• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Saturday, November 14, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

बसों के किराए में की बढ़ोतरी वापिस नहीं ली तो होगा प्रदेश व्यापी आंदोलन, संजय चौहान ने सरकार के निर्णय की निंदा की…..

Himachal Now by Himachal Now
May 21, 2025
in Himachal
0
बसों के किराए में की बढ़ोतरी वापिस नहीं ली तो होगा प्रदेश व्यापी आंदोलन, संजय चौहान ने सरकार के निर्णय की निंदा की…..
0
SHARES
20
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पहले बसों का न्यूनतम किराया 5 रुपए से बढ़ाकर 10 रुपए किया, जोकि 100% की वृद्धि है। इसके बाद बसों के किराए में फिर से 15 प्रतिशत की वृद्धि की गई, जिससे अब साधारण बसों में मैदानी क्षेत्रों में 1.40 पैसे प्रति किलोमीटर से बढ़ा कर 1.60 पैसे कर दिया है और पहाड़ी क्षेत्रों में 2.19 पैसे से बढ़ा कर 2.50 पैसे कर दिया गया है। इस तरह सभी तरह की बसों के किरायों में न्यूनतम 0.20 रुपए से लेकर अधिकतम 0.68 रुपए प्रति किलोमीटर तक वृद्धि की गई है। जोकि बहुत अधिक है। इसके बाद अब स्कूल बसों के किराए में एक बार फिर से वृद्धि कर इसे 2500 रूपए तक प्रति माह कर दिया है। अक्टूबर, 2024 तक जहां 0-5 किलोमीटर तक स्कूल बसों का किराया 600 रुपए प्रति माह लिया जाता था अब 8 माह बाद इसे 3 गुना बढ़ा कर 1800 रुपए प्रति माह कर दिया गया है। स्कूल बसों के मासिक पास किराए में की गई वृद्धि तो प्रति दिन लिए जाने वाले साधारण किराए से लगभग दोगुना किराया बनता है। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) सरकार के बस किराया वृद्धि के इस जनविरोधी निर्णय की निंदा करती है तथा मांग करती है कि सरकार सभी तरह के किराया वृद्धि के निर्णय को तुरन्त वापिस ले। यदि सरकार इस बस किराया वृद्धि के निर्णय को तुरन्त प्रभाव से वापिस नहीं लेती तो पार्टी सरकार के इस आम जनता पर आर्थिक बोझ डालने वाले निर्णय के विरूद्ध जनता को लामबंद कर प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी।
प्रदेश में रेलवे लाइनों व अन्य परिवहन के साधनों के अभाव मे जनसाधारण का बस सेवा ही एकमात्र परिवहन का साधन है। ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में आम जनता बस से ही सफर कर पाती है। इसलिए इस बस किराए वृद्धि से आम जनता विशेष रूप से किसान, मज़दूर, छात्र, कर्मचारी, महिला व युवा वर्ग बुरी तरह से प्रभावित होंगे। हर रोज सफर करने वाले जिसमे ध्याड़ी मज़दूरी करने वाले मज़दूर, स्कूली बच्चे, कर्मचारी, कामकाजी महिलाएं व किसान शामिल है को कम दूरी के सफ़र के लिए लगभग दोगुना या इससे अधिक बस किराया देना होगा।
वर्तमान कांग्रेस सरकार भी केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लागू की जा रही नवउदारवादी नीतियों का ही अनुसरण कर रही है। इन नीतियों के चलते सरकार सार्वजानिक क्षेत्र के निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। सरकार द्वारा प्रदेश मे चल रहे आर्थिक संकट तथा एचआरटीसी को घाटे से उभारने के नाम पर बस किराए में वृद्धि का तर्क दिया जा रहा है। जबकि हकीकत इससे अलग ही है। आर्थिक संकट के लिए प्रदेश मे एक के बाद एक आने वाली सरकार द्वारा लागू की जा रही नवउदारवादी नीतियां जिम्मेवार है तथा इन्ही नीतियों के चलते प्रदेश मे सरकार द्वारा परिवहन क्षेत्र मे भी निजीकरण की नीतियां लागू की जा रही है। जिसके कारण आज सार्वजनिक क्षेत्र के एचआरटीसी में बसों की संख्या तथा रूटों में निरंतर कटौती की जा रही है तथा अधिकांश जो मुनाफे वाले रूट है उन पर निजी बस ऑपरेटरों को बस सेवा प्रदान करने के लिए परमिट जारी किए जा रहे हैं। जिसके चलते आज एचआरटीसी के पास मात्र 2573 रूट तथा 3150 बसे रह गई है। जबकि निजी ऑपरेटरों के पास अधिकांश बस रूट है तथा इनकी 8300 के करीब बसे चल रही है। इसके साथ ही मुनाफे के रूट निजी ऑपरेटरों को दिए जा रहे हैं और एचआरटीसी को घाटा उठाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
न्यूनतम बस किराया तथा स्कूल बसों के मासिक बस पास की दरों में भारी वृद्धि से शहरी क्षेत्रों विशेष रूप से राजधानी शिमला जैसे शहर, जो पहले ही ट्रैफिक की विकराल समस्या से जूझ रहे हैं, में इसका बेहद प्रतिकूल असर देखने को मिलेगा। इस भारी बस किराए वृद्धि से लोग स्कूल, कार्यालय व अन्य कार्यों के लिए निजी वाहनों को प्राथमिकता देंगे जिससे शहर में ट्रैफिक तथा प्रदूषण की समस्या और अधिक विकराल होगी। बस किराया वृद्धि के इस निर्णय से अकेल शिमला शहर में करीब 500 से अधिक गाड़ियां सड़को पर अतिरिक्त दौड़ेंगी।
पार्टी मांग करती है कि सरकार अपना कल्याणकारी राज्य के दायित्व का निर्वहन करते हुए इस बस किराए वृद्धि के निर्णय को तुरन्त वापिस ले तथा इसके साथ ही एचआरटीसी जैसे सार्वजनिक क्षेत्र को मजबूत कर जनता को बेहतर परिवहन की सुविधा उपलब्ध करवाए। विश्वभर में परिवहन सेवा के निजीकरण के अच्छे परिणाम नहीं देखे गए हैं। जिसके चलते कई देशों मे अब परिवहन को निजी कंपनियों से लेकर इसको सार्वजनिक क्षेत्र में चलाया जा रहा है। विश्व में ऐसे भी कई शहर है जो परिवहन सेवाए मुफ्त उपलब्ध करवा रहे हैं।

