स्टेशन से जुड़े सभी लोगों का परस्पर सहयोग के लिए सादर धन्यवाद किया।

इस वर्ष राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘अंतर-विभागीय वंदे मातरम्’ कार्यक्रम ने समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया। इस अवसर पर कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने देशभक्ति गीतों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को अभिव्यक्त करते हुए ‘वंदे मातरम्’ की अमर विरासत को नमन किया।

प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी टीमों ने अपने गीतों में भारत के गौरवशाली अतीत, वर्तमान की उपलब्धियों तथा उज्ज्वल भविष्य के सपनों को पिरोया।

निर्णायक मंडल द्वारा प्रस्तुतियों का मूल्यांकन सुर, भाव एवं प्रस्तुति के आधार पर किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता टीमों को परियोजना प्रमुख श्री राजीव कपूर एवं श्रीमती शिवाली कपूर द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को एक साझा मंच प्रदान करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक जुड़ाव एवं देशभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम, उत्साह और ‘वंदे मातरम्’ के भाव से ओत-प्रोत वातावरण में हुआ।

Previous Post

एसजेवीएन ने बिहार में 75 मेगावाट जमुई सौर विद्युत परियोजना की सीओडी हासिल की

Next Post

रामपुर जल विद्युत परियोजना में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
रामपुर जल विद्युत परियोजना में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया

रामपुर जल विद्युत परियोजना में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया

Latest News

लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में विफल कांग्रेस अब देश में अराजकता का वातावरण खड़ा करने की कोशिश कर रही : जयराम ठाकुर
Himachal

लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में विफल कांग्रेस अब देश में अराजकता का वातावरण खड़ा करने की कोशिश कर रही : जयराम ठाकुर

by Himachal Now
September 29, 2026
0

संविधान की किताब हाथ में लेकर घूमने वाले संवैधानिक संस्थाओं पर लगा रहे बेबुनियाद आरोप, यह कैसा दोहरा चरित्र :...

Read more
निष्काम सृजन फाउंडेशन की ओर से आज का दिन संतोष और भावुकता से भरा रहा

निष्काम सृजन फाउंडेशन की ओर से आज का दिन संतोष और भावुकता से भरा रहा

September 25, 2026
राजनीति के नाम पर व्यवस्था-मर्यादा सब तार-तार : जयराम ठाकुर

चुनाव विभाग के कार्यालय पर हमला कायराना कृत्य, राहुल गांधी को फिर से लॉन्च करने की कोशिश कर रही कांग्रेस : जयराम ठाकुर

September 25, 2026
स्वास्थ्य विभाग का नर्वस सिस्टम हैं फार्मासिस्ट – अनिरुद्ध सिंह

स्वास्थ्य विभाग का नर्वस सिस्टम हैं फार्मासिस्ट – अनिरुद्ध सिंह

September 25, 2026
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” के अंतर्गत CTU-2 क्वारी रोड पर स्वच्छता अभियान आयोजित

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” के अंतर्गत CTU-2 क्वारी रोड पर स्वच्छता अभियान आयोजित

September 22, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में विफल कांग्रेस अब देश में अराजकता का वातावरण खड़ा करने की कोशिश कर रही : जयराम ठाकुर

लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में विफल कांग्रेस अब देश में अराजकता का वातावरण खड़ा करने की कोशिश कर रही : जयराम ठाकुर

September 29, 2026
निष्काम सृजन फाउंडेशन की ओर से आज का दिन संतोष और भावुकता से भरा रहा

निष्काम सृजन फाउंडेशन की ओर से आज का दिन संतोष और भावुकता से भरा रहा

September 25, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In