झाकड़ी : विद्युत मंत्रालय ,भारत सरकार तथा एसजेवीएन के निगम मुख्यालय, शिमला के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन द्वारा “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का आयोजन 16 मई से 31 मई, 2026 तक किया जा रहा है। स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत 16 मई, 2026 को शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुई, जिसमें परियोजना परिसर, झाकड़ी तथा नाथपा डैम के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर के परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस श्री राजीव कपूर ने सभी उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई, जिसमें स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा एसजेवीएन द्वारा विभिन्न रचनात्मक और जागरूकता से परिपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें स्वच्छता अभियान सरकारी विद्यालयों में बालिका शौचालयों को गोद लेना, स्वच्छता रैली, नुक्कड़ नाटक और अन्य जन-जागरूकता गतिविधियाँ शामिल हैं। इन सभी आयोजनों का उद्देश्य एनजेएचपीएस स्टाफ के साथ-साथ स्थानीय समुदाय में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।
18 से 59 वर्ष की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ
कैबिनेट ने मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना को दी मंजूरी, पात्र परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली भी मिलेगीनशे...
Read more









