लाहौल स्पीति : हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डा राम लाल मारकंडा दो दिवसीय स्पीति दौरे के दौरान लोगों की जन समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने कीह गांव में 1 करोड़ 50 लाख की धन राशि से निर्मित सम्मेलन भवन एंव प्रतीक्षालय कक्ष का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। इस भवन के बनने से चार पंचायतों को लाभ होगा। इसके साथ ही 20 लाख रुपए की राशि से निर्मित काज़ा टैक्सी ऑपरेटर युनियन के कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। काजा में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना के तहत 21 लाभार्थियों को गैस कनेक्शन दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डा राम लाल मारकंडा ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह योजना गांव वासियों के वरदान साबित हो रही है । जहां पर्यावरण के सहजने के लिए योजना मददगार है। अब लोगों को घर का चूल्हा जलाने के लिए लकड़ी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। लाभार्थियों को सिलेंडर रिफिल की फ्री सुविधा दी जा रही है। साडा की बैठक कैबिनेट मंत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें साडा के कार्यों की समीक्षा की गई। इस मौके पर एडीसी अभिषेक वर्मा, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, टी ए सी सदस्य राजेंद्र बौद्ध, पलजोर सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
एमडब्ल्यूबी उत्तर भारत की अति महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, लिए गए कई बड़े फैंसले,महत्वपूर्ण पदों पर हुई नियुक्तियां, विशाल सूद बने हिमाचल अध्य्क्ष
हिमाचल के अध्यक्ष-विशाल सूद पँजाब के अध्यक्ष:सुमित खन्ना,बने*जम्मू- कश्मीर के अध्यक्ष-मीर आफताब, धरणी ने कहा:- जुड़े हर साथी को सामाजिक...
Read more