• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Monday, June 15, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

भारत सरकार के सचिव (विद्युत) पंकज अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश में एसजेवीएन की जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा की

Himachal Now by Himachal Now
May 1, 2026
in Himachal
0
भारत सरकार के सचिव (विद्युत)  पंकज अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश में एसजेवीएन की जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा की
0
SHARES
43
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला: भारत सरकार के सचिव (विद्युत) पंकज अग्रवाल ने अपर सचिव (हाइड्रो एवं ईसी एंड ईटी) दिवाकर नाथ मिश्रा तथा सदस्य (हाइड्रो), सीईए मिलिंद गणेश गोखले के साथ आज हिमाचल प्रदेश में एसजेवीएन की जलविद्युत परियोजनाओं का दौरा किया। दौरे के दौरान, उन्होंने 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन, 210 मेगावाट लूहरी-1 जलविद्युत परियोजना, 412 मेगावाट रामपुर जलविद्युत स्टेशन तथा 382 मेगावाट सुन्नी बांध जलविद्युत परियोजना में परिचालन और निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

सभी गणमान्य अतिथियों का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन भूपेंद्र गुप्ता, निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शर्मा, निदेशक (वित्त) पार्थजीत डे, सीएमडी के ओएसडी राजेश कुमार चंदेल तथा परियोजना प्रमुखों ने स्वागत किया ।

1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन में पंकज अग्रवाल एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने विद्युत गृह का दौरा किया और उन्हें रखरखाव के सर्वोत्तम तरीकों, प्रमुख वित्तीय और तकनीकी पैरामीटर तथा विद्युत उत्पादन में पावर स्टेशन द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों से अवगत कराया गया। 412 मेगावाट रामपुर जलविद्युत स्टेशन में उन्होने पर्यावरणीय सततता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पौधारोपण भी किया।

पंकज अग्रवाल ने 210 मेगावाट लूहरी-1 जलविद्युत परियोजना में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बांध के कार्य, विद्युत गृह और इलेक्ट्रो-मैकेनिकल इंस्टॉलेशन सहित परियोजना के प्रमुख घटकों की स्थिति का जायज़ा लिया और साथ ही साइट से जुड़ी चुनौतियों का भी संज्ञान लिया। निर्धारित समय-सीमा के पालन के महत्व पर बल देते हुए, उन्होंने परियोजना टीम को गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों को बनाए रखते हुए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया ।

382 मेगावाट सुन्नी बांध जलविद्युत परियोजना में पंकज अग्रवाल ने सतलुज नदी पर खैरा में एक डबल-लेन स्टील ट्रस ब्रिज का उद्घाटन किया। परियोजना के निर्माण कार्यों को सुगम बनाने के साथ-साथ, यह नवनिर्मित पुल मंडी और शिमला जिलों की दूरवर्ती परियोजना प्रभावित पंचायतों तक संपर्क को भी काफी बेहतर बनाएगा। इससे स्थानीय समुदायों के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान मिलेगा। उन्होंने परियोजना प्रगति की समीक्षा करने के लिए बांध स्थल, मशीन हॉल क्षेत्र और टेल रेस टनल के घटकों का भी दौरा किया।

ऊर्जा सचिव ने ऊर्जा उत्पादन के लक्ष्यों को हासिल करने और निर्माणाधीन जलविद्युत परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में एसजेवीएन टीम के समर्पण की सराहना की। इस दौरे ने भारत सरकार की जलविद्युत क्षेत्र को सुदृढ़ करने तथा नवीकरणीय ऊर्जा संरचना के विकास को तीव्र गति देने की प्रतिबद्धता को दर्शाया है।

Previous Post

नगर परिषद रोहडू वह नगर पंचायत नारकंडा के चावन की घोषणा, जानिए कब भरे जाएंगे नामांकन और कब होगी वोटिंग

Next Post

हिमाचल पुलिस एवं ड्रग विभाग की बद्दी में एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई : 2.23 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Latest News

स्कूलों में पढ़ाई के साथ फिटनेस भी, 74 पीएम श्री विद्यालयों में बन रहे ओपन जिम
Himachal

स्कूलों में पढ़ाई के साथ फिटनेस भी, 74 पीएम श्री विद्यालयों में बन रहे ओपन जिम

by Himachal Now
June 12, 2026
0

14 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में भी मिलेंगी आधुनिक फिटनेस सुविधाएं शिमला : समग्र शिक्षा प्रदेश के स्कूली बच्चों को...

Read more
बच्चों के समग्र विकास में भावनात्मक और नैतिक शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका : राजेश शर्मा

बच्चों के समग्र विकास में भावनात्मक और नैतिक शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका : राजेश शर्मा

June 10, 2026
सेजिस द्वारा आयोजित शिमला अन्तर्राष्ट्रीय ग्रीष्म महोत्सव में पुष्प प्रदर्शनी का समापन, जानिए किसे मिले पुरस्कार…..

सेजिस द्वारा आयोजित शिमला अन्तर्राष्ट्रीय ग्रीष्म महोत्सव में पुष्प प्रदर्शनी का समापन, जानिए किसे मिले पुरस्कार…..

June 10, 2026
समग्र शिक्षा की निःशुल्क कोचिंग से चमके सरकारी स्कूलों के बच्चे, 32 ने JEE Mains, 6 ने JEE Advanced किया पास

समग्र शिक्षा की निःशुल्क कोचिंग से चमके सरकारी स्कूलों के बच्चे, 32 ने JEE Mains, 6 ने JEE Advanced किया पास

June 6, 2026
रूटस कंट्री स्कूल बागी में जिला स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन

रूटस कंट्री स्कूल बागी में जिला स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन

June 6, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

स्कूलों में पढ़ाई के साथ फिटनेस भी, 74 पीएम श्री विद्यालयों में बन रहे ओपन जिम

स्कूलों में पढ़ाई के साथ फिटनेस भी, 74 पीएम श्री विद्यालयों में बन रहे ओपन जिम

June 12, 2026
बच्चों के समग्र विकास में भावनात्मक और नैतिक शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका : राजेश शर्मा

बच्चों के समग्र विकास में भावनात्मक और नैतिक शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका : राजेश शर्मा

June 10, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In