• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Saturday, November 14, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Breaking

हिमाचल के सेब आर्थिकी पर गहराए संकट के बादल, EU के साथ हुए FTA से बर्बाद हो जाएंगे बागवान, विस्तार से जानिए कारणों को…..

Himachal Now by Himachal Now
January 29, 2026
in Breaking, Himachal
0
हिमाचल के सेब आर्थिकी  पर गहराए संकट के बादल, EU के साथ हुए FTA से बर्बाद हो जाएंगे बागवान, विस्तार से जानिए कारणों को…..
0
SHARES
45
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


एफटीए से हिमाचल की बागवानी पर संकट, विदेशी सेब से टूट सकती है स्थानीय बाजार की कमर

अभी भी बागवान नहीं जागे तो करना होगा पलायन
शिमला : भारत और यूरोपीय यूनियन (ई.यू.) के बीच प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) हिमाचल प्रदेश की बागवानी अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बनता नजर आ रहा है। इस समझौते के लागू होने पर यूरोपीय देशों से सस्ते सेब और अन्य फल बड़ी मात्रा में भारतीय बाजार में पहुंच सकते हैं, जिससे प्रदेश के लाखों बागवानों की आय पर सीधा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
हिमाचल प्रदेश देश का प्रमुख सेब उत्पादक राज्य है। यहां सेब के साथ-साथ नाशपाती, चेरी, आड़ू और प्लम की खेती पर बड़ी आबादी की आजीविका निर्भर है। प्रदेश की बागवानी से जुड़ा कारोबार करीब पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक का है। विशेषज्ञों का मानना है कि आयात शुल्क में कटौती होने पर विदेशी फल सस्ते दामों में उपलब्ध होंगे, जिससे स्थानीय उत्पादकों को उचित मूल्य मिलना मुश्किल हो जाएगा।
वर्तमान में यूरोपीय यूनियन से आयात होने वाले किवी और नाशपाती पर लगभग 33 प्रतिशत शुल्क लगता है, जो प्रस्तावित एफटीए में घटकर करीब 10 प्रतिशत रह सकता है। वहीं सेब पर लगने वाला शुल्क 50 प्रतिशत से घटकर 20 प्रतिशत होने की संभावना है। यह व्यवस्था कोटा आधारित होगी, लेकिन तय सीमा के भीतर सस्ता आयात बाजार की कीमतों को प्रभावित करेगा। इटली, बेल्जियम और पोलैंड जैसे यूरोपीय देश बड़े पैमाने पर सेब उत्पादन करते हैं, जिससे प्रतिस्पर्धा और तेज हो सकती है।
विदेशी सेब की आवक से बढ़ेगा दबाव
न्यूजीलैंड से आयात होने वाला सेब भी 20 प्रतिशत शुल्क पर कोटा प्रणाली के तहत आएगा, जिसकी सीमा करीब 32,500 मीट्रिक टन तय की गई है। नवंबर में ईरान, अप्रैल में न्यूजीलैंड और दिसंबर से फरवरी के बीच दक्षिण अफ्रीका से सेब बाजार में पहुंचने की संभावना रहती है। ऐसे में पूरे वर्ष विदेशी सेब की उपलब्धता बनी रहेगी, जो स्थानीय बागवानों के लिए चिंता का विषय है।
आढ़तियों की चलेगी मनमानी
एफटीए लागू होने पर बाजार में विदेशी फलों की भरमार से आढ़तियों का दबदबा बढ़ सकता है। कीमत तय करने में उनकी भूमिका मजबूत होगी और बागवानों को मजबूरी में कम दाम पर अपनी फसल बेचनी पड़ सकती है। कम कीमत मिलने की स्थिति में सेब को कोल्ड स्टोर में रखना भी घाटे का सौदा साबित हो सकता है।
राजनीतिक स्तर पर साझा पहल की मांग
सेब उत्पादक संगठन से जुड़े दीपक सिंघा ने कहा कि फिलहाल यह ड्राफ्ट समझौता है और अंतिम हस्ताक्षर होना शेष है। यदि इसमें सेब, किवी और नाशपाती जैसे उत्पादों को बाहर नहीं किया गया तो हिमाचल की बागवानी आर्थिकी और हजारों परिवारों की आजीविका खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने मांग की कि कांग्रेस नेतृत्व और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर संयुक्त रूप से केंद्रीय वाणिज्य मंत्री से मुलाकात कर इस विषय पर ठोस रणनीति बनाएं।
संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान और प्रोग्रेसिव सेब उत्पादक संघ के अध्यक्ष लोकेंद्र बिष्ट ने भी केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि एफटीए लागू करते समय सेब जैसे संवेदनशील उत्पादों पर आयात शुल्क में भारी कटौती न की जाए।

Previous Post

हिमाचल के स्कूली बच्चों ने ISRO में अंतरिक्ष विज्ञान व उपग्रह तकनीक को करीब से जाना

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘विकसित भारत 2047’ का मार्ग प्रशस्त करता आर्थिक सर्वेक्षण: जयराम ठाकुर

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘विकसित भारत 2047’ का मार्ग प्रशस्त करता आर्थिक सर्वेक्षण: जयराम ठाकुर

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में 'विकसित भारत 2047' का मार्ग प्रशस्त करता आर्थिक सर्वेक्षण: जयराम ठाकुर

Latest News

18 से 59 वर्ष की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ
Breaking

18 से 59 वर्ष की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

by Himachal Now
November 13, 2026
0

कैबिनेट ने मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना को दी मंजूरी, पात्र परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली भी मिलेगीनशे...

Read more
राज्यपाल  कविंदर गुप्ता  ने अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 के अवसर पर एसजेवीएन प्रदर्शनी का उदघाटन किया”

राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 के अवसर पर एसजेवीएन प्रदर्शनी का उदघाटन किया”

November 13, 2026
खाली पदों पर दूसरे कैडर के कर्मचारियों की तैनाती पर रोक, एक माह में होगी समीक्षा

खाली पदों पर दूसरे कैडर के कर्मचारियों की तैनाती पर रोक, एक माह में होगी समीक्षा

November 11, 2026
** निष्काम सृजन फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित कर उनकी पढ़ाई जारी रखने का प्रयास*

** निष्काम सृजन फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित कर उनकी पढ़ाई जारी रखने का प्रयास*

November 2, 2026
“”सतर्कता जागरूकता सप्ताह”” का समापन समारोह आयोजित

“”सतर्कता जागरूकता सप्ताह”” का समापन समारोह आयोजित

November 1, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

18 से 59 वर्ष की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

18 से 59 वर्ष की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

November 13, 2026
राज्यपाल  कविंदर गुप्ता  ने अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 के अवसर पर एसजेवीएन प्रदर्शनी का उदघाटन किया”

राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 के अवसर पर एसजेवीएन प्रदर्शनी का उदघाटन किया”

November 13, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In