• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Saturday, September 19, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

मढोल पंचायत विकास, खेल और सामाजिक चेतना का आदर्श उदाहरण: रोहित ठाकुर

Himachal Now by Himachal Now
June 20, 2026
in Himachal
0
मढोल पंचायत विकास, खेल और सामाजिक चेतना का आदर्श उदाहरण: रोहित ठाकुर
0
SHARES
23
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा से होगा नशामुक्त और विकसित समाज का निर्माण

शिमला : जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की मढोल पंचायत में आयोजित मढोल प्रीमियर लीग प्रतियोगिता में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास, शिक्षा, खेल, सामाजिक सहभागिता पर्यावरण संरक्षण तथा नशा उन्मूलन जैसे विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए और युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

अपने संबोधन में रोहित ठाकुर ने कहा कि मढोल पंचायत न केवल जुब्बल.कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े गांवों में से एक है, बल्कि पूरे क्षेत्र में एक आदर्श गांव के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि यहां के युवाओं ने सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जो अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने पिछले कुछ वर्षों में विकास शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। एक समय ऐसा था जब प्रदेश विभिन्न विकास सूचकांकों में 21वें स्थान पर था लेकिन दूरदर्शी नीतियों और कठिन निर्णयों के परिणामस्वरूप आज हिमाचल प्रदेश देश के 28 राज्यों में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। यदि केंद्र शासित प्रदेशों को भी शामिल किया जाए तो प्रदेश पांचवें स्थान पर है जो समस्त हिमाचल वासियों के लिए गर्व का विषय है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश की परफॉर्मेंस रेटिंग इंडेक्स में भी उत्कृष्ट स्थिति रही है, जो विकास और सुशासन का महत्वपूर्ण संकेतक है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद हिमाचल प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि सितंबर 2025 में हिमाचल प्रदेश को देश का सर्वाधिक साक्षर राज्य घोषित किया गया जो शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश की ऐतिहासिक उपलब्धि है। आजादी के समय प्रदेश की साक्षरता दर काफी नीचे थी, जबकि महिलाओं की शिक्षा की स्थिति अत्यंत चुनौतीपूर्ण थी। निरंतर प्रयासों और शिक्षा सुधारों के परिणामस्वरूप यह परिवर्तन संभव हो पाया है।

रोहित ठाकुर ने कहा कि मढोल युवक मंडल पिछले कई वर्षों से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान कर रहा है। मंडल द्वारा प्रत्येक वर्ष नए नवाचारों और रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज हित में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। उन्होंने युवक मंडल के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए उनकी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए 75 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की।

शिक्षा मंत्री ने युवाओं द्वारा खेल मैदान में पवेलियन निर्माण की मांग पर कहा कि इसके लिए शीघ्र ही प्राक्कलन तैयार किया जाएगा और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नागेश्वर देवता मंदिर के विकास के लिए पूर्व में घोषित 15 लाख रुपये में से 9 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं तथा शेष राशि भी जल्द उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नशे की बढ़ती समस्या समाज के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। सिंथेटिक ड्रग्स और अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ केवल पुलिस विभाग के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि पूरे समाज को एकजुट होकर इस लड़ाई में भागीदारी निभानी होगी। उन्होंने युवाओं से खेल, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से समाज को नशा मुक्त बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से लगभग करोड़ो रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित विभिन्न योजनाओं के तहत अनेक नई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। पिछले साढ़े तीन वार्षिक मढोल पंचायत क्षेत्र में लगभग साढ़े छह करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत एवं क्रियान्वित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों के विकास की आधारशिला सड़कें होती हैं और इसी सोच के अनुरूप सरकार द्वारा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी डेढ़ वर्ष के भीतर अधिकांश विकास कार्य पूर्ण कर जनता को समर्पित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षा मंत्री ने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, मातृशक्ति, युवाओं, पंचायत प्रतिनिधियों, युवक मंडल तथा आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलों में जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना अनुशासन और सहभागिता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मढोल पंचायत भविष्य में भी विकासए सामाजिक जागरूकता और युवा नेतृत्व के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।

विजेताओं को किया सम्मानित

आयोजित की गई क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 80 टीमों ने भाग लिया और फाइनल मुकाबले में मढोल क्रिकेट टीम ने शवसधार क्रिकेट टीम को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। शिक्षा मंत्री द्वारा विजेता टीम को 01 लाख 51 हजार रुपए की राशि और उप विजेता रही टीम को 77 हजार रूपये की प्रस्तावित राशि प्रदान की गई। इसके अलावा प्रतियोगिता के दौरान मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ियों को एक-एक देवदार का पौधा भी वितरित किया गया।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य नेहा मेहता, अध्यक्ष पंचायत समिति कमलेश जागटा, उपाध्यक्ष लोकपाल शशखोली, पंचायत समिति सदस्य सुनम बंटा, ग्राम पंचायत मढोल की प्रधान आशा झांगटा, उपप्रधान बबलू झांगटा, युवक मंडल मढोल के प्रधान बॉबी जस्टा, उपप्रधान बंटू धारटा व सचिव रोविन चौहान सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Previous Post

नगर पंचायत जुब्बल में कांग्रेस की ऐतिहासिक वापसी, अनिता चौहान निर्विरोध चेयरमैन एवं राजेश तेजटा निर्विरोध वाइस चेयरमैन निर्वाचित

Next Post

रामपुर एचपीएस एवं लूहरी एचईपी-I में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
रामपुर एचपीएस एवं लूहरी एचईपी-I में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026

रामपुर एचपीएस एवं लूहरी एचईपी-I में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026

Latest News

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ
Himachal

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ

by Himachal Now
September 17, 2026
0

झाकड़ी: विद्युत मंत्रालय ,भारत सरकार तथा एसजेवीएन के निगम मुख्यालय, शिमला के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन...

Read more
रामपुर एचपीएस द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा–2026 का आयोजन

रामपुर एचपीएस द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा–2026 का आयोजन

September 17, 2026
शिमला ग्रामीण में विकास कार्यों को लेकर मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले ग्रामीण

शिमला ग्रामीण में विकास कार्यों को लेकर मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले ग्रामीण

September 14, 2026
भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने 1320 मेगावाट बक्सर ताप विद्युत परियोजना की इकाई-II के वाणिज्यिक प्रचालन का जश्न मनाया

भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने 1320 मेगावाट बक्सर ताप विद्युत परियोजना की इकाई-II के वाणिज्यिक प्रचालन का जश्न मनाया

September 14, 2026
एएसजेवीएन की बक्सर ताप विद्युत परियोजना की इकाई-II (660 मेगावाट) ने सफलतापूर्वक वाणिज्यिक प्रचालन हासिल किया

एएसजेवीएन की बक्सर ताप विद्युत परियोजना की इकाई-II (660 मेगावाट) ने सफलतापूर्वक वाणिज्यिक प्रचालन हासिल किया

September 13, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ

September 17, 2026
रामपुर एचपीएस द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा–2026 का आयोजन

रामपुर एचपीएस द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा–2026 का आयोजन

September 17, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In