• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Wednesday, August 12, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने एसजेवीएन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया

Himachal Now by Himachal Now
November 20, 2024
in Himachal
0
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने एसजेवीएन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया
0
SHARES
25
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला: हिमाचल प्रदेश स्थित स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए एसजेवीएन द्वारा शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्षता की। विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण अभियान 2024 के अंतर्गत राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

अजय कुमार शर्मा निदेशक (कार्मिक) एसजेवीएन ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और उनकी धर्मपत्नी जानकी शुक्ल के एसजेवीएन कारपोरेट मुख्यालय, शिमला आगमन पर हार्दिक स्वागत किया।

राज्यपाल ने अपनी धर्मपत्नी जानकी शुक्ल के साथ प्रदर्शनी गैलरी में प्रदर्शित पुरस्कार विजेता पेंटिंग का अवलोकन किया। उन्होंने उत्कृष्ट कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करने तथा पेंटिंग में थीम को प्रभावी रुप से व्यक्त करने के लिए विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और एसजेवीएन के सामूहिक प्रयासों की भी सराहना की।

राज्यपाल ने ग्रुप ए (कक्षा 5वीं, 6वीं और 7वीं) और ग्रुप बी (कक्षा 8वीं, 9वीं और 10वीं) के लिए 50,000/- रुपए, 30,000/- रुपए और 20,000/- रुपए के क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए। जानकी शुक्ल ने प्रत्येक श्रेणी के लिए 7,500/- रुपए के दस सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए। ऊर्जा संरक्षण के उद्देश्य को आगे बढ़ाने में उनके योगदान के लिए सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और 2000/- रुपए की प्रतिभागिता राशि भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक) ने कहा कि इस राष्ट्रीय अभियान की सफलता को सुनिश्चित करने के लिए एसजेवीएन वर्ष 2005 से विद्युत मंत्रालय, ऊर्जा दक्षता ब्यूरो, राज्य सरकार, राज्य शिक्षा विभाग और अन्य संस्थाओं के साथ हिमाचल प्रदेश के लिए नोडल एजेंसी के रूप में प्रभावी भागीदार रहा है। इस वर्ष, हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों के 4,794 स्कूलों के 2,10,936 विद्यार्थियों ने एसजेवीएन द्वारा आयोजित स्कूल स्तरीय पेटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागिता की, जो अभियान का प्रथम चरण था।

स्कूल स्तर की पेंटिंग प्रतियोगिता से, प्रत्येक श्रेणी से 55 सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग का चयन विशेषज्ञों की एक प्रतिष्ठित ज्यूरी द्वारा किया गया। चयनित 100 विदयार्थियों ने फिर राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया, जो प्रतियोगिता का द्वितीय चरण था। दोनों श्रेणियों के लिए सामान्य थीम ‘प्रकृति के उपहारों की रक्षा करें, सतत् परिवर्तन को अपनाएं’’ तथा ‘आपके पास ऊर्जा बचाने की शक्ति है’ रहा।

तृतीय एवं अंतिम चरण में, दोनों श्रेणियों में राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार विजेता 11 दिसंबर,2024 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर की पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करेंगे। पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई), विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के तत्‍वावधान में किया गया है।

Previous Post

एक तहसीलदार की पदोन्नति, 6 HAS अधिकारियों के तबादले….

Next Post

एसजेवीएन को विद्युत मंत्रालय द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा अवार्ड 2024 में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया

Latest News

एसजेवीएन ने बिहार में 75 मेगावाट जमुई सौर विद्युत परियोजना की सीओडी हासिल की
Himachal

एसजेवीएन ने बिहार में 75 मेगावाट जमुई सौर विद्युत परियोजना की सीओडी हासिल की

by Himachal Now
August 12, 2026
0

शिमला: भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने बताया कि एसजेवीएन ने बिहार के जमुई जिले में स्थित 75...

Read more
कुमारसैन में 5 किलो पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

कुमारसैन में 5 किलो पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

August 1, 2026
बुनियादी शिक्षा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, पूरे हिमाचल में लागू होगा ALfA Programme

बुनियादी शिक्षा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, पूरे हिमाचल में लागू होगा ALfA Programme

July 26, 2026
9 HAS अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व, देखें अधिसूचना…..

9 HAS अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व, देखें अधिसूचना…..

July 26, 2026
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: आशा वर्करों का मानदेय बढ़ा, 400 पंचायत मल्टी टास्क वर्कर और 200 जेओए भर्ती को मंजूरी, देखिए क्या महत्वपूर्ण निर्णय लिए…….

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: आशा वर्करों का मानदेय बढ़ा, 400 पंचायत मल्टी टास्क वर्कर और 200 जेओए भर्ती को मंजूरी, देखिए क्या महत्वपूर्ण निर्णय लिए…….

July 20, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

एसजेवीएन ने बिहार में 75 मेगावाट जमुई सौर विद्युत परियोजना की सीओडी हासिल की

एसजेवीएन ने बिहार में 75 मेगावाट जमुई सौर विद्युत परियोजना की सीओडी हासिल की

August 12, 2026
कुमारसैन में 5 किलो पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

कुमारसैन में 5 किलो पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

August 1, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In