Previous Post

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने लिए कई अहम निर्णय, देखिए…..

Next Post

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजपाल सिंह द्वारा रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस की सराहना

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजपाल सिंह द्वारा रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस की सराहना

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजपाल सिंह द्वारा रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस की सराहना

Latest News

18 से 59 वर्ष की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ
Breaking

18 से 59 वर्ष की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

by Himachal Now
November 13, 2026
0

कैबिनेट ने मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना को दी मंजूरी, पात्र परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली भी मिलेगीनशे...

Read more
राज्यपाल  कविंदर गुप्ता  ने अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 के अवसर पर एसजेवीएन प्रदर्शनी का उदघाटन किया”

राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 के अवसर पर एसजेवीएन प्रदर्शनी का उदघाटन किया”

November 13, 2026
खाली पदों पर दूसरे कैडर के कर्मचारियों की तैनाती पर रोक, एक माह में होगी समीक्षा

खाली पदों पर दूसरे कैडर के कर्मचारियों की तैनाती पर रोक, एक माह में होगी समीक्षा

November 11, 2026
** निष्काम सृजन फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित कर उनकी पढ़ाई जारी रखने का प्रयास*

** निष्काम सृजन फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित कर उनकी पढ़ाई जारी रखने का प्रयास*

November 2, 2026
“”सतर्कता जागरूकता सप्ताह”” का समापन समारोह आयोजित

“”सतर्कता जागरूकता सप्ताह”” का समापन समारोह आयोजित

November 1, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

18 से 59 वर्ष की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

18 से 59 वर्ष की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

November 13, 2026
राज्यपाल  कविंदर गुप्ता  ने अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 के अवसर पर एसजेवीएन प्रदर्शनी का उदघाटन किया”

राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 के अवसर पर एसजेवीएन प्रदर्शनी का उदघाटन किया”

November 13, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